
प्रदेश में भाजपा मतदाता सूची से गलत नाम हटाने के साथ ही पात्र लोगों का नाम जुड़वाने में जुटेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभाजपा की टीम को मतदाता पुनरीक्षण में सभी पात्रों के नाम सूची में शामिल कराने को कहा गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रविवारको इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक में सभी पदाधिकारियों को घर-घर पहुंचने और नए वोटरों को मतदाता बनवाने केअभियान में जुटने के निर्देश दिए गए. इस दौरान तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में सभी पदाधिकारियों को 18 साल की उम्र पूरीकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं पर खास फोकस करने को कहा गया. साथ ही पदाधिकारियों को हर बूथ पर 100 और विधानसभावार10-15 हजार नए मतदाता बनाने का लक्ष्य दिया गया है.
समर्पण का संदेश स्पष्ट जाएगा किया
पदाधिकारियों से कहा गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सैकड़ों भाजपा समर्थक मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं इसलिए इस काम मेंसतर्क रहें. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हर घर तिरंगा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव, आस्था और उत्तरदायित्व कीभावना को जाग्रत करने का अभियान है. कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पूरी निष्ठा के साथ जुटें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा किहर घर तिरंगा अभियान सिर्फ सरकार की पहल नहीं, बल्कि जन भावनाओं का स्वाभाविक प्रकटीकरण है.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को हर गांव एवं शहर तक ले जाकर कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि तिरंगा हर घर मेंफहराए. चुनाव का निर्णय बूथ पर होता है. इसलिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ केवल एक नारा नहीं बल्कि भाजपा की कार्य संस्कृति का आधार है. हरघर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि इस अभियान से देश के प्रति हमारे समर्पण का स्पष्ट संदेश जाएगा.
शामिल होने से न छूटने पाए
सीएम योगी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण लोकतंत्र की आधारशिला है हर कार्यकर्ता सुनिश्चित करे कि उसके बूथ पर कोई भी पात्र मतदाता सूची मेंशामिल होने से न छूटने पाए. 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाताओं को जोड़ने पर खास फोकस करें. तिरंगा यात्रा निकालने के कार्यक्रम को लेकर सीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल झंडा फहराने का आयोजन नहीं, बल्कि जन-जन में राष्ट्र भक्ति की भावना जगाने का जनआंदोलन है. हर घर तिरंगा अभियान और हर हाथ में स्वदेशी उत्पाद का मंत्र, आत्मनिर्भर भारत की भावना को जमीन पर उतारने कीदिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने आह्वान किया कि अभियान से जुड़कर घरों पर तिरंगा फहराएं, उसके साथ सेल्फी लें और ओडीओपी जैसे स्वदेशीउत्पादों को अपनाकर स्थानीय शिल्प को प्रोत्साहन दें. सीएम ने मालेगांव मामले में फैसले के बाद कांग्रेस को निशाने पर लिया है. कहा, जैसे ही सचसामने आया कांग्रेस की साजिशें बेनकाब हो गई हैं. भगवा को आतंक का प्रतीक बताने वालों का चेहरा अब उजागर हो गया है. ऑपरेशन सिंदूर परदुष्प्रचार करके विपक्ष देशविरोधी ताकतों की ढाल बन रहा है.