
देश के लोग स्वदेशी का संकल्प लें हम उन चीजों को खरीदेंगे जिसे बनाने में भारत का पसीना बहा है. हमें वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगा. हम संकल्प लें कि हम मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे. हमारे घर में जो भी नया सामान आएगा वह स्वदेशी ही होगा. यह जिम्मेदारी देश के लोगों कोलेनी होगी. ये बातें शनिवार को सेवापुरी सेवापुरी के गांव बनौली में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कही. पीएम मोदी ने कहा कि आजदुनिया की अर्थव्यवस्था कई आशंकाओं से गुजर रही है। अस्थिरता का माहौल है. दुनिया के सभी देश अपने-अपने हितों पर ध्यान केंद्रीत कर रहे हैंभारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। अब भारत को भी अपने आर्थिक हितों को लेकर सजग रहना होगा. किसान, हमारे लघुउद्योगऔर रोजगार हमारे लिए सर्वोपरि हैं सरकार इस दिशा में हर प्रयास कर रही है.
खरीददारी को प्राथमिकता देने की दी गई सलाह
देश के नागरिक के रूप में हमारे कई दायित्व हैं इनमें से एक ये है कि हम स्वदेशी का संकल्प लें. अब हम कौन सी चीजों को खरीदेंगे, कौन से तराजू सेतौलेंगे अब हमें एक ही तराजू का होना होगा. हम भारतवासियों से ही पूरे सामान खरीदेंगे. भारत के कौशल और भारतवासियों के पसीने से बनी हुईचीजें ही स्वदेशी हैं. पीएम ने कहा कि हम संकल्प लें कि हम मेक इन इंडिया को ही बढ़ावा देंगे। हमारे घर में जो भी नया सामान आएगा वह स्वदेश हीहोगा. दुकानदार संकल्प लें कि हम सिर्फ स्वदेशी माल ही बेचेंगे. दिवाली आएगी त्योहारों में हर पल स्वदेशी ही खरीदेंगे. पीएम ने कहा कि भारत में हीशादी करें, स्वदेशी का भाव भविष्य तय करेगा और यह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि होगी. पीएम मोदी शनिवार को काशी दौरे पर आए. इस दौरानउन्होंने 2200 करोड़ की 52 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए स्वदेशी का संकल्प लेने केलिए प्रेरित किया. दिवाली जैसे त्योहारों में भी स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई.
माल बेचने की गई अपील
जिससे स्थानीय उत्पादन और रोजगार को बल मिल सके. उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र अपनाने और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने पर जोर दिया. हर घर में नया सामान सिर्फ स्वदेशी ही होना चाहिए, यह जन-ज़िम्मेदारी है दुकानदारों से भी केवल भारतीय माल बेचने की अपील की गई. कार्यक्रम मेंदिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकल, विज़ुअल एड्स जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए ताकि उनकी जीवन गुणवत्ता मेंसुधार हो सके. उन्होंने हर नागरिक से ‘स्वदेशी संकल्प’ लेने का आह्वान किया. जिसमें वोकल फॉर लोकल को अपनाना, मेक इन इंडिया कोप्राथमिकता देना और दिवाली जैसे त्योहारों में केवल स्वदेशी उत्पाद खरीदना शामिल है. साथ ही दुकानदारों से भी केवल भारतीय निर्मित वस्तुएँ बेचनेकी अपील की गई.