
लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद और पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम के बयान पर तीखा हमलाबोला. उन्होंने सवाल उठाया कि पाकिस्तान को बचाने की कोशिश कर कांग्रेस को क्या हासिल होगा. शाह ने कहा कि चिदंबरम का बयान पूरी दुनियाके सामने अपने पाक प्रेम का बखान कर रहे हैं. गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता का यह सवाल कि आतंकी पाकिस्तान से आए या नहीं, देश के पूर्वगृह मंत्री की तरफ से एक तरह से पाकिस्तान को क्लीन चिट देने जैसा है. इसके साथ ही शाह ने कहा कि हमारे पास सबूत हैं और हम संसद के पटलपर उसे रखने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि मारे गए तीन आतंकियों में से दो के वोटर नंबर तक हमारे पास हैं. उनकी जेब में पाकिस्तान निर्मित चॉकलेटभी मिले हैं. साथ ही शाह ने बताया कि हमला कब और कैसे हुआ. अमित शाह ने कहा कि जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि पहलगाम हमले में शामिलआतंकी पाकिस्तान से थे उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 4 बजे इसकी पुष्टि हो गई.
आतंकियों को दी थी शरण
साथ ही जिन दो लोगों ने इन आतंकियों को शरण दी थी, उन्हें भी पकड़ लिया गया है. गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने आतंकियों और उनकेमददगारों को पकड़ने के लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया. शाह ने जानकारी दी कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें26 लोगों की जान गई थी. उसी दिन वह श्रीनगर रवाना हो गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले दिन सीसीएस की बैठक बुलाई. उन्होंने बताया किबैठक में सिंधु जल संधि को रोकने का फैसला लिया गया, जो कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल थी. शाह ने कहा कि सरकार ने तय किया कि आतंकियोंको उनके छिपने के ठिकानों में जाकर मार गिराया जाएगा. गौरव गोगोई के ‘मोदी बिहार चले गए और राहुल गांधी पहलगाम गए’ वाले बयान पर शाहने कहा कि जब प्रधानमंत्री बिहार में थे. तब तक पहलगाम में कोई स्थिति नहीं थी. राहुल गांधी वहां पहले से मौजूद थे. लेकिन इसका मतलब यह नहींकि पीएम की प्राथमिकता गलत है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक सभा में देश पर हुए हमले को लेकर जिम्मेदारी से बात की.
हमले में मारे गए लोग
अमित शाह ने अपने भाषण के अंत में विपक्ष से अपील की कि ऐसे वक्त में जब देश के निर्दोष लोग आतंकी हमले में मारे गए. तब राजनीति करने केबजाय राष्ट्रहित में एकजुटता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति काप्रतीक है. कांग्रेस नेताओं को इस पर सवाल उठाने के बजाय सेना और सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए. लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा केदौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान पर नाराजगी जताई और उनपर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि चिदंबरमपाकिस्तान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही शाह ने बताया कि हमले में शामिल आतंकियों की पहचान हो चुकी है और उनके मददगार भीपकड़े गए हैं.