
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू धर्म में समानता नहीं आएगी, तबतक देश में धर्मांतरण को कोई नहीं रोक सकता. सांसद फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. यहां मीडिया से रूबरूहोते हुए उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर बयान दिया. सपा सांसद ने कहा कि ‘स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी ने कहा था कि अगर हिंदू धर्म समानताका धर्म नहीं बन सकता तो हम ये चाहेंगे कि ये एकदम नष्ट हो जाए। धर्म परिवर्तन की पूरी जिम्मेदारी हिंदू धर्म के ठेकेदारों की है. जब तक हिंदू धर्म मेंविषमता रहेगी, समता का भाव नहीं होगा. इस देश में धर्म परिर्वतन होगा, कोई रोक नहीं सकता’ फिरोजाबाद में सपा जिला कार्यालय पर आरक्षणदिवस एवं संविधान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया.
संचालन किया शिवराज सिंह यादव ने
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि मनु महाराज का संविधान इस देश में नहीं चलेगा. यह देश बाबा साहबडॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा. जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सीख देता है. सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहाकि हम जब भी किसी पीड़ित के पास जाने का प्रयास करते हैं तो भाजपा का प्रशासन हमें जाने नहीं देता है. क्या यह संविधान का अपमान नहीं है. कार्यक्रम में सपा सांसद अक्षय यादव ने कहा कि बूथ को बचाना है संविधान को बचाना है. वोटर लिस्ट को बचाने के साथ ही संविधान की जीत होगीउन्होंने कहा कि हम सदन में बहस करने को तैयार हैं. संचालन सपा के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने किया.
संविधान के प्रति की भेंट
सपा विधायक डा.मुकेश वर्मा, विधायक इंजी. सचिन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल आदि मौजूद रहे भारतीय हलधर किसान यूनियन केजिलाध्यक्ष ऋषभ यादव ने सपा जिला कार्यालय पर आरक्षण दिवस के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन एवंसांसद अक्षय यादव को बाबा साहब के संविधान की प्रति भेंट की. प्रदेश में धर्मांतरण के मामले सामने आने के बाद अब इस पर सियासी बयानबाजीभी शुरू हो गई है. सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि धर्मांतरण की जिम्मेदार हिंदू धर्म के ठेकेदारों की है. उन्होंने प्रशासन पर भीसवाल उठाए और आरोप लगाया कि जब समाजवादी पार्टी के नेता किसी पीड़ित या वंचित वर्ग के लोगों से मिलने जाते हैं तो उन्हें भाजपा शासितप्रशासन द्वारा रोका जाता है. उन्होंने कहा कि यह संविधान का सीधा अपमान है. यह बयान आरक्षण दिवस और संविधान स्तंभ स्थापना दिवस केअवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिया गया. भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ऋषभ यादव ने इस मौके पर बाबा साहब के संविधान कीप्रति रामजीलाल सुमन और अक्षय यादव को भेंट की.