
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सोमवार सुबह सैर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें हल्के चक्कर आने के बाद एक निजीअस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उन्हें तीन दिन आराम करने की सलाह दी है. उपमुख्यमंत्री और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन ने इस संबंध मेंपत्रकारों से बात की. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को तीन दिन आराम करने की सलाह दी गई है उन्होंने यह भी बताया कि सीएम स्टालिन की हालत मेंसुधार हो रहा है. उदयनिधि ने कहा, ‘इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. पिछले दो-तीन महीनों के उनके व्यस्त कार्यक्रम ने उनपर काफी असर डाला है. जब पत्रकारों ने उदयनिधि से पूछा कि सीएम को अस्पताल से कब तक छुट्टी मिलेगी.
स्टलिन हुए अस्पताल में भर्ती
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जल्द ही उदयनिधि ने दिन में सीएम स्टालिन से अस्पताल जाकर मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीको इस बात की चिंता है कि वह आज के आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके. अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया किमुख्यमंत्री को तीन दिन आराम करने की सलाह दी गई है. कुछ और जांचें की जाएंगी हालांकि उम्मीद है कि वे अस्पताल में रहते हुए भी आधिकारिकतौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे. इस बीच अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने मन्नारगुडी (तिरुवरुर जिला) में एक रोड शोके दौरान स्टालिन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. पलानीस्वामी ने कहा, ‘मैंने सुना है कि डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोअस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. मैं अपनी और आपकी ओर से उनके पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
सीएम स्टालिन से की मुलाकात
राज्य के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने भी अस्पताल में सीएम स्टालिन से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ हैं. वह जल्द ही घर लौट आएंगे. चिकित्सा सेवा निदेशक डॉ. अनिल बी जी ने एक बयान में कहा कि स्टालिन को उनके लक्षणों की जांच के लिएअपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आवश्यक नैदानिक परीक्षण किए जा रहे हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमकेस्टालिन सोमवार सुबह सैर करने के लिए घर से निकले थे. इस दौरान उन्हें हल्के चक्कर आ गए, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करायागया। डॉक्टरों ने सीएम को तीन दिन आराम करने की सलाह दी है.इस बीच, विपक्षी दल के नेता और एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादीपलानीस्वामी ने सीएम की जल्द स्वस्थ होने की कामना की. जल संसाधन मंत्री दुरैमुरुगन ने भी अस्पताल जाकर सीएम से मुलाकात की और कहा किवह स्वस्थ हैं और जल्द घर लौटेंगे मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अनिल बी जी ने बताया कि आवश्यक जांच-पड़ताल चल रही है.