
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वे बंडारू दत्तात्रेय की जगह लेंगे, जो 18 जुलाई2021 से इस पद पर कार्यरत थे। असीम घोष की नियुक्ति को केंद्र द्वारा राज्यों में प्रशासनिक सशक्तिकरण के एक अहम कदम के रूप में देखा जारहा है।
गोवा के नए राज्यपाल बने पुष्पपति अशोक गजपति राजू
गोवा में राज्यपाल के रूप में अब पुष्पपति अशोक गजपति राजू की नियुक्ति की गई है। इससे पहले इस पद पर पीएस श्रीधरन पिल्लई कार्यरत थे।गजपति राजू के पास पूर्व में मंत्री का अनुभव रहा है और उनकी नियुक्ति से गोवा में प्रशासनिक स्थिरता को और बल मिलने की संभावना है।
लद्दाख को मिला नया उपराज्यपाल
लद्दाख में उपराज्यपाल के रूप में ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) के इस्तीफे के बाद भाजपा नेता कविंद्र गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गईहै। राष्ट्रपति ने बीडी मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार करते हुए यह नियुक्ति की। कविंद्र गुप्ता जम्मू-कश्मीर में विधानसभा उपाध्यक्ष और डिप्टी सीएम रहचुके हैं और अब लद्दाख की प्रशासनिक बागडोर संभालेंगे।
राज्यसभा के लिए भी नामित हुए चार नए सदस्य
राष्ट्रपति मुर्मू ने एक दिन पहले ही राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नामित किया था। इन नामों में वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम, केरल केसमाजसेवी सी. सदानंदन मास्टे, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और इतिहासकार मीनाक्षी जैन शामिल हैं।