
अमेरिका ने 7 नए देशों पर आयात शुल्क लगाया, ब्राजील पर सबसे कठोर कदम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को वैश्विक व्यापार पर सख्त रुख अपनाते हुए 7 देशों पर नए टैरिफ लागू करने की घोषणा की, जिसमेंश्रीलंका पर 30%, मोल्दोवा और ब्रुनेई पर 25%, और फिलीपींस पर 20% शुल्क लगाया गया। सबसे बड़ा झटका ब्राजील को मिला, जिस पर ट्रंपने सीधे 50% का आयात शुल्क लगाने की घोषणा कर दी। ये शुल्क 1 अगस्त से प्रभावी होंगे।
ब्राजील की चेतावनी, हम भी देंगे जवाब
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने इस निर्णय के खिलाफ सख्त प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर अमेरिका एकतरफा शुल्कलगाता है, तो ब्राजील भी ‘आर्थिक पारस्परिकता कानून’ के तहत बराबर का जवाब देगा। उन्होंने कहा कि ब्राजील एक संप्रभु राष्ट्र है और वह बाहरीदबाव स्वीकार नहीं करेगा।
बोलसोनारो विवाद का हवाला देकर टैरिफ को बताया उचित
ट्रंप ने ब्राजील पर लगाए गए भारी टैरिफ को पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ हो रहे व्यवहार और “अमेरिका के साथ अनुचित व्यापार” कापरिणाम बताया। बोलसोनारो पर फिलहाल तख्तापलट की साजिश रचने का मुकदमा चल रहा है, जिस पर ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिरकी है।
राष्ट्रपति लूला की कड़ी प्रतिक्रिया, X पर किया पोस्ट
लूला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रंप की आलोचना करते हुए लिखा कि ब्राजील की न्यायपालिका स्वतंत्र है और उस पर किसीविदेशी नेता की टिप्पणी या दबाव का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोलसोनारो पर चल रही कार्रवाई न्याय की प्रक्रिया का हिस्सा हैऔर इस पर कोई बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ट्रंप के आरोपों को बताया झूठा औ गुमराह करने वाला
लूला ने ट्रंप द्वारा लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा कि अमेरिका को ब्राजील के साथ व्यापार में पिछले 15 वर्षों में करीब 410 अरबडॉलर का लाभ हुआ है। उन्होंने अमेरिकी व्यापार घाटे के दावे को खारिज कर दिया।
सिर्फ ब्राजील ही नहीं, दक्षिण कोरिया और जापान भी निशाने पर
ट्रंप ने इससे पहले दक्षिण कोरिया और जापान से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 25% शुल्क लगा दिया था। उन्होंने इन फैसलों को अमेरिकीव्यापार घाटा संतुलित करने की दिशा में जरूरी बताया।
20 से अधिक देश ट्रंप की टैरिफ नीति के दायरे में
अब तक ट्रंप प्रशासन ने म्यांमार, लाओस, दक्षिण अफ्रीका, कजाखस्तान, मलेशिया, ट्यूनिशिया, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, कंबोडिया, थाईलैंड, सर्बिया और बोस्निया सहित 20 से अधिक देशों को आयात शुल्क के दायरे में लाया है। ट्रंप का कहना है कि जो देश अमेरिका के साथ अनुचितव्यापार कर रहे हैं, उन्हें इसका जवाब मिलेगा।
अमेरिकी कंपनियों को मिला इनसेंटिव
ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि जो विदेशी कंपनियां अमेरिका में उत्पादन स्थापित करेंगी, उन्हें इन आयात शुल्कों से छूट दी जाएगी। हालांकि, उन्होंनेयह चेतावनी भी दी कि यदि कोई देश जवाबी शुल्क लगाएगा, तो अमेरिका और अधिक शुल्क बढ़ा सकता है।
BRICS को दी सीधी चेतावनी
ट्रंप ने BRICS देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) को अमेरिका विरोधी नीति चलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें 10% अतिरिक्तशुल्क लगाने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि BRICS समूह अमेरिका के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया गया है और इसे अबचुनौती देना ज़रूरी है।