
6 जुलाई को जनसंघ के संस्थापक और कश्मीर के पूर्ण विलय के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती केअवसर पर दिल्ली भाजपा द्वारा दिल्ली गेट स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीयरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उपस्थित लोगोंको संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की। इस आयोजन में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजनकिया गया, जिसमें मुखर्जी के जीवन पर आधारित चित्रों का प्रदर्शन हुआ, साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुखर्जी को आधुनिक भारत के निर्माण में प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचारआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों में परिवर्तित होकर जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने तीन मुख्यविषयों पर प्रकाश डाला: पहला, शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय भाषाओं को सम्मान देने की उनकी पहल; दूसरा, धारा 370 को हटाने की दिशा में उनकासंघर्ष, जो 2019 में पूरा हुआ; और तीसरा, दिल्ली के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने की योजना, जिसके लिए बजट में 10 गुना वृद्धि की गईहै।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को समझना भारत की आत्मा को समझने के समान है। उन्होंने उनके छात्रजीवन से लेकर बंगाल में हिंदुओं के संरक्षण और मुस्लिम तुष्टीकरण के विरोध तक के योगदानों को रेखांकित किया। सचदेवा ने बताया कि भारतीयजनता पार्टी उसी विचार की परिणति है जिसे मुखर्जी ने अंकुरित किया था। उन्होंने यह भी बताया कि कश्मीर को लेकर डॉ. मुखर्जी की सोच स्पष्ट थीएक देश में दो विधान नहीं चल सकते।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद देश को सही दिशा में ले जाने के लिए मुखर्जी ने जो बलिदान दिया, वहआज़ाद भारत के इतिहास में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में एक संविधान और एक झंडा पूरे देश में फहराया जा रहा है, यहडॉ. मुखर्जी की सोच और बलिदान का ही परिणाम है। उन्होंने वर्तमान कश्मीर के विकास कार्यों, विशेष रूप से वंदे भारत ट्रेन जैसी योजनाओं काउल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत की एकता और प्रगति का प्रतीक है।
इस कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, संगठन महामंत्री पवन राणा, महापौर राजा इकबाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पूर्वप्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विधायकगण मोहन सिंह बिष्ट, अभय वर्मा, अजय महावर, रवि नेगी सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताउपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा ने किया और मोर्चा कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण व्यवस्था संभाली।