
हाल ही में कटरा से श्रीनगर के बीच शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रेलवे की वेबसाइट के अनुसार, इसट्रेन में 25 जुलाई तक अधिकांश सीटें फुल हैं। इन ट्रेनों में लगातार वेटिंग लिस्ट या “नो सीट” का मैसेज दिखाई दे रहा है।
पर्यटन और व्यापार दोनों को मिला नया विकल्प
यह ट्रेन न सिर्फ पर्यटकों के लिए बल्कि व्यापारिक समुदाय के लिए भी यात्रा का एक तेज़, सुविधाजनक और किफायती विकल्प बन गई है। आंकड़ोंके अनुसार, इस वर्ष अब तक कश्मीर आने वाले पर्यटकों की संख्या 3.74 लाख से अधिक रही है और उनमें से बड़ी संख्या में लोग अब हवाई यात्राकी बजाय ट्रेन से सफर करना पसंद कर रहे हैं।
वंदे भारत के बाद हवाई यात्रा में आई गिरावट
21 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पहले जहाँ प्रतिदिन 104 उड़ानेंसंचालित होती थीं, अब यह घटकर 48 से 52 रह गई हैं।
एयरलाइनों का कहना है कि वंदे भारत के शुरू होने से यात्रियों ने ट्रेन को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी है, जिससे हवाई किरायों में गिरावट आई है।पहले जहाँ किराया ₹12,000 तक था, अब यह घटकर ₹5,000 से ₹6,000 के बीच आ गया है। इसके साथ ही, 50% तक फ्लाइट बुकिंग रद्दहोने के मामले भी बढ़े हैं।
सुविधाजनक समय और किफायती किराया बना आकर्षण
वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल यात्रियों को खूब भा रहा है। कटरा से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर दोपहर 11:55 बजे और दोपहर 2:55 बजे रवानाहोकर शाम 5:35 बजे श्रीनगर पहुंचने वाली दो सेवाएं उपलब्ध हैं। वापसी में श्रीनगर से सुबह 8:00 बजे चलकर दोपहर 2:00 बजे कटरा पहुंचा जासकता है।
टिकट दरें भी किफायती हैं—इकोनॉमी क्लास का किराया लगभग ₹700-₹800, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का ₹1300-₹1400 तक है। अबतक करीब 52,000 यात्रियों ने इस सेवा का लाभ उठाया है, जिनमें से लगभग 30,000 पर्यटक रहे हैं।
कारोबार को भी मिला संजीवनी
रेलवे के वाणिज्यिक अधिकारी उचित सिंघल के अनुसार, यात्रियों को इस रूट की प्राकृतिक सुंदरता बहुत पसंद आ रही है। वहीं, व्यापारियों को भीइस सेवा से समय और लागत दोनों में राहत मिली है। सोपोर के व्यापारी बताते हैं कि अब सामान समय पर बाजार पहुंच रहा है, जिससे कारोबार मेंगति आई है।
कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वंदे भारत सेवा से माल ढुलाई की लागत में कमी आई है। इसके अलावा, होटल, टैक्सी और गाइड जैसे स्थानीय व्यवसायों को भी इस ट्रेन सेवा से अच्छा लाभ हो रहा है।