
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमेंभाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने भी सहभागिता की।
यह पहली बार था जब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृति में बनाए गए इस स्थल पर योग दिवस का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपाके राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री वी. सतीश, कार्यालय मंत्री महेन्द्रपांडे, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग, पार्टी प्रवक्ता यासिर जिलानी और सह कार्यालय मंत्री अमितगुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
योग आत्मविश्वास और अनुशासन का आधार है
अपने संबोधन में श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि योग भारत की एक महान परंपरा है, जो न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि नैतिक चरित्र केनिर्माण में भी सहायक है।
उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास जीवन में आत्मविश्वास बढ़ाता है और व्यक्ति को अपने विचारों व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की शक्ति देता है।
दिल्ली के 256 मंडलों में हुए योग कार्यक्रम
श्री सचदेवा ने जानकारी दी कि दिल्ली भाजपा द्वारा राजधानी के सभी 256 मंडलों में योग दिवस कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इनआयोजनों में सांसदों, विधायकों और समितियों के अध्यक्षों ने भी सक्रिय भागीदारी की, जिससे यह स्पष्ट होता है कि योग आज जन-जन का आंदोलनबन चुका है।