
पिछले 48 घंटों में मानसून ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। कई इलाकों में झमाझम बारिश केचलते मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि कुछ स्थानों पर अभी भी भीषण गर्मी बनी हुई है।
गुजरात में बारिश से जनजीवन प्रभावित
गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में भारी वर्षा के कारण सड़कें, घर और दुकानें जलमग्न हो गईं। सावरकुंडला और राजुला क्षेत्रों में स्थानीयनदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और राहत कार्य जारी हैं।
उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 10 मौतें
उत्तर प्रदेश के लखनऊ और सीतापुर में रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। अमेठी जिले में भारी बारिश के चलते एसपी ऑफिस और गौरीगंजथाना परिसर जलमग्न हो गया। फायर ब्रिगेड ने पानी निकासी का कार्य किया। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों कीजान चली गई।
राजस्थान और कश्मीर में गर्मी से राहत नहीं
मानसून के आगमन के बावजूद राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी कम नहीं हुई है। जैसलमेर में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्यके लिए इस समय अत्यधिक है। वहीं, जम्मू-कश्मीर की घाटी में गुरुवार का दिन सबसे गर्म रहा। श्रीनगर में तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया।
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कियाहै। अगले दो से तीन दिनों में मानसून के दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।