गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार सोमवार शाम राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार केदौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
12 जून को विमान हादसे में हुआ निधन
12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में मौजूद 242 यात्रियों में से 241 लोगों की मौत हो गई, जिनमें विजय रूपाणी भी शामिल थे।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
राजकोट में विजय रूपाणी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। उनका पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से उनके घर लाया गया, जहाँ सड़क केदोनों ओर खड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। फूलों से सजे वाहन में उनका शव घर पहुंचाया गया, जहां समर्थकों ने पुष्प अर्पित किए और नारे लगाए।
वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कई भाजपा नेताओं और गणमान्यलोगों ने विजय रूपाणी के आवास पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में शव यात्रा उनके घर से श्मशान घाट तक गई, जहाँ अंतिम संस्कार हुआ।
अमित शाह का भावुक संदेश
“राजकोट में विजय भाई रूपाणी जी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन से लेकर सरकार तक वे पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथविचारधारा के प्रति समर्पित रहे। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए और मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करेंऔर परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।”
डीएनए परीक्षण से हुई पहचान
हादसे में विजय रूपाणी का शव बुरी तरह जल चुका था, जिससे उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया था। रविवार को डीएनए परीक्षण के जरिएउनकी पहचान सुनिश्चित की गई।
राजनीतिक सफर
विजय रूपाणी ने अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भाजपा के समर्पित और लोकप्रिय नेता मानेजाते थे। लंदन के लिए रवाना होते समय हुई इस दुर्घटना ने राजनीतिक और सामाजिक जगत को गहरा आघात पहुँचाया है।