उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए रविवार को 60,244 आरक्षियोंको नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्ति पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एक विशेष समारोह में वितरित किए गए। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में पिछले आठवर्षों में 8.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिनमें पुलिस विभाग में 2.18 लाख से अधिक नियुक्तियां की गईं। योगी ने पूर्ववर्तीसरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के चलते बिना पैसे या सिफारिश के नौकरी मिलना मुश्किलथा, लेकिन अब यह सब इतिहास बन चुका है और पूरी प्रक्रिया मेरिट पर आधारित है।
मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि 2018 में जब पहली बार बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भर्ती किए गए थे, तो ट्रेनिंग के लिए अभ्यर्थियों को केंद्रीयबलों के प्रशिक्षण केंद्रों में भेजना पड़ा था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश ने अपने ही अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र विकसित कर लिए हैं, जिससे पुलिस बलको आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसके लिएकुल 48.17 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 15.49 लाख महिलाएं शामिल थीं।
भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार ने कई आधुनिक उपाय किए, जैसे डबल लॉक स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्रों कीसुरक्षा, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक और आधार आधारित सत्यापन, फेशियल रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल और केवल राजपत्रितअधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों का चयन केवल नगर क्षेत्र के सरकारी या सहायता प्राप्त विद्यालयों तक सीमित रखा गयाऔर संदिग्ध माने गए केंद्रों को पूरी तरह हटा दिया गया। इस अभूतपूर्व तकनीकी पारदर्शिता और निष्पक्षता के कारण इस भर्ती प्रक्रिया को न केवलप्रदेश बल्कि पूरे देश में सराहना मिल रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों के कार्यकाल ने देशमें व्यापक बदलाव लाया है, और उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने युवाओं को रोजगार देने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में ऐतिहासिककार्य किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग आज की जरूरत है और यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश को उस दिशा में आगे ले जा रही है।