जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ शुकरू केलर क्षेत्र के जंगलों में हुई, जहां आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान के दौरान आतंकियों ने गोलीबारीशुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया।
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे आतंकी
मारे गए आतंकियों की पहचान में दो नाम सामने आए हैं। इनमें से एक का नाम शाहिद कुट्टे पुत्र मोहम्मद यूसुफ कुट्टे है, जो शोपियां के ही चोटिपोराहीरपोरा का निवासी था। शाहिद मार्च 2023 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। वह अप्रैल 2024 में डेनिश रिसॉर्ट पर हुए हमले और मई 2024 में भाजपा सरपंच की हत्या में शामिल रहा है। इसके अलावा, फरवरी 2025 में कुलगाम में हुए टीए कर्मी की हत्या में भी उसकी संलिप्तता कीआशंका जताई जा रही है।
भारतीय सेना का बयान
भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 13 मई 2025 को राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को विशेष खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर शोकल केलर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने जबरदस्त गोलीबारी की, जिसका जवाब देते हुए सेना ने तीनकट्टर आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
क्षेत्र में अभी भी तनावपूर्ण माहौल
मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बल किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सतर्क हैं।