नई दिल्ली: पाकिस्तान द्वारा भारत पर लगातार ड्रोन हमले किए जा रहे हैं, जिनका भारतीय सुरक्षा बल प्रभावशाली तरीके से जवाब दे रहे हैं। सीमापार से भेजे गए कई ड्रोन भारत द्वारा नष्ट कर दिए गए हैं। इन कार्रवाइयों के बीच पाकिस्तान ने एक विवादास्पद और अजीब दावा किया है, जिसनेराजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
पाकिस्तान का अजीब आरोप: “भारत ने अफगानिस्तान पर दागी मिसाइल”
भारत सरकार ने शनिवार सुबह एक आधिकारिक ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान भारत में गलत सूचनाएं फैलाकर सांप्रदायिक तनाव भड़काने कीकोशिश कर रहा है। इसी के तहत पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि भारतीय मिसाइलों ने अफगानिस्तान में हमला किया है – जिसे भारत ने पूरी तरहसे नकार दिया है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया आरोपों का खंडन
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने अमृतसर की दिशा से मिसाइल छोड़े जाने कीझूठी खबर फैलाई है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह निराधार है और भारत ने अफगानिस्तान पर कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की है।
पाकिस्तान की अपनी कारगुजारियों की ओर इशारा
मिस्री ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाइयों की ओर इशारा करते हुए कहा कि दुनिया जानती है कि किस देश ने पिछले डेढ़ साल में कईबार अफगान नागरिक इलाकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से भारत पर लगाए गए आरोपों में कोईसच्चाई नहीं है।
लोकतंत्र और आलोचना पर विदेश सचिव का तीखा बयान
विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान की यह कोशिश कि वह भारत सरकार को जनता के असंतोष के दबाव में दिखाए, हास्यास्पद है। उन्होंने कहा किपाकिस्तान के लिए यह बात आश्चर्यजनक हो सकती है कि भारत में नागरिक खुलकर अपनी सरकार की आलोचना करते हैं — लेकिन यही किसीजीवंत लोकतंत्र की पहचान होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान जैसे देशों के लिए यह समझ पाना स्वाभाविक रूप से मुश्किल है।