जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। यह कदम हाल ही में पहलगाम में हुएआतंकी हमले के बाद उठाया गया है, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। बढ़ते सुरक्षा खतरे को देखते हुए पूरे इलाके को अलर्ट पर रखा गया है।
स्थानीय महिला की सूचना से मचा हड़कंप
सूत्रों के अनुसार, तलाशी अभियान की शुरुआत तब हुई जब एक स्थानीय महिला ने पुलिस को चार संदिग्धों की मौजूदगी की जानकारी दी। इस खबरके फैलते ही सुरक्षाबल सतर्क हो गए और फौरन इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इलाके की सख्तनिगरानी की जा रही है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।
सीमा क्षेत्र में बढ़ी निगरानी, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद
यह इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब है, जहां पहले भी घुसपैठ की घटनाएं हो चुकी हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि संदिग्ध किसी बड़ीवारदात की योजना बना रहे हैं। इसीलिए ड्रोन कैमरे और स्निफर डॉग्स की मदद से तलाशी अभियान को अंजाम दिया जा रहा है।
पुलवामा के करीमाबाद में भी ऑपरेशन जारी
पुलवामा के करीमाबाद क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह इलाका आतंकी गतिविधियों के लिए पहले से संवेदनशीलमाना जाता है। यहां का हर कोना खंगाला जा रहा है और क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
थलसेना प्रमुख की सक्रियता, उधमपुर में मौजूद
पहलगाम हमले के बाद थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान मुख्यालय पहुंचे हैं। वहां वे एलओसी से सटेपुंछ, राजौरी और पीर पंजाल रेंज की सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा कर रहे हैं। सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए रणनीतियां बनाई जा रहीहैं।