नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि शिक्षा, बिजली, पानी औरस्वास्थ्य क्षेत्रों में भारी भ्रष्टाचार के कारण सत्ता से बाहर हुई AAP अब नई बीजेपी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा किआम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और आतिशी जनता के फैसले को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
AAP के भ्रष्टाचार का आरोप
वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने बिजली सब्सिडी के नाम पर निजी कंपनियों के साथ मिलकर घोटाले किए, जबकि सीवरसफाई और जल आपूर्ति जैसे अहम क्षेत्रों में भी गंभीर लापरवाही बरती गई। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली जल बोर्ड में 60,000 करोड़ रुपये सेअधिक की अनियमितता हुई है।
स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों पर भी सवाल
स्वास्थ्य सेवाओं में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल निर्माण में अनावश्यक खर्च और नकली दवाओं का वितरण हुआ।शिक्षा के क्षेत्र में, सरकारी स्कूलों में निर्माण घोटालों की बात सामने आई और महज 5% निजी स्कूलों का ही ऑडिट हुआ। कोर्ट के मामलों में ढिलाईबरतकर फीस वृद्धि को जानबूझकर रास्ता दिया गया।
नई सरकार पर भ्रम फैलाने की कोशिश: बीजेपी
सचदेवा ने कहा कि AAP नेता सोशल मीडिया पर पुराने पोस्ट्स और फर्जी ट्वीट्स के जरिए लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिनजनता यह जानती है कि नई सरकार के आने के बाद न बिजली-पानी की कटौती हो रही है और न ही स्कूलों की फीस में कोई बड़ी वृद्धि हुई है।
स्कूल फीस ऑडिट का बड़ा कदम
उन्होंने बताया कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने निर्देश जारी किए हैं कि शहर के सभी 1665 निजी स्कूलों के खातों का एसडीएम स्तर परऑडिट होगा। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक कोई भी स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकता। सचदेवा ने कहा कि यह कदम AAP द्वारा फैलाईजा रही भ्रांतियों को खत्म करेगा और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा।