
नई दिल्ली, 21 नवंबर 2026
मुस्तफाबाद में भाजपा के कई बीएलए पर फर्जी फॉर्म-7 भरकर जीवित लोगों को मृत घोषित करने का आरोप, वोट चोरी का मामला फिर आयासामने
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर भाजपा और दिल्लीसरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने औरअब उन वैध मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का तबादला करना सरकार की कार्यशैली, नीयत औरईमानदारी पर सवाल खड़े करता है। देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली में एसआईआर के दौरान 47.56 लाख मतदाताओं के नाम काटे जानेका मामला सामने आया है। यह मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि मतदाता सूची से किसी भी वैध मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाना उसकेलोकतांत्रिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कई बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) पर फर्जीफॉर्म-7 भरने और जीवित लोगों को मृत बताकर उनके नाम मतदाता सूची से हटवाने की साजिश में शामिल होने के आरोप सामने आए हैं।
मुस्तफाबाद में फर्जी फॉर्म-7 भरने का मामला गंभीर – देवेन्द्र यादव
देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में सामने आया मामला चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आरोप हैकि भाजपा के कई बीएलए ने फर्जी फॉर्म-7 भरकर ऐसे लोगों को मृत घोषित कर दिया, जो वास्तव में जीवित हैं। इसके माध्यम से उनके नाममतदाता सूची से कटवाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी केवल मतदाता सूची तैयार करना ही नहीं, बल्कि यहसुनिश्चित करना भी है कि किसी भी योग्य और जीवित मतदाता का नाम गलत जानकारी के आधार पर न हटाया जाए। जब किसी व्यक्ति का नाम मृतहोने के आधार पर मतदाता सूची से हटाया जाता है, तो उससे पहले उसकी वास्तविक स्थिति की पूरी जांच होनी चाहिए। देवेन्द्र यादव ने सवालउठाया कि क्या दिल्ली में चुनाव आयोग के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की यह जिम्मेदारी नहीं थी कि वे फॉर्म-7 पर कार्रवाई करने से पहलेयह सुनिश्चित करते कि जिस व्यक्ति को मृत बताया जा रहा है, उसकी वास्तव में मृत्यु हुई है या नहीं? यदि बिना उचित जांच के लोगों के नाम काटेगए हैं, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
वैध मतदाताओं के नाम जोड़ने के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का तबादला क्यों?
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया अभी जारी है। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, उनके नाम दोबारा जोड़नेऔर गलतियों को सुधारने की कार्रवाई चल रही है। ऐसे समय में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी का तबादला करना कई सवाल खड़े करता है।उन्होंने कहा कि जब काटे गए नामों को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया के दौरान भाजपा के बीएलए की कथित भूमिका सामने आ रही है और इस मामले मेंजवाबदेही तय करने की जरूरत है, तब मुख्य चुनाव अधिकारी का तबादला करना संदेह पैदा करता है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं इसमामले की जिम्मेदारी तय करने से बचने की कोशिश की जा रही है। देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव अधिकारी का तबादला ऐसे समयपर किया गया है, जब एसआईआर में हुई गड़बड़ियों और गलत तरीके से काटे गए नामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को यहस्पष्ट करना चाहिए कि आखिर एसआईआर की महत्वपूर्ण प्रक्रिया के बीच अधिकारी का तबादला करने की जरूरत क्यों पड़ी?
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस उठा रही है वोट चोरी का मुद्दा
देवेन्द्र यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग उठा रही है।कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के सवालों से बच नहींसकती और दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी का तबादला करके भी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एकस्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था है। इसलिए उसकी हर कार्रवाई पर जनता का भरोसा बना रहना बहुत जरूरी है। यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी होती है याकिसी वैध मतदाता का नाम गलत तरीके से काटा जाता है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल या अधिकारी को इसमामले में बचाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
भाजपा की कथित वोट चोरी से दिल्ली की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल
देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा की वोट चोरी में कथित भागीदारी के मामले सामने आने से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता परसवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि दिल्ली में चुनावी प्रक्रिया केदौरान सामने आ रही इन गड़बड़ियों की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार के तबादले को लेकरसीईओ कार्यालय के एक अधिकारी ने बयान दिया है कि यह तबादला एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ा हुआ नहीं है। लेकिन जिस समय एसआईआर कीप्रक्रिया चल रही है और मतदाता सूची में सुधार का काम हो रहा है, उसी समय इस तरह का तबादला होना कई संदेह पैदा करता है। देवेन्द्र यादव नेकहा कि केवल यह कह देने से कि तबादले का एसआईआर से कोई संबंध नहीं है, जनता के सवाल खत्म नहीं हो जाते। सरकार और चुनाव आयोगको यह स्पष्ट करना चाहिए कि तबादले के पीछे वास्तविक कारण क्या है और क्या इसका एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया पर कोई प्रभाव पड़ेगा?
1.45 करोड़ मतदाताओं की सूची और एसआईआर की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में लगभग 1.45 करोड़ मतदाताओं की सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान हटाए गए नामों को अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट जैसी अलग-अलग श्रेणियों में रखा जा रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में मुख्य चुनाव अधिकारी कातबादला करना सरकार की सोच और कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की शुरुआत से लेकर अब तक मतदातासूची में कई तरह की गलतियों और शिकायतों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जिन लोगों के नाम गलत तरीके से काटे गए हैं, उन्हें दोबारा जोड़ने कीप्रक्रिया चल रही है। ऐसे में पूरी प्रक्रिया की जानकारी रखने वाले अधिकारी का तबादला होने से कामकाज और जवाबदेही प्रभावित होने की आशंकाहै। उन्होंने सवाल किया कि जब एसआईआर की प्रक्रिया एक अधिकारी के नियंत्रण और निगरानी में शुरू हुई और अब उसी प्रक्रिया में सामने आईगलतियों को सुधारने का काम चल रहा है, तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी? नए मुख्य चुनाव अधिकारी को पूरी प्रक्रिया समझने और पुराने रिकॉर्डकी जानकारी हासिल करने में समय लगेगा। ऐसे में एसआईआर से जुड़े मामलों की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुप्रीम कोर्ट के सामने जवाबदेही कैसेसुनिश्चित की जाएगी?
चुनाव आयोग की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी
देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र में वोट देने का अधिकार हर योग्य नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है। किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची सेहटाने से पहले पूरी जांच होनी चाहिए। यदि किसी जीवित व्यक्ति को मृत बताकर उसका नाम काट दिया जाता है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। ऐसेमामलों में केवल जांच का आश्वासन देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कीमांग है कि दिल्ली में एसआईआर के दौरान काटे गए सभी वैध मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़े जाएं। फर्जी फॉर्म-7 भरने और गलत जानकारी देकरलोगों के नाम कटवाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो। साथ ही, मुख्य चुनाव अधिकारी के तबादले के कारणों को भी सार्वजनिक किया जाए, ताकिजनता के मन में उठ रहे संदेह दूर हो सकें। देवेन्द्र यादव ने अंत में कहा कि भाजपा सरकार को यह समझना होगा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसेमहत्वपूर्ण है। किसी भी राजनीतिक दल को अपने फायदे के लिए मतदाता सूची से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी हर वैध मतदाताके वोट के अधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग करती रहेगी।