
नई दिल्ली, 14 नवंबर
जनवरी 2027 तक 824 प्रशिक्षण कार्यशालाएं पूरी करने का लक्ष्य, महिला उद्यमियों की भी बढ़ रही भागीदारी
दिल्ली में छोटे और सूक्ष्म कारोबार करने वाले लोगों को आगे बढ़ाने और उनके व्यवसाय को नई पहचान दिलाने के लिए दिल्ली सरकार लगातारप्रयास कर रही है। इसी दिशा में उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान केतहत पांच महीने से भी कम समय में 450 प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। इन कार्यशालाओं में अब तक 19,931 लोगों ने हिस्सालिया है। इसके साथ ही दिल्ली के 600 छोटे उद्यमों को अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। इससे छोटे कारोबारियों को अपने उत्पादऑनलाइन बेचने और देशभर के ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विभाग के अधीन काम करने वालेदिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (DSIIDC) के प्रमुख कार्यों की समीक्षा करते हुए इस अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
छोटे कारोबारियों को भी बड़े व्यापारियों जैसे अवसर मिलें
उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में कोई व्यक्ति बवाना या संगम विहार जैसे इलाके में एक छोटे कमरे से अपना कारोबार चला रहाहै, तो उसे भी बाजार, बैंक से ऋण और कारोबार बढ़ाने के लिए वही अवसर मिलने चाहिए, जो बड़ी कंपनियों को मिलते हैं। सरकार का प्रयास है किछोटे उद्यमियों को जरूरी सुविधाएं और व्यावसायिक जानकारी उनके काम करने की जगह पर ही उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार काउद्देश्य केवल कारोबारियों को प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने, नए बाजारों से जुड़ने और अधिक ग्राहकों तक पहुंचनेमें मदद करना भी है। छोटे कारोबारी भी दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरजरूरी सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
दिल्ली के 28 स्थानों पर आयोजित की गईं 450 कार्यशालाएं
छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों के लिए यह प्रशिक्षण अभियान केंद्र सरकार की राइजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजना के तहतचलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 25 जून से 13 नवंबर 2026 के बीच दिल्ली के 28 अलग-अलग स्थानों पर 450 प्रशिक्षण कार्यशालाएंआयोजित की गईं। इनमें कुल 19,931 लोगों ने हिस्सा लिया। ये सभी लोग छोटे और सूक्ष्म कारोबार से जुड़े हुए थे। सरकार ने इन कार्यशालाओं कोकेवल बड़े औद्योगिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अलग-अलग इलाकों में रहने वाले छोटे कारोबारियों तक भी पहुंचाया। बवाना, नरेला, ओखला, मुंडका, नांगलोई, जहांगीरपुरी और संगम विहार सहित कई औद्योगिक और रिहायशी क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।इसका उद्देश्य यह है कि छोटे कारोबारियों को अपने क्षेत्र में ही कारोबार से जुड़ी जरूरी जानकारी और प्रशिक्षण मिल सके।
महिला उद्यमियों को भी मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर
इस प्रशिक्षण अभियान में महिला उद्यमियों की भागीदारी भी काफी अच्छी रही है। अब तक आयोजित कार्यशालाओं में 3,906 महिला-नेतृत्व वालेउद्यमों से जुड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के उद्यमों से जुड़े 2,191, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमों से जुड़े273 और दिव्यांगजनों द्वारा संचालित उद्यमों से जुड़े 334 प्रतिभागियों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस पहल का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के छोटेकारोबारियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। खासतौर पर घर से अपना व्यवसाय चलाने वाली महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने औरकारोबार को ऑनलाइन ले जाने की जानकारी दी जा रही है। इससे महिलाएं अपने काम को नई पहचान दे सकती हैं और अपने व्यवसाय को पहले सेअधिक आगे बढ़ा सकती हैं।
कारोबार को बेहतर बनाने के लिए दी जा रही जरूरी जानकारी
इन प्रशिक्षण कार्यशालाओं में उद्यमियों को कारोबार चलाने और उसे बढ़ाने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सिखाई जा रही हैं। इसमें वित्तीय प्रबंधन, आय और खर्च का हिसाब रखने, सामान की खरीद और आपूर्ति व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण से जुड़े नियमों और महिला उद्यमिता जैसे विषयशामिल हैं। इसके अलावा कारोबारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने उत्पादों की बिक्री करने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। उन्हेंसमझाया जा रहा है कि ऑनलाइन बाजार में अपने उत्पादों की पहचान कैसे बनाएं और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक कैसे पहुंचें। प्रशिक्षण के दौरानइस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि कारोबारी अपने खर्च और कमाई का सही हिसाब रखें, ताकि उन्हें व्यवसाय चलाने और बड़े ऑर्डर पूरे करने मेंपरेशानी न हो।
600 उद्यम ई–कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े, देशभर में बेच सकेंगे उत्पाद
इस अभियान की एक बड़ी उपलब्धि यह है कि अब तक दिल्ली के 600 छोटे और सूक्ष्म उद्यमों को अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाचुका है। इनमें 244 उद्यम केंद्र सरकार के सहयोग से चलने वाले ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) से जुड़े हैं। वहीं 17 उद्यम गवर्नमेंटई-मार्केटप्लेस (GeM) से जुड़े हैं। इसके अलावा 44 उद्यम फ्लिपकार्ट और 10 उद्यम अमेजन से जुड़ चुके हैं। वहीं 285 उद्यम मीशो, जियोमार्ट, इंस्टामार्ट और ब्लिंकिट जैसे निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपने उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का विशेष जोर इसबात पर है कि प्रशिक्षण लेने वाले उद्यमियों को ऑनलाइन बाजार से भी जोड़ा जाए। इससे छोटे कारोबारियों को केवल अपने आसपास के बाजार परनिर्भर नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि वे अपने उत्पाद दिल्ली से बाहर देश के अलग-अलग शहरों में रहने वाले ग्राहकों तक भी पहुंचा सकेंगे।
प्रशिक्षण से छोटे कारोबारियों को मिल रहा फायदा
इस अभियान से जुड़ने वाले कई उद्यमियों ने बताया है कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें अपना कारोबार आगे बढ़ाने के नए तरीके सीखने को मिले हैं। इसकाएक उदाहरण ‘हनीवाली’ ब्रांड है। इस ब्रांड के तहत प्रवीण गोला शुद्ध और प्राकृतिक शहद का कारोबार करती हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह मुख्यरूप से सोशल मीडिया के माध्यम से अपने उत्पाद बेचती थीं। लेकिन प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी और मार्गदर्शन से उन्होंने दूसरे डिजिटलप्लेटफॉर्म पर भी अपने कारोबार का पंजीकरण कराया। इसका फायदा उन्हें एक बड़ा थोक ऑर्डर मिलने के रूप में मिला। इसी तरह तराशा कौर मिलेटसे बने कुकीज और सत्तू के लड्डू तैयार करती हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में वित्तीय प्रबंधन और हिसाब-किताब रखने की जानकारी मिलने से उन्हेंबड़े ऑर्डर संभालने में काफी मदद मिली है। अब वह अपने कारोबार को बेहतर तरीके से चला पा रही हैं। उन्होंने दिल्ली सचिवालय में भी अपनेउत्पादों का प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिला। वहीं नवकम एंटरप्राइज के नाम से घर से अचार, पापड़ और नमकीन का कारोबार चलाने वाली कामिनी पाठक ने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें अपने व्यवसाय को ऑनलाइन ले जाने की प्रेरणा मिली।पहले उनका कारोबार सीमित स्तर पर था, लेकिन अब वह ऑनलाइन बाजार के महत्व को समझ रही हैं। इतना ही नहीं, वह प्रशिक्षण के दौरान सीखीगई जानकारियां दूसरी महिला उद्यमियों के साथ भी साझा कर रही हैं, ताकि वे भी अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकें।
उद्यमियों की समस्याओं को समझकर समाधान पर दिया जा रहा ध्यान
प्रशिक्षण के दौरान छोटे कारोबारियों ने अपनी कई समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी। इनमें सरकारी ऋण योजनाओं की पूरी जानकारी न होना, बैंक और अन्य संस्थानों से आर्थिक सहायता प्राप्त करने में परेशानी, सीमित स्थानीय बाजार और लाइसेंस तथा प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया कोसमझने में कठिनाई जैसी समस्याएं शामिल हैं। कई छोटे उद्यमियों को यह भी जानकारी नहीं होती कि केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से उनकेकारोबार को बढ़ाने के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जा रही हैं और उनका लाभ कैसे लिया जा सकता है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुएप्रशिक्षण कार्यक्रम में वित्तीय प्रबंधन, कारोबार का सही हिसाब रखने, नए बाजारों तक पहुंच बनाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने परविशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों की ओर से उद्यमियों को जरूरी दस्तावेजों, लाइसेंस, प्रमाणपत्र और अन्य सरकारी प्रक्रियाओं के बारे में भीसमझाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि छोटे कारोबारियों को सही जानकारी मिले और वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आने वालीपरेशानियों को दूर कर सकें।
जनवरी 2027 तक सभी 824 कार्यशालाएं पूरी करने का लक्ष्य
उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस अभियान के तहत जनवरी 2027 तक सभी 824 प्रशिक्षण कार्यशालाएं पूरी करने का लक्ष्य रखा है। अब तक450 कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं और बाकी कार्यशालाओं को भी निर्धारित समय में पूरा करने की तैयारी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेंउद्यम पोर्टल (Udyam Portal) पर पंजीकृत उद्यमों की संख्या 12.64 लाख है। ऐसे में इस अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा छोटे और सूक्ष्मकारोबारियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक उद्यमी प्रशिक्षण प्राप्त करें और उन्हें ऑनलाइन बाजार सेजुड़ने का अवसर मिले।
छोटे उद्यमियों को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता
उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य राजधानी में ऐसा बेहतर व्यावसायिक माहौल तैयार करना है, जहां घर से छोटाकारोबार करने वाला व्यक्ति भी देशभर के बाजारों तक अपनी पहुंच बना सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली को निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुखकेंद्र बनाने में छोटे और सूक्ष्म उद्यमों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि छोटे कारोबारी भी नई तकनीक और डिजिटलसुविधाओं का इस्तेमाल करें। इससे उनके उत्पादों को बड़े बाजार मिलेंगे, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार छोटेउद्यमियों को प्रशिक्षण, जरूरी जानकारी और ऑनलाइन बाजार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। मनजिंदर सिंह सिरसाने कहा कि छोटे कारोबारियों को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उनका प्रयास है कि दिल्ली का कोई भी छोटा उद्यमी केवल संसाधनों औरजानकारी की कमी के कारण पीछे न रह जाए। हर कारोबारी को आगे बढ़ने का अवसर मिले और दिल्ली उद्योग तथा निवेश के क्षेत्र में अपनी एकमजबूत पहचान बनाए।