
नई दिल्ली, 13 नवंबर 2026
वजीराबाद के सूरघाट का दौरा कर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यमुना की सफाई और छठ पूजा की तैयारियों पर सरकार को घेरा, बोले– 1400 घाट बनाने का दावा पूर्वांचल के श्रद्धालुओं को गुमराह करने वाला
छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में यमुना की सफाई और छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को लेकर राजनीति तेज होगई है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने वजीराबाद स्थित सूरघाट का दौरा कर यमुना की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरानउन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार छठ महापर्व के लिए 1400 घाट बनानेका दावा कर रही है, लेकिन यमुना के किनारे आज भी गंदगी, कूड़े के ढेर और बदहाली दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के दावों और जमीनपर दिखाई दे रही सच्चाई में काफी अंतर है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि छठ महापर्व पूर्वांचल के लोगों की आस्था और विश्वास से जुड़ा बहुत बड़ा पर्व है।इस पर्व पर लाखों श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा करने के लिए यमुना के किनारे पहुंचते हैं। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि वहश्रद्धालुओं को साफ पानी, स्वच्छ घाट और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराए। लेकिन भाजपा सरकार ने व्यवस्थाओं के नाम पर केवल बड़े-बड़े दावेकिए हैं। यमुना के किनारे की वास्तविक स्थिति देखने पर सरकार के दावों की सच्चाई सामने आ जाती है।
यमुना की सफाई के दावों पर देवेन्द्र यादव ने उठाए सवाल
देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार यमुना को साफ करने और श्रद्धालुओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की बात कर रही है, लेकिनवजीराबाद के सूरघाट पर पहुंचने के बाद तस्वीर कुछ और ही दिखाई देती है। यहां नजफगढ़ का नाला सीधे यमुना में गिर रहा है। नाले का गंदा औरदूषित पानी यमुना में मिल रहा है। इसके बावजूद गरीब और आम श्रद्धालुओं को इसी पानी में छठ पर्व की परंपराएं निभाने के लिए मजबूर होना पड़रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और मंत्री यमुना की सफाई को लेकर केवल बयान देते हैं। अगर भाजपा नेताओं को यमुना की वास्तविकस्थिति देखनी है तो उन्हें सोनिया विहार जैसे स्थानों पर जाकर फोटो खिंचवाने के बजाय उन जगहों पर जाना चाहिए, जहां बड़े-बड़े नाले सीधे यमुना मेंगिरते हैं। उन्हें ऐसी जगहों पर जाकर यमुना की स्थिति देखनी चाहिए। देवेन्द्र यादव ने कहा कि जो नेता यमुना की सफाई का दावा कर रहे हैं,