"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल पर दिल्ली टूरिज्म ने किया विशेष गरबा-डांडिया महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2026।

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में नवरात्रि के शुभ अवसर पर दिल्ली टूरिज्म की ओर से विशेष गरबा-डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की महिला शिक्षिकाओं ने अपने परिवारों के साथ हिस्सा लिया। पारंपरिक संगीत, गरबा-डांडिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सभी ने नवरात्रि का उत्सव मनाया।यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की पहल पर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिला शिक्षिकाओं के योगदान को सम्मान देना और उन्हें अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिक्षिकाओं के योगदान को सराहा

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पहली बार उनकी सरकार ने महिला शिक्षकों के लिए विशेष गरबा उत्सव का आयोजन किया है। यह उन शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का प्रयास है, जो अपने ज्ञान, संस्कार और मेहनत से बच्चों का भविष्य संवार रही हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, उनके सपनों को दिशा देने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रार्थना की कि सभी शिक्षिकाओं का जीवन सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों से भरा रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षिकाएं इसी उत्साह और समर्पण के साथ विकसित दिल्ली के निर्माण में अपना योगदान देती रहेंगी।

कपिल मिश्रा ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने कार्यक्रम में शामिल शिक्षिकाओं और उनके परिवारों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल पर महिला शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए यह विशेष महोत्सव आयोजित किया गया है।कपिल मिश्रा ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को संवारने और समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे लगातार मेहनत करके आने वाली पीढ़ियों का निर्माण करते हैं। इसलिए शिक्षकों को भी अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने और खुशियों के पल बिताने का अवसर मिलना चाहिए।

गरबा-डांडिया के साथ मनाई नवरात्रि की खुशियां

छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित इस महोत्सव में पारंपरिक गरबा-डांडिया, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को खास बनाया। महिला शिक्षिकाओं ने अपने परिवारों के साथ उत्सव में भाग लिया और नवरात्रि की खुशियां साझा कीं।दिल्ली टूरिज्म की इस पहल के माध्यम से भारतीय संस्कृति और नवरात्रि की परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला शिक्षिकाओं के योगदान को सम्मानित करने का प्रयास किया गया।

विकसित दिल्ली के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका

दिल्ली सरकार का यह आयोजन शिक्षकों के सम्मान, परिवार की सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक पहल है। शिक्षकों का योगदान बच्चों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे उनके संस्कार, सोच और भविष्य को बेहतर बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।इस कार्यक्रम ने महिला शिक्षिकाओं को अपने व्यस्त कार्यजीवन से समय निकालकर परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर दिया। साथ ही, यह संदेश भी दिया कि समाज के निर्माण में योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान और उनकी खुशियां महत्वपूर्ण हैं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला शिक्षिकाओं के योगदान को सम्मान देना, परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और विकसित दिल्ली के निर्माण में उनकी भूमिका को सराहना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *