
पहले आराजकता फैलाना फिर विक्टिम कार्ड खेलना केजरीवाल की पुरानी पहचान है, अब कल जब पुलिस उनको प्रधान मंत्री आवास में प्रवेश से रोकेगी तब केजरीवाल विक्टिम कार्ड खेलेंगे की सरकार ने हमसे बातचीत करने से भी इंकार कर दिया — हर्ष मल्होत्रा
केजरीवाल एवं राहुल 11 अगस्त 2005 को संसद में दिया कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री श्री मणी शंकर अय्यर का ब्यान सुनें जिसमें उन्होने साफ कहा था की एथनॉल पैट्रोल में मिलाना देश हित में है और हम यह करके दिखायेंगे — दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
केजरीवल नागरिकों को गुमराह करना बंद करें और देश के सामने 100 ऐसी गाड़ी पेश करें जिनके पास किसी ओटोमोबाइल इंजीनियर का सर्टिफिकेट हो की यह गाड़ी एथनॉल के कारण खराब हुई हैं — हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली 3 अगस्त : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की कल 100 लोगों के साथ प्रधान मंत्री आवास जाने की घोषणा उनके और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच चल रही कौन आराजक न. 1 प्रतियोगिता का भाग है।
जब से राहुल गांधी ने प्रधान मंत्री आवास पर प्रदर्शन करा है तब से अरविंद केजरीवाल खुद को आराजकता के खेल में पिछड़ा पा रहे थे और इसी की पूर्ति के लिए केजरीवाल ने एथनॉल मुद्दे पर बिना अनुमति प्रधान मंत्री आवास जाने की घोषणा की है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की पहले आराजकता फैलाना फिर विक्टिम कार्ड खेलना अरविंद केजरीवाल की पुरानी पहचान है, अब कल जब पुलिस उनको प्रधान मंत्री आवास में बिना अनुमति प्रवेश से रोकेगी तब केजरीवाल विक्टिम कार्ड खेल कर कहेंगे की सरकार ने हमसे बातचीत करने से भी इंकार कर दिया।
श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की एथनॉल बलेंडिड पैट्रोल मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल एवं कांग्रेस दोनों के नाटक की पोल खुल चुकी है – एथनॉल प्रयोग एक वक्त की जरूरत है ताकि जहां एक ओर वायु प्रदूषण घटे तो वहीं इससे किसानों की आय बढ़ेगी और साथ में देश को विदेशी मुद्रा की भारी बचत होगी।
उन्होने अरविंद केजरीवाल एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों से कहा है वह 11 अगस्त 2005 को संसद में कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री श्री मणी शंकर अय्यर का ब्यान सुनें जिसमें उन्होने साफ कहा था की एथनॉल पैट्रोल में मिलाना देश हित में है और हम यह करके दिखायेंगे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की बेहतर होगा की अरविंद केजरीवाल एवं कांग्रेस नेता एथनॉल बलेंडिड पैट्रोल पर आम नागरिकों को गुमराह करना बंद करें और देश के सामने 100 ऐसी गाड़ी पेश करें जिनके पास किसी ओटोमोबाइल इंजीनियर का सर्टिफिकेट हो की यह गाड़ी एथनॉल के कारण खराब हुई है।