
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज के पास अमेरिका के F-15 फाइटर जेट को मार गिराया है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब पूरा मध्य पूर्व युद्ध की आग में झुलस रहा है। वैश्विक तेल आपूर्ति का सबसे बड़ा मार्ग यानी ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ रणक्षेत्र बना हुआ है। ईरान के सरकारी मीडिया आउटलेट्स ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी कियाहै। ईरानी ‘जॉइंट एयर डिफेंस कमांड’ के मुताबिक, उनके रडार ने दक्षिण तट के पास एक अज्ञात लड़ाकू विमान की पहचान की थी। चेतावनी केबावजूद जब विमान ने अपनी दिशा नहीं बदली, तो ईरानी मिसाइल ने उसे लॉक किया और ध्वस्त कर दिया। ईरान का कहना है कि अमेरिकी विमानसीधे तौर पर उनकी संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा था। जारी किए गए वीडियो में आसमान में एक जोरदार धमाके के साथ विमान के मलबे में तब्दीलहोने की तस्वीर है।
यह एक बड़ा झटका होगा
बता दें कि फरवरी 2026 के अंत से ही ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच सीधा सैन्य टकराव जारी है। पिछले कुछ हफ्तों में तनाव इस कदर बढ़ा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाजाही को बाधित किया गया, तो ईरान के बुनियादी ढांचे पर भीषण हमले किए जाएंगे। ईरान का यह ताजा पलटवार उसी चेतावनी का जवाब माना जा रहा है। हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग ने अभी तक अपने किसी F-15 विमान के गिरने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले भी मार्च की शुरुआत में ईरान नेएक F-35 विमान को गिराने का दावा किया था। लेकिन अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया था। बता दें कि इस्राइल-अमेरिका और ईरान की जंग कीवजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। दुनिया के कुल तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरताहै। अगर यह युद्ध और लंबा खिंचता है, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यह एक बड़ा झटका होगा।