"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने घरेलू गैस और पाइप्ड गैस के दामों में हाल ही में की गई भारी बढ़ोतरी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, और अब गैस के दामों में 60 से 120 रुपये तक की बढ़ोतरी करके लोगों की कमर तोड़ने का काम किया गया है।
लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की सरकार ने जानबूझकर देश को महंगाई की आग में धकेल दिया है। एक तरफ सरकार “आपदा को अवसर” बताने की बात करती है और दूसरी तरफ इसी माहौल का फायदा उठाकर बड़ी कंपनियों को मुनाफा कमाने का खुला मौका दिया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपति Gautam Adani की कंपनी Adani Total Gas Limited (ATGL) ने गैस के दाम लगभग तीन गुना तक बढ़ा दिए हैं, जिससे आम उपभोक्ता, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
लोकदल ने कहा कि जब देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से जूझ रही है, तब सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह लोगों को राहत दे। लेकिन इसके उलट सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां बना रही है।
हमने ने मांग की है कि गैस और सिलेंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *