रामलीला मंचन से पहले ‘रामायण’ फिल्म पर सियासी-सांस्कृतिक घमासान तेज, स्वरा भास्कर के बयान पर अर्जुन कुमार का पलटवार

विश्वविख्यात लव कुश रामलीला कमेटी की प्रेस वार्ता में बड़े खुलासे, इस बार मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर बनेगा भव्य मंच नई दिल्ली, 6 सितंबर। दिल्ली में होने वाली विश्वविख्यात लव कुश रामलीला को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रामलीला मंचन से पहले ही इस बार धार्मिक, सांस्कृतिक और फिल्मी जगत से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच कांस्टीट्यूशन क्लब में विश्वविख्यात लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कमेटी के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने इस वर्ष रामलीला में अलग-अलग महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले फिल्मी कलाकारों को मीडिया से रूबरू कराया। उन्होंने रामलीला के भव्य मंच, विशेष विजुअल इफेक्ट्स, डिजिटल साउंड, कलाकारों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इस दौरान अभिनेत्री स्वरा भास्कर के सनातन संस्कृति से जुड़े बयानों और रणवीर कपूर अभिनीत प्रस्तावित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी सवाल उठे, जिनका अर्जुन कुमार ने खुलकर जवाब दिया। फिल्मी कलाकार निभाएंगे रावण, नारद मुनि और केवट के महत्वपूर्ण किरदारइस वर्ष लव कुश रामलीला में फिल्म और टीवी जगत के कई जाने-माने कलाकार अलग-अलग महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म और पौराणिक धारावाहिकों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता राजप्रेमी इस बार रावण का किरदार निभाएंगे। राजप्रेमी इससे पहले संजय खान के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘जय हनुमान’ सहित कई फिल्मों और पौराणिक कार्यक्रमों में काम कर चुके हैं। वहीं, दिग्गज अभिनेता पेंटल कंवरजीत सिंह पहली बार किसी रामलीला में नारद मुनि की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। पेंटल अपने लंबे फिल्मी करियर और अभिनय के लिए जाने जाते हैं तथा उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध अभिनेता और गायक शंकर साहनी इस वर्ष रामलीला में केवट का महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। कमेटी का कहना है कि अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी से इस वर्ष रामलीला का मंचन और अधिक प्रभावशाली तथा आकर्षक होगा। अर्जुन कुमार बोले- रामलीला के लिए तैयार हो रहा है चार मंजिला भव्य मीनाक्षी मंदिर जैसा मंचलव कुश रामलीला कमेटी के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन के लिए एक बेहद विशाल और आकर्षक मंच तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंच का डिजाइन विश्व प्रसिद्ध मदुरै के मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। यह भव्य मंच लगभग 140 फुट लंबा, 60 फुट चौड़ा और 45 फुट ऊंचा होगा। मंच को चार मंजिलों में तैयार किया जा रहा है। इस विशेष सेट को तैयार करने में देश के अलग-अलग हिस्सों के कारीगर जुटे हुए हैं। कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, राजस्थान, मथुरा और वृंदावन के कारीगर कई महीनों से इस विशाल मंच को तैयार करने में मेहनत कर रहे हैं। अर्जुन कुमार ने बताया कि मंच पर भारतीय शिल्पकला और मंदिरों की सुंदर नक्काशी की झलक देखने को मिलेगी। मंदिर की डिजाइन, स्तंभ, गुंबद और सजावट को विशेष तरीके से तैयार किया जा रहा है। एक लाख मल्टीकलर एलईडी लाइटों से जगमगाएगा पूरा रामलीला मंचइस बार रामलीला का मंच आधुनिक तकनीक और पारंपरिक भारतीय संस्कृति का एक अनोखा संगम होगा। अर्जुन कुमार ने बताया कि पूरे भव्य सेट को लगभग एक लाख मल्टीकलर एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा। लाइटों के रंग बदलने के साथ मंच का हर हिस्सा अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। कहीं नीली रोशनी होगी, तो कहीं सुनहरी चमक देखने को मिलेगी। लाल और हरे रंग की रोशनी भी मंदिर और मंच की सुंदरता को और आकर्षक बनाएगी। उन्होंने कहा कि विशेष लाइटिंग के कारण दर्शकों को ऐसा अनुभव होगा कि पूरा मंदिर और रामलीला का मंच दिव्यता और भव्यता से जीवंत हो उठा है। 31 फुट का कैलाश पर्वत और घने जंगल का भी बनेगा विशेष सेटइस बार रामलीला के मंच पर केवल मंदिर ही नहीं, बल्कि भगवान शिव के कैलाश पर्वत और जंगल के दृश्य भी बेहद खास तरीके से तैयार किए जाएंगे। कमेटी के अनुसार, मंच पर लगभग 31 फुट ऊंचा कैलाश पर्वत बनाया जाएगा। इसके साथ ही घने जंगल का भी विशेष सेट तैयार होगा। जंगल के दृश्यों को इस तरह प्रस्तुत किया जाएगा कि रामलीला देखने आए दर्शकों को ऐसा महसूस हो कि वे वास्तव में जंगल और प्रकृति के बीच बैठे हैं। इन दृश्यों में पक्षियों की आवाजें सुनाई देंगी, चिड़ियों के चहकने का अनुभव होगा, मोर नाचते दिखाई देंगे और जंगल के अन्य दृश्य भी आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे। श्रीराम, सीता और लक्ष्मण का नाव से नदी पार करने वाला दृश्य होगा खास इस वर्ष रामलीला में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के केवट के साथ नदी पार करने वाले प्रसिद्ध प्रसंग को भी विशेष तकनीक के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। मंच पर विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से ऐसा दृश्य तैयार किया जाएगा कि पूरा मंच पानी से भरा हुआ दिखाई देगा। इस दृश्य में नाव को पानी पर चलते हुए दिखाया जाएगा। आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स के कारण दर्शकों को एक वास्तविक नदी और नाव का अनुभव देने की कोशिश की जाएगी। शंकर साहनी इस महत्वपूर्ण प्रसंग में केवट की भूमिका निभाएंगे।विशाल एलईडी स्क्रीन, 3डी मैपिंग और डिजिटल डॉल्बी साउंड का होगा प्रयोग लव कुश रामलीला में आधुनिक तकनीक का भी बड़े स्तर पर उपयोग किया जाएगा। मंच पर विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी और 3डी मैपिंग इफेक्ट्स के माध्यम से रामायण के अलग-अलग प्रसंगों को और प्रभावशाली बनाया जाएगा। कमेटी के अनुसार, डिजिटल डॉल्बी साउंड और विशेष स्टीरियोफोनिक साउंड तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा, ताकि दर्शकों तक संवाद और ध्वनि साफ तथा प्रभावशाली तरीके से पहुंच सके। विशेष ध्वनि और विजुअल इफेक्ट्स के कारण युद्ध और अन्य महत्वपूर्ण दृश्यों को बड़े स्तर पर प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। आकाश में देवी-देवताओं के दृश्य और पुष्प वर्षा का अनुभवरामलीला मंच के ऊपरी हिस्से में भी विशेष दृश्य तैयार किए जाएंगे। कमेटी के अनुसार, रामलीला मंचन के दौरान आकाश में विचरण करते देवी-देवताओं के दृश्य दिखाए जाएंगे और भगवान श्रीराम पर पुष्प वर्षा के दृश्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इन दृश्यों के माध्यम से रामायण की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को आधुनिक मंच तकनीक के साथ दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। स्वरा भास्कर के बयान पर अर्जुन कुमार का पलटवारप्रेस वार्ता के दौरान अभिनेत्री स्वरा भास्कर के