"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

भाजपा महिलाओं की आड़ में अपनी ओझिल राजनीति को आगे बढ़ा रही है

महिला एकता ही बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाए महिला आरक्षण 33% नहीं, समान भागीदारी की जरूरत: लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के समय महिलाओं के नाम पर राजनीति करना और बाद में उन्हें वास्तविक अधिकारों से वंचित रखना, यह दोहरी नीति अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की आड़ में अपनी ओझिल राजनीति को आगे बढ़ा रही है, लेकिन देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और समय आने पर ऐसी राजनीति को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगी।सुनील सिंह ने स्पष्ट कहा कि 33% महिला आरक्षण पर्याप्त नहीं है। देश की आधी आबादी महिलाओं की है, इसलिए उन्हें 50% आरक्षण मिलना चाहिए। केवल कानून बनाकर राजनीतिक लाभ लेना, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं को अवसर न देना, यह महिलाओं के साथ अन्याय है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुरुष नेताओं की मानसिकता आज भी नहीं बदली है और वे अपनी सीटें छोड़ना नहीं चाहते। यही कारण है कि महिला आरक्षण का मुद्दा वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि वास्तविक नारी सम्मान तभी संभव है, जब महिलाओं को राजनीति, प्रशासन और निर्णय लेने वाली सभी संस्थाओं में समान भागीदारी मिले। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस दिखावटी राजनीति को पहचानें और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं।

चाय वाले पर कार्रवाई से गरमाई सियासत, Akhilesh Yadav का तंज“मेरा घर भी सील कर दो

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर में जिस चाय वाले के यहां पर चाय पी थी। उस चाय वाले शेषमन यादव की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर दुकान बंद करने चेतावनी दी थी। अखिलेश ने रविवार को शेषमन और उनको चाय पिलाने वाले शेषमन के पुत्र आर्यन यादव को अपने कार्यालय बुलाया और उन्हें पीतल के बर्तन भेंट किए। अखिलेश यादव ने कहा कि आरोप हैं कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाई जा रही थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरे घर में भी एल्युमिनियम के बर्तन हैं। मेरा घर भी सील कर दो। चाय वाले को परेशान किया जा रहा है। एक मुस्लिम नेता को आगे करके शिकायत करवाई गई है जिससे कि केस बन सके। सोने-चांदी के बर्तन में चाय बनाएंगेअखिलेश यादव ने 20 फरवरी में एक दौरे पर जाते समय फतेहपुर में रुककर एक दुकान पर चाय पी थी जिसकी तस्वीर उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दी थी। ये पोस्ट वायरल हो गई। इस पर अखिलेश यादव ने लिखा था कि मत डरिए, अपना काम करिए। बुरे दिन जाने वाले हैं। फतेहपुर में चाय की दुकान चलाने वाले शेषमन ने बताया कि जब से अखिलेश भैया दुकान पर आए थे तभी से परेशान किया जा रहा है। 16 अप्रैल को फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आए और पूछा कि एल्यूमिनियम के बर्तन में चाय क्यों बनाते हो? हमारा जीना मुश्किल हो गया है। हम एल्यूमिनियम के बर्तन में नहीं तो क्या सोने-चांदी के बर्तन में चाय बनाएंगे।