"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

रेखा गुप्ता का सख्त निर्देश, तय समय में पूरे हों विकास कार्य, CM प्रगति पोर्टल से होगी निगरानी

बजट के पैसों का सही इस्तेमाल हो, इसके लिए सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी विभागों को एक मेज पर इकट्ठा किया। सचिवालय में हुई सभी विभागों की बैठक में सीएम ने साफ निर्देश दिए कि बजट में तय विकास कार्य निश्चित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। सभी विभाग अपने काम की अपडेट सीएम प्रगति पोर्टल पर नियमित रूप से करेंगे। इसके लिए विभाग प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। सचिवालय में प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ सीएम ने समीक्षा बैठक की। इसमें बजट 2026-27 में घोषित योजनाओं, इनकी प्रगति और समय-सीमाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकसित दिल्ली का लक्ष्य याद दिलाया। उन्होंने कहा, दिल्ली का रूप-रंग निखरे और उस पर गर्व किया जा सके, इसके लिए सभी विभाग अपनी परियोजनाओं को समय पर पूरा करें। उन्होंने ये भी साफ किया कि इसकी सतत और गहन निगरानी सीएम प्रगति पोर्टल से वे खुद करेंगी। इस पोर्टल पर हरएक विभाग को अपने प्रोजेक्ट्स की प्रगति, तय समय-सीमा और आगामी चरणों का नियमित अपडेट करना होगा, ताकि काम की वास्तविक स्थिति पता चलती रहे। उन्होंने अधिकारियों का मनोबल भी बढ़या। मौके पर मुख्य सचिव राजीव वर्मा भी उपस्थित रहे। हरएक विभाग की कार्यकुशलता को दिखातामुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 15 दिन, 20 दिन और एक माह के लक्ष्यों के साथ पोर्टल पर अपडेट करेंगे। टेंडरिंग, काम शुरू करने और पूरा करने की पूरी प्रक्रिया पूर्व निर्धारित योजना से चलेगी। यदि किसी परियोजना में बाधा आती है, तो इसे तुरंत अपने से ऊपर अधिकारी को बताकर समाधान निकालना है। इसी से विभागों की कार्यक्षमता और प्रदर्शन का आकलन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार सभी बड़ी परियोजनाएं 2029 से पहले पूरा करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने विभागों से केंद्र सरकार से मिलने वाले फंड और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए कहा है। ये फंड राज्यों को उनकी कार्यकुशलता के लिए मिलता है। केंद्र सरकार से मिलने वाला एसएएससीआई व अन्य फंड हरएक विभाग की कार्यकुशलता को दिखाता है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुला अब 2 घंटे में पहाड़, PM नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

वीकेंड प्लान बनाने के लिए लंबी छुट्टी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ब्रेकफास्ट दिल्ली में, लंच पहाड़ों में, यह लाइन 14 अप्रैल से हकीकत बनने जा रही है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हाईस्पीड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। करीब 213 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर जो 6 घंटे या उससे अधिक समय लेता है, अब महज 2 से 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर जाने और निकलने की व्यवस्था शास्त्री पार्क के पास होगी। यहां पर कश्मीरी गेट से देहरादून जाने वाले वाहन शास्त्री पार्क के पास एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे। यूपी की तरफ से एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन शास्त्री पार्क के पास निकल भी सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस वे के दिल्ली के हिस्से में एट्री और एग्जिट पॉइंट इस हिसाब से बनाया गया है कि दक्षिणी मध्य, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली के वाहनों चालकों की आवाजाही आसान हो सके। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे, विकास मार्ग, गीता कॉलोनी यमुना पुल, शास्त्री पार्क, सिग्नेचर ब्रिज इन सभी मार्गों से आने वाले वाहन चालकों को एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं। हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई गईएक्सप्रेसवे पर वाहन 100 किमी प्रतिघंटा की गति से फर्राटा भर सकेंगे, जिससे यात्रा न केवल तेज बल्कि कहीं अधिक सुगम भी होगी। दिल्ली में यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होता है और उत्तर प्रदेश के बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रवेश करता है। यह मार्ग हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी जाने वाले यात्रियों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आएगा। खासकर वीकेंड टूरिज्म के लिहाज से यह एक्सप्रेसवे गेमचेंजर साबित होने वाला है। इस परियोजना का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) ने कराया है। वर्ष 2020 के आसपास निर्माण शुरू हुआ था। करीब 12000 करोड़ की लागत से तैयार एक्सप्रेसवे आधुनिक इंजीनियरिंग का उदाहरण। 6 लेन का हाई-स्पीड कॉरिडोर, अत्याधुनिक इंटरचेंज, सर्विस रोड, इमरजेंसी लेन और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी, एम्बुलेंस और हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं।