तीसरे विश्व युद्ध की आहट? ईरान का बड़ा दावा- अमेरिका का F-15 फाइटर जेट मार गिराया!

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज के पास अमेरिका के F-15 फाइटर जेट को मार गिराया है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब पूरा मध्य पूर्व युद्ध की आग में झुलस रहा है। वैश्विक तेल आपूर्ति का सबसे बड़ा मार्ग यानी ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ रणक्षेत्र बना हुआ है। ईरान के सरकारी मीडिया आउटलेट्स ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी कियाहै। ईरानी ‘जॉइंट एयर डिफेंस कमांड’ के मुताबिक, उनके रडार ने दक्षिण तट के पास एक अज्ञात लड़ाकू विमान की पहचान की थी। चेतावनी केबावजूद जब विमान ने अपनी दिशा नहीं बदली, तो ईरानी मिसाइल ने उसे लॉक किया और ध्वस्त कर दिया। ईरान का कहना है कि अमेरिकी विमानसीधे तौर पर उनकी संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा था। जारी किए गए वीडियो में आसमान में एक जोरदार धमाके के साथ विमान के मलबे में तब्दीलहोने की तस्वीर है। यह एक बड़ा झटका होगाबता दें कि फरवरी 2026 के अंत से ही ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच सीधा सैन्य टकराव जारी है। पिछले कुछ हफ्तों में तनाव इस कदर बढ़ा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाजाही को बाधित किया गया, तो ईरान के बुनियादी ढांचे पर भीषण हमले किए जाएंगे। ईरान का यह ताजा पलटवार उसी चेतावनी का जवाब माना जा रहा है। हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग ने अभी तक अपने किसी F-15 विमान के गिरने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले भी मार्च की शुरुआत में ईरान नेएक F-35 विमान को गिराने का दावा किया था। लेकिन अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया था। बता दें कि इस्राइल-अमेरिका और ईरान की जंग कीवजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। दुनिया के कुल तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरताहै। अगर यह युद्ध और लंबा खिंचता है, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यह एक बड़ा झटका होगा।
अब AI चलाएगा दिल्ली विधानसभा! ‘विधान साथी’ चैटबॉट के साथ शुरू होगा बजट सत्र

विधानसभा का बजट सत्र 23 से 25 मार्च तक चलेगा। अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि इस बार का सत्र परंपरा औरतकनीक से चलेगा। 23 से 25 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में 24 मार्च को दिल्ली का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। शनिवार को अध्यक्ष नेआठवीं विधानसभा के चौथे सत्र (बजट सत्र) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा है कि सदन की गरिमा बनाए रखना औरसार्थक चर्चा करना सबकी जिम्मेदारी है। अध्यक्ष ने सदन के भीतर व्यवस्थाओं, सुरक्षा और प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया, ताकि सोमवार कोकार्यवाही बिना किसी बाधा के चले। इस बार तकनीक के इस्तेमाल पर खास जोर है। सभी विधायकों की मेजों पर टैबलेट लगाए गए हैं ताकि उन्हेंकार्यवाही और जरूरी दस्तावेज रियल-टाइम में मिल सकेंगे। पहली बार सदन की शुरुआत वंदे मातरम के पूर्ण गायन से होगी। इस दौरान सदन में लगीस्क्रीन पर गीत की पंक्तियां भी दिखाई जाएंगी। सत्र परंपरा और तकनीक से चलेगाविधान साथी नाम का एआई चैटबॉट लॉन्च हो गया है, सोमवार को विधायक इसके जरिये विधेयकों, कानून और नीतियों से जुड़ी जानकारी औरविश्लेषण तुरंत ले सकेंगे। इससे विधायी कामकाज में तेजी और स्पष्टता आने की उम्मीद है। सरकार के मुताबिक, इस बार बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर औरग्रीन ट्रांसपोर्ट पर खास ध्यान रहेगा। लैंडफिल साइटों पर जमा कूड़े को हटाने के लिए भी ज्यादा फंड रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया है किसरकार का बजट दिल्ली के विकास को ध्यान में रखते हुए संतुलित और समावेशी होगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लेतेहुए कहा कि इस बार का सत्र परंपरा और तकनीक से चलेगा। 23 से 25 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में 24 मार्च को दिल्ली का वार्षिक बजट पेशकिया जाएगा।