असम को 10,601 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ में उर्वरक संयंत्र की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम दौरे के दौरान राज्य को एक बड़ी विकास परियोजना की सौगात दी। पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में10,601 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी। यह संयंत्र सालाना करीब 12 लाख मीट्रिक टन उर्वरकउत्पादन की क्षमता वाला होगा। इस मौके पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज असम और पूरे पूर्वोत्तरके लिए ऐतिहासिक दिन है। नामरूप और डिब्रूगढ़ लंबे समय से जिस परियोजना का इंतजार कर रहे थे, वह सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंनेबताया कि इस क्षेत्र में औद्योगिक प्रगति का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। इससे पहले गुवाहाटी में एयरपोर्ट के एक नए टर्मिनल का उद्घाटन भीकिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज असम विकास की नई रफ्तार पकड़ चुका है और यह सिर्फ शुरुआत है। जरूरतों को नजरअंदाज कियाप्रधानमंत्री ने इस आधुनिक उर्वरक संयंत्र के लिए देशभर के किसानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में उद्योगऔर कनेक्टिविटी साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं, जिससे असम के सपनों को पंख मिल रहे हैं और युवाओं में नए अवसरों की उम्मीद जगी है। पीएम मोदीने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में किसानों की भूमिका सबसे अहम है। इसी सोच के साथ सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देकरलगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह संयंत्र हर साल 12 लाख मीट्रिक टन उर्वरकका उत्पादन करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस फैक्ट्री के शुरू होने से उर्वरकों की आपूर्ति और आसान होगी और लॉजिस्टिक लागत भी काफी कमहोगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कीनीतियों ने दशकों तक किसानों की स्थिति को बदतर बनाया, जबकि उनकी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।पीएम ने कहा कि खाद कारखाने जैसे प्रोजेक्ट न केवल किसानों को सस्ती खाद उपलब्ध कराएंगे, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विकास कोभी बढ़ावा देंगे। कांग्रेस शासन के दौरान असम ही नहीं, बल्कि देशभर में कई यूरिया फैक्ट्रियां बंद कर दी गई थीं। इसके चलते किसानों को खाद केलिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था और हालात संभालने के लिए कई बार पुलिस तक तैनात करनी पड़ती थी। पीएम मोदी ने कहा कि उससमय किसानों को इतनी परेशानी झेलनी पड़ी कि कहीं-कहीं लाठीचार्ज तक की नौबत आ जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार नेकिसानों की जरूरतों को नजरअंदाज किया। 11 वर्षों में हमारे प्रयासों से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेप्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी डबल इंजन सरकार कांग्रेस के समय पैदा हुई इन समस्याओं को पूरी ईमानदारी से ठीक करने में जुटी है। बीते 11 वर्षों मेंकाफी काम हुआ है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जहां कांग्रेस के दौर में खाद कारखाने बंद हुए, वहींउनकी सरकार ने देश के अलग-अलग हिस्सों में नए उर्वरक संयंत्र लगाए हैं, ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके और उन्हें दोबारा ऐसीपरेशानियों का सामना न करना पड़े। पीएम मोदी ने कहा आज बीज से बाजार तक भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है। खेत के काम के लिएसीधे खाते में पैसे पहुंचाए जा रहे हैं। ताकि किसान को उधार के लिए भटकना न पड़े। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 4 लाखकरोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे गए हैं। इसी साल किसानों की मदद के लिए 35 हजार करोड़ रुपए की दो नई योजनाएं शुरू की गई हैं। पीएमधन धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन इससे खेती को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा ‘सबका साथ, सबका विकास… हमारा येविजन, देश के गरीब वर्ग के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आया है। पिछले 11 वर्षों में हमारे प्रयासों से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेहैं। देश में एक नया मध्यम वर्ग तैयार हुआ है।
दिल्ली में मोदी शाह से मुलाकात करेंगे नीतीश, बिहार की सियासत में हलचल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। बिहार विधान सभा चुनाव की भारी जीत के बाद आज पहली बार वह नई दिल्ली के लिएरवाना हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ वह अपनी आंख का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औरगृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने स्वास्थ्य के रुटीन चेकअप के लिए दिल्ली गएहैं। इस संबंध में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस यात्रा के दौरान मुख्य रूप से भाजपा और जदयू के बीच आगामी राजनीतिक रणनीतियों परचर्चा होगी। आलाकमान ने हाल ही में दो ऐसे फैसले लिएबिहार की सियासत में इन दिनों बड़े बदलाव की सुगहाट तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के भीतर हुए दो हालिया संगठनात्मक बदलावों की राज्यके राजनीतिक समीकरणों में खूब चर्चा है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा न केवल औपचारिक माना जा रहा है, बल्कि इसके पीछेभविष्य की बड़ी रणनीति के भी संकेत मिल रहे हैं। भाजपा आलाकमान ने हाल ही में दो ऐसे फैसले लिए हैं, जिनका सीधा प्रभाव बिहार की राजनीतिपर पड़ना तय माना जा रहा है। बिहार के कद्दावर विधायक नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को राज्य में पार्टीकी पकड़ मजबूत होना माना जा रहा है। पार्टी ने बिहार भाजपा की कमान नए चेहरे को सौंपकर सांगठनिक फेरबदल की प्रक्रिया पूरी कर दी है। बदलावों के बीच गठबंधन को किस स्वरूप में आगे ले जातेराजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार का यह दिल्ली दौरा गठबंधन की नई दिशा तय करेगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इसदौरान भाजपा और जदयू के शीर्ष नेतृत्व के बीच कई मुद्दों पर सहमति बन सकती है। इसके तहत यह माना जा रहा है कि एनडीए के भीतर सीटों केतालमेल और आगामी रणनीति पर कोई ठोस फैसला लिया जा सकता है। वहीं बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार में किस पार्टी से किसे जगह मिलेगी, इसके नामों पर भी अंतिम मुहर लग सकती है। और सबसे ख़ास बात यह कि, नए प्रदेश नेतृत्व और जदयू के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर भी चर्चाहोने की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने नितिन नवीन को बड़ी जिम्मेदारी देकर यह साफ कर दिया है किबिहार उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब गेंद नीतीश कुमार के पाले में है कि वे इन बदलावों के बीच गठबंधन को किस स्वरूप में आगे ले जातेहैं।
कॉमेडी क्लासिक ‘वेलकम’ के 18 साल पूरे, अनिल कपूर ने याद किए फिरोज खान

कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ की रिलीज को आज रविवार को 18 साल पूरे हुए हैं। इस फिल्म का चार्म आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है। इसमें अक्षयकुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर कैटरीना कैफ और फिरोज खान जैसे सितारे नजर आए। फिरोज खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। फिल्म की रिलीजको 18 साल होने पर एक्टर अनिल कपूर ने उन्हें याद किया है। साथ ही खुलासा किया कि फिल्म जब ठहर गई थी तो वह फिरोज खान ही थे जिन्होंनेइसे उठाया। अनिल कपूर ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म की कुछ झलकियां शेयर करते हुए लिखा है, ‘फिल्म’वेलकम’ के 18 साल। यह फिरोज खान साहब के लिए है। RDX के बिना ‘वेलकम’, वेलकम नहीं थी। ठीक वैसे ही जैसे मोगैम्बो के बिना ‘मिस्टरइंडिया’ अधूरी थी। दोनों की जगह कोई नहीं ले सकता, बस बात खत्म’। अगले साल रिलीज होगीएक अन्य पोस्ट में अनिल कपूर ने एक किस्सा सुनाया है, जब फिल्म में ठहराव आ रहा था। ऐसे में फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने फिरोज खान परभरोसा जताया था और इसका असर भी हुआ। अनिल कपूर ने लिखा है, ‘मुझे याद है, जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी थी और सोच रहा था कि यह कैसी बनेगी? पिक्चर यहीं रुक जाती है, बैठ जाती है। अनीस भाई ने कहा, ‘चिंता मत करो… फिरोज साहब पिक्चर संभाल लेंगे’। और, उन्होंने ऐसा ही किया।RDX ने फिल्म को ऊपर उठा दिया। यह फिल्म, यह किरदार, यह मैडनेस और जादू’। बता दें कि साल 2009 में फिरोज खान का निधन हो गया था।फिल्म ‘वेलकम’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 70.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसे करीब 48 करोड़ रुपये कीलागत में बनाया गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह सुपरहिट साबित हुई थी। साल 2015 में इसका सीक्वल वेलकम बैक आया। इसकी तीसरी कड़ी’वेलकम टू द जंगल’ है, जो अगले साल रिलीज होगी।
जी राम जी योजना पर सियासी संग्राम, कांग्रेस आंदोलन के मूड में, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

जी राम जी योजना पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच रार गहराती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने इसके विरोध में पूरे देश में आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के माध्यम से लोगों के बीच जाने की तैयारी कर ली है। वहीं, केंद्र सरकार भी अपने मंत्रियों और भाजपा संगठन के माध्यम से जनता को इसकीखूबियां बताने की योजना बना रही है। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जी राम जी योजना के अंतर्गत किसानों-श्रमिकोंको सौ से बढ़ाकर 125 दिनों का रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर करने में मदद मिलेगी। भूतपूर्वप्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की स्मृति में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज जो एनडीए सरकार केंद्रमें शासन कर रही है, उसके विचारों की नींव चौधरी चरण सिंह ने ही रखी थी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए हीश्रमिकों की कार्य योजना को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है जिससे उनका कल्याण हो सके। जनता के बीच अपनी-अपनी बात रखने की तैयारीशिवराज सिंह ने कहा कि इससे किसानों-श्रमिकों का जीवन बदलेगा और इससे इससे गाँव की तस्वीर बदलने वाले काम होंगे। हमने किसानों कीआवाज सुनकर ही खेती के सीजन में इस योजना को बंद रखने का निर्णय लिया है और अब जाकर ये योजना मजदूरों एवं किसान दोनों के कल्याण केलायक बनी है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ बेईमानी नहीं होने देंगे। शिवराज सिंह जी ने कहा कि जिस समय पंडित जवाहर लाल नेहरू केखिलाफ बोलने का कोई साहस नहीं करता था, तब चौधरी चरण सिंह ने उनके सहकारी खेती के विदेशी सिद्धांत का जमकर विरोध किया। गांधीवादीविचारधारा से प्रेरित चौधरी ने हिंडन नदी के किनारे जाकर नमक तोड़ा और जमींदारी प्रथा का उन्मूलन करके किसान को जमीन का मालिक बनाया।जिक्र करते हुए कहा कि इसका मकसद संविधान में बदलाव करना था। जी राम जी योजना को लेकर केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच टकराव तेज होगया है। सरकार का दावा है कि नई योजना के तहत किसानों और मजदूरों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा और इससे गांवों का विकास होगा। वहींकांग्रेस ने इसे गरीब विरोधी बताते हुए देशभर में आंदोलन का ऐलान किया है। दोनों पक्ष जनता के बीच अपनी-अपनी बात रखने की तैयारी में हैं।
आरएसएस कोई राजनीतिक संगठन नहीं, भारत माता की जय ही हमारा सार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों पश्चिम बंगाल के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उत्तर बंगाल से कोलकाता पहुंचेभागवत ने साइंस सिटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर आप संघ को समझना चाहते हैं, तो तुलना करने से गलतफहमियां पैदा होंगी। अगर आप संघ को केवल एक अन्य सेवा संगठन मानते हैं, तो आप गलत होंगे। आरसएस प्रमुख ने कहाकि कई लोगों में ‘संघ’ को भाजपा के नजरिए से समझने की प्रवृत्ति होती है, जो एक बहुत बड़ी गलती है। संघ की स्थापना का सार एक ही वाक्य में है’भारत माता की जय’। उन्होंने कहा कि भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि अपनी खास संस्कृति, परंपरा और स्वभाव का नाम है। संघ का लक्ष्य इनमूल्यों को बनाए रखते हुए भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए समाज को तैयार करना है। वैश्विक नेतृत्व के लिए खुद को तैयार करना होगाभागवत ने साफ किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जन्म किसी राजनीतिक मकसद, प्रतिस्पर्धा या विरोध के लिए नहीं हुआ। उनका कहना था किसंघ पूरी तरह हिंदू समाज के संगठन, उन्नति और संरक्षण के लिए समर्पित है। संघ की भूमिका समझाने के लिए भागवत ने इतिहास का उदाहरण भीदिया। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के निधन के बाद अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष भले ही थम गया, लेकिन राजा राम मोहन राय के समय सेशुरू हुई समाज सुधार की प्रक्रिया लगातार चलती रही। उन्होंने इसे समुद्र के बीच एक ऐसे द्वीप की तरह बताया, जो समय के साथ मजबूती से कायमरहा। अपने संबोधन में आरएसएस प्रमुख ने समाज को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि भारत एक महान विरासत वाला देश है और उसे वैश्विकनेतृत्व के लिए खुद को तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि अतीत में हम अंग्रेजों से युद्ध हार गए थे, लेकिन अब वक्त है कि हम अपने समाज कोसंगठित और सशक्त बनाएं। उनका पूरा भाषण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ की सोच और एकजुटहिंदू समाज के साथ समृद्ध भारत के लक्ष्य पर केंद्रित रहा।
अरावली बचाओ अभियान, गांव बाता के युवाओं ने पंचायत स्तर पर सौंपा पहला ज्ञापन

अरावली पर्वत माला बचाओ अभियान की दिशा में क्षेत्र के युवाओं ने पहली पहल की है। कल पंचायत समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में गांवबाता के 36 युवाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पहला ज्ञापन सौंपा। इस अभियान का नेतृत्व समाजसेवी भाई विक्रम दास वैष्णव ने किया।ज्ञापन में युवाओं ने अरावली पर्वत माला के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अरावली केवल एक पहाड़ी नहीं, बल्कि लाखों जीव-जंतुओंका घर, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने वाला एक प्राकृतिक सिस्टम और बढ़ते रेगिस्तान को रोकने वाली पहाड़ियाँ हैं। युवाओं ने अपील की कि जाति, धर्म और राजनीति को एक तरफ रखते हुए आने वाले पर्यावरणीय संकट से लड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है। ज्ञापन सौंप भाई विक्रम दास वैष्णव ने कहा कि आने वाले समय में यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है यदि सरकार या न्यायपालिका अपना निर्णय वापस नहींलेती। उन्होंने राजस्थान के सभी युवाओं और नागरिकों से आग्रह किया कि अरावली बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव योगदान देंऔर आंदोलन में सक्रिय रहें। युवाओं ने यह संकल्प लिया कि जब तक अरावली पर्वत माला सुरक्षित नहीं होती, तब तक वे अभियान को जारी रखेंगेऔर आवश्यकता पड़ने पर उग्र आंदोलन के लिए भी तैयार रहेंगे।
अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम के लिए नेपाल और मॉरीशस के अतिथियों का हुआ आगमन, शहर में हुआ जोरदार स्वागत

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत-2025′ के ऐतिहासिक आयोजन के लिए जनपद में उत्साह का माहौल है। इस भव्य समागम में मुख्य अतिथि के रूपभाग लेने के लिए नेपाल के मधेशी आयोग के प्रथम प्रमुख आयुक्त डॉ. विजय कुमार दत्त आजमगढ़ पहुंचे. मॉरीशस की भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन कीचेयरपर्सन डॉ. वर्षारानी विशेष्वर ‘दुल्चा’ आजमगढ़ में विविध गतिविधियों में शिरकत की। नेपाल के मधेशी आयोग के प्रथम प्रमुख आयुक्त डॉ. विजय कुमार दत्त ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आजमगढ़ तमसा के तीर पर बसा प्राचीन शहर है। आजमगढ़ जनपद में भोजपुरी को लेकर होरही अंतरराष्ट्रीय संगम को अदभुत बताया। कहा कि भाषा और संस्कृति को जोड़ने वाला यह संगम है। नेपाल का संबंध वैदिक और रामायणकालीनउन्होंने कहा कि नेपाल और भारत दो देश है लेकिन आत्मा से जुड़े हुए है। हमारी संस्कृति और परंपराएं एक है यह भोजपुरी संगम दोनों देशों के संबंधोंको और प्रगाढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत संस्कृति और भाषा से हम एक है।भारत और नेपाल का संबंध वैदिक और रामायणकालीन है।भोजपुरी की माटी पर कदम रखते ही अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों नेफूल-मालाओं से अगवानी की इस अवसर पर स्वागत समारोह में प्रमुख रुप से अंतरराष्ट्रीय मुख्य संयोजक अरविंद चित्रांश, संगोष्ठी प्रभारी डॉ प्रियातिवारी, कवि सम्मेलन प्रभारी डॉ ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, कवि सम्मेलन संचालक श्री संजय पाण्डेय ‘ सरस’, संरक्षक सदस्य सारिका श्रीवास्तव, संरक्षक श्री कृष्ण मोहन त्रिपाठी, भाजपा पूर्व अध्यक्ष लालगंज आजमगढ़ सूरज कुमार श्रीवास्तव, असोसिएट प्रोडूसर मुंबई अमित वर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव व्यवस्था प्रभारी पवन कुमार कोषाअध्यक्ष,डॉ अवनीश अस्थान, डॉ सुभाष सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर,रजनी श्रीवास्तव, मयंकप्रख्यात मॉडल पुष्पांजलि एवं आरुषी गुप्ता, प्रिंसिपल योगेश, अस्थाना उपस्थित रहे। कलाकार और साहित्यकार भी आजमगढ़ पहुंच रहेआजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम का भव्य आयोजन 22 दिसंबर को भारतीय लोक संस्कृति और भोजपुरी भाषा के सर्वांगीण विकास के संकल्पके साथ ‘राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान’ अपने गौरवशाली 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 22 दिसंबर को एक ऐतिहासिक समागम करने जा रहा है।’अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत-2025′ और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का यह भव्य आयोजन सोमवार सुबह 11:00 बजे से स्थानीय हरिऔध कला केंद्र मेंसंपन्न होगा।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी साहित्य, कला और परंपराओं को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इस कार्यक्रममें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भोजपुरी की महत्ता को रेखांकित करने के लिए नेपाल से मधेशी आयोग के प्रथम प्रमुख आयुक्त डॉ. विजय कुमार दत्त औरमॉरीशस से भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन की चेयरपर्सन डॉ. वर्षारानी विशेष्वर ‘दुल्चा’ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इनके साथ ही रूस, इटली, तुर्की, थाईलैंड, दुबई और सऊदी अरब जैसे देशों से भी भोजपुरी प्रेमी और विद्वान विशिष्ट अतिथि के रूप में आजमगढ़ की धरती पर जुटेंगे। अंतरराष्ट्रीयसंयोजक अरविद चित्रांश ने बताया कि इस मौके पर शोधार्थियों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे और पारंपरिक चित्रकला प्रदर्शनी के साथ-साथ’बिटिया की विदाई’ जैसे लोकनाट्यों का मंचन भी होगा।आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए देश के जाने-माने कलाकार और साहित्यकार भीआजमगढ़ पहुंच रहे हैं।