बहुजन भीम आर्मी का भव्य स्वागत–सम्मान कार्यक्रम, अनूप प्रधान बने राष्ट्रीय संरक्षक

बहुजन भीम आर्मी के तत्वावधान में एक भव्य स्वागत–सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक बनाए गए माननीयअनूप प्रधान जी का ऐतिहासिक अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सतीश राजोरिया जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान माननीय अनूप प्रधान जी का पुष्प-वर्षा, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे आयोजन स्थल पर जोश, उमंग और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल स्पष्ट रूप से दिखाईदिया। चयन संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदमकार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि माननीय अनूप प्रधान जी का राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में चयन संगठन के लिए एक महत्वपूर्णकदम है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश राजोरियाजी ने अपने संबोधन में संगठन की एकता, अनुशासन और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि बहुजन भीम आर्मी आने वाले समय मेंऔर अधिक मजबूती के साथ सामाजिक परिवर्तन की भूमिका निभाएगी. कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जतायाऔर बहुजन हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समानता के लक्ष्य कोआगे बढ़ाने के संदेश के साथ किया गया।
बांग्लादेश में मीडिया पर हमले लोकतंत्र के लिए खतरा, शशि थरूर ने जताई गहरी चिंता

बांग्लादेश से आ रही हिंसा की खबरों पर कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रोथोमआलो और डेली स्टार के दफ्तरों पर की गई भीड़ द्वारा हिंसा और आगजनी सिर्फ दो मीडिया संस्थानों पर हमला नहीं है, बल्कि यह प्रेस की स्वतंत्रताऔर बहुलतावादी समाज की बुनियाद पर सीधा प्रहार है। थरूर ने डेली स्टार के संपादक महफूज अनाम और अन्य साहसी पत्रकारों की सुरक्षा को लेकरभी चिंता जाहिर की। उनका कहना है कि पत्रकारों को अपनी जान बचाने के लिए संदेश भेजने पड़ें, जबकि उनके दफ्तर जल रहे हों यह किसी भीलोकतांत्रिक देश के लिए बेहद खतरनाक संकेत है। खुलना और राजशाही स्थित भारतीय सहायक उच्चायोगों में वीजाउन्होंने बताया कि बढ़ते सुरक्षा खतरों के चलते खुलना और राजशाही स्थित भारतीय सहायक उच्चायोगों में वीजा सेवाओं का निलंबन एक बड़ा झटकाहै। इसका सीधा असर छात्रों, मरीजों और परिवारों पर पड़ा है, जो भारत-बांग्लादेश के बीच सामान्य होती आवाजाही से राहत महसूस कर रहे थे। स्थिरऔर समृद्ध पड़ोस के लिए थरूर ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से तीन प्रमुख कदम उठाने की अपील की. शशि थरूर ने याद दिलाया कि बांग्लादेशमें 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय चुनाव होने हैं। ऐसे में हिंसा और असहिष्णुता का माहौल लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंनेचेताया कि अगर हालात नहीं संभले, तो चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं। स्थिरता पूरे क्षेत्र के लिए बेहद अहमशशि थरूर ने कहा कि बांग्लादेश की स्थिरता पूरे क्षेत्र के लिए बेहद अहम है। उम्मीद है कि देश में जल्द शांति लौटे और जनता की आवाज हिंसा याडर से नहीं, बल्कि मतपत्र के जरिए सुनी जाए। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बांगलादेश में हुए स्थानीय अखबारों के दफ्तर में हमले पर चिंता जताई है।उन्होंने कहा- मीडिया संस्थानों पर हमला नहीं है, बल्कि यह प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान: नए साल से ऐतिहासिक कर कटौती, ‘अमेरिका का गोल्डन एज’ शुरू होने का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलिना में अपने भाषण में एलान किया कि नए साल से अमेरिकी नागरिकों को इतिहास की सबसे बड़ी करकटौती का लाभ मिलेगा। ट्रंप ने कहा कि इसमें टिप्स पर कर नहीं लगेगा, ओवरटाइम पर कर नहीं लगेगा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सोशलसिक्योरिटी पर कर नहीं लगेगा। ट्रंप ने अपने भाषण में कहा चार साल के संकट और गिरावट के दौरान पूरी दुनिया हमारी हंसी उड़ाती रही। लेकिन अबहम अमेरिका के सबसे शानदार वर्षों की शुरुआत कर रहे हैं। इसे ‘अमेरिका का गोल्डन एज’ कहा जाता है। पिछले 10 महीनों में हमारी सीमाएंसुरक्षित हुई हैं, महंगाई रुक गई है, मजदूरी बढ़ी है और कीमतें कम हुई हैं। हमारा राष्ट्र मजबूत है, अमेरिका वापस आ गया है। अमेरिका फिर से शक्तिशाली और समृद्ध बनेगाराष्ट्रपति ने आगे कहा हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे और आपकी मदद से अमेरिका फिर से शक्तिशाली और समृद्ध बनेगा। हम अमेरिका को महान बनाएंगे।ट्रंप ने करों पर अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पहले उनका पसंदीदा शब्द ‘टैरिफ’ था, लेकिन अब यह उनका पांचवां पसंदीदा शब्द बन गयाहै। राष्ट्रपति ने आगे कहा हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे और आपकी मदद से अमेरिका फिर से शक्तिशाली और समृद्ध बनेगा। हम अमेरिका को महानबनाएंगे। ट्रंप ने करों पर अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पहले उनका पसंदीदा शब्द ‘टैरिफ’ था, लेकिन अब यह उनका पांचवां पसंदीदा शब्दबन गया है। मुहिम को खत्म कर दियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने अमेरिकी ऊर्जा के खिलाफ कट्टर वामपंथियों की मुहिम को खत्म कर दिया है। उन्होंने ‘ग्रीनन्यू स्कैम’ को रद्द किया और ‘ड्रिल, बेबी, ड्रिल’ का आदेश जारी किया। ट्रंप के मुताबिक, इसके बाद पेट्रोल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।अमेरिकी कामगारों की सुरक्षा के लिए सरकार ने विदेशी कारों पर 25 प्रतिशत, विदेशी स्टील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसके अलावा नॉर्थकैरोलिना के फर्नीचर उद्योग को बचाने के लिए 25, 30 और 50 प्रतिशत तक टैरिफ लागू किए गए हैं।
नाथन लियोन की फिरकी से टूटी ब्रूक–क्राउली की साझेदारी, 435 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड दबाव में

स्पिनर नाथन लियोन ने हैरी ब्रूक को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता दिलाई। ब्रूक और जैक क्राउली के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन लियोन ने इसका अंत किया। क्राउली और ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। क्राउली हालांकि, क्रीज पर टिके हुए हैं और अब उनकासाथ देने कप्तान बेन स्टोक्स उतरे हैं। इससे पहले, ट्रेविस हेड के शतक और एलेक्स कैरी के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफतीसरे एशेज टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 349 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह कुल 434 रनों की बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने 435 रनोंका विशाल लक्ष्य रखा। उतरी इंग्लैंड की शुरुआतऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में ऑलआउट करने के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैटकमिंस ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। कमिंस ने लाबुशेन के हाथों डकेट को कैच कराया जो चार रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद जैक क्राउले ने ओली पोप के साथ पारी आगे बढ़ाई, लेकिन कमिंस ने इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया। कमिंस ने लाबुशेन के ही हाथोंपोप को कैच कराया। पोप 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाईतेज गेंदबाज पैट कमिंस ने जो रूट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई। रूट और जैक क्राउले के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रनोंकी साझेदारी हुई। रूट और क्राउले ने शुरुआती झटकों के बाद इंग्लैंड को संभाल लिया था और टी ब्रेक तक इन दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों कोअन्य सफलता हासिल नहीं करने दी थी, लेकिन तीसरे सत्र की शुरुआत में ही कमिंस ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। रूट 63 गेंदों पर पांच चौकोंकी मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए।
बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा पर बड़ी कार्रवाई: दीपू चंद्र दास हत्याकांड में 7 आरोपी गिरफ्तार, मोहम्मद यूनुस ने दिया सख्त संदेश

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के वालुका इलाके में सनातन धर्म के अनुयायी युवक दीपू चंद्र दास (27) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में बड़ीकार्रवाई हुई है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बताया कि रैपिड एक्शन बटालियन ने इस जघन्य घटना में शामिल सातआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। मोहम्मद यूनुस ने सोशल मीडिया परजानकारी साझा करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंनेस्पष्ट किया कि किसी भी तरह की सांप्रदायिक हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सामाजिक सौहार्दमोहम्मद यूनुस ने कहा कि यह घटना न केवल मानवता के खिलाफ अपराध है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। नेतृत्व वाली अंतरिम सरकारगौरतलब है कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने कल एक बयान में कहा था कि नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहींहै। बयान में आगे कहा गया कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बांग्ला ट्रिब्यून समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, मयमनसिंह शहर में गुरुवार को कथित ईशनिंदा के आरोप में दीपू चंद्र दास नामक एक हिंदू शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। भीड़ ने हत्या करनेके बाद उसके शव को आग लगा दी। मुख्य सलाहकार की मीडिया टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया- हम हिंसा, धमकी, आगजनी और संपत्तिको नष्ट करने के सभी कृत्यों की कड़ी और स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। बयान में कहा गया था कि इस नाजुक घड़ी में, हम प्रत्येक नागरिक से हिंसा, उकसावे और नफरत को अस्वीकार करके और उनका विरोध करके हादी का सम्मान करने का आह्वान करते हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का निधन, बांस घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहींविद्यावती देवी को 47 दिन पहले इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस (IGIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार शाम करीब 6:40 बजे उनका निधन हो गया। इधर, आज सुबह अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित बांस घाट पहुंचे। उनके साथ उनके पुत्र निशांतकुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों की आखें नम दिखीं। इसके अलावा मंत्री अशोक चौधरी, न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन समेत NDA केकई वरिष्ठ नेता भी बांस घाट पहुंचे और अंतिम दर्शन किए। पिछले काफी समय से अस्वस्थ थींबताया जा रहा है कि विद्यावती देवी पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन सेमुख्यमंत्री परिवार में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक जगत से जुड़े कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। बांस घाट पर अंतिम संस्कारकी तैयारियां पूरी कर ली गईं, जहां परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमारकी सास लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार शाम को उन्होंने पटना के आईजीआईएमएस में अंतिम सांस ली। आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीशकुमार अपने बेटे के साथ अंतिम दर्शन करने बांस घाट पहुंचे।
घने कोहरे से उत्तर भारत बेहाल: दिल्ली एयरपोर्ट पर 129 उड़ानें रद्द, हवाई सेवाएं प्रभावित

शनिवार को भी पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते दृश्यता बेहद कम है। कोहरे के चलते शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे परउड़ान सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 129 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भीशामिल हैं। ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि कोहरे और कमदृश्यता के चलते हवाई सेवाओं के संचालन में देरी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस के संपर्क में रहने और रियल टाइम फ्लाइटअपडेट चेक करने की सलाह दी गई है। हवा की गुणवत्ता कई इलाकों में बेहदराष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के चलते सड़क परिवहन भी प्रभावित हुआ है। हवा की गुणवत्ता कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्लीहवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी भी हुई है। हालात को देखते हुए दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा CAT-3 कैटेगरी में संचालित हो रहाहै, जिसके तहत विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान विशेष सावधानी बरती जा रही है। फ्लाइट रडार के डाटा के अनुसार, इंडिगो, एअरइंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर, सभी की उड़ानों में देरी हुई है। इन दिनों उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कोहरा छाया हुआ है।कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम है, जिससे हवाई सेवाओं के संचालन में परेशानी हो रही है। शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे के चलतेभारी संख्या में उड़ानें रद्द हुईं.
जिले में भालुओं का आतंक: मल्ला गांव में घर के आंगन तक पहुंचे भालू और उसके बच्चे, CCTV में कैद

जिले में लगातार भालुओं की दहशत बढ़ती जा रही है। टकनौर क्षेत्र के मल्ला गांव सहित कई गांवों में भालू घरों की छतों और आंगन में घूम रहे हैं।इस कारण लोग अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में देखने को मिली है। यहांएक भालू और उसके दो बच्चे घर के आंगन में घूमते हुए मिले। मल्ला गांव में जंगल से निकलकर एक भालू अपने दो बच्चों के साथ घर में घुस गया।भालुओं के घर में घुसने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भालू ने अपने बच्चों के साथ घर में प्रवेश किया और वहां भोजन ढूंढनेलगे। इस दौरान भालू के दोनों बच्चे लड़ते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनकी मां आकर उनको छुड़ाकर अलग करती है। चहल कदमी करते रहतेकफी देर तक भालू और उसके बच्चे घर में चहल कदमी करते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से भालू की दहशत कोरोकने के लिए किसी प्रकार के कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पूर्व में भी भालू के भय से भागने पर जंगल में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। आए दिनभालू लोगों पर हमले कर रहे हैं। बीती रात भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में एक घर पर भालू और उसके बच्चे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इससेग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है.