ढाका में सुरक्षा कारणों से भारतीय वीजा केंद्र बंद, अपॉइंटमेंट्स आगे बढ़ी

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने बुधवार को अपना भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) अस्थायीरूप से बंद कर दिया। यह केंद्र ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क में स्थित है और राजधानी में सभी भारतीय वीजा सेवाओं का मुख्य, एकीकृत केंद्र मानाजाता है। आईवीएसी ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए बुधवार को दोपहर 2 बजे के बाद केंद्र बंद कर दिया गया। केंद्र नेयह भी स्पष्ट किया कि जिन लोगों की आज आवेदन जमा करने की अपॉइंटमेंट थी, उनकी तारीख आगे के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। इससे पहलेनई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को तलब किया। मंत्रालय ने ढाका में भारतीय मिशन के आसपास कुछकट्टरपंथी तत्वों द्वारा सुरक्षा माहौल बिगाड़ने की कथित योजनाओं पर गंभीर चिंता जताई। वीजा आवेदन केंद्र को बंद कर दियाविदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अपने राजनयिक दायित्वों के तहत वहां स्थित भारतीय मिशनों औरकार्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। साथ ही, बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को लेकर भारत की कड़ी चिंता से भी दूत को अवगत करायागया। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब क्षेत्रीय सुरक्षा और राजनयिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता बढ़ गई है। भारत ने स्पष्टसंकेत दिया है कि अपने नागरिकों और मिशनों की सुरक्षा उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।बांग्लादेश में अगले साल फरवरी महीने में आम चुनाव होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही वहां पर हिंसा बढ़ने लगी है। वहीं इस अशांति के मद्देनजरभारतीय उच्चायोग ने राजधानी ढाका में मौजूद वीजा आवेदन केंद्र को बंद कर दिया है।
नई दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली, आवाज़ पहुंचाने का संकल्प दोहराया

नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास महत्व दिया। सम्मेलन में वरिष्ठ अधिवक्ता और लोकजनशक्ति पार्टीके संस्थापक सदस्य ए.के. बाजपेयी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वे वर्ष 1985 से दिवंगत रामविलास पासवान के निकट सहयोगी रहे हैं औरलोकजनशक्ति पार्टी में राष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता के रूप में भूमिका निभा चुके हैं। उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी मंच साझाकिया। संगठनात्मक विस्तार को बल मिलाइस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल होने वालों में पृथ्वी राज यादव, एस.के. मिश्रा, हर प्रकाश, विनोद नागर और सुनैना वाल्मीकि शामिलरहे। इसके अलावा नवीन सिंह, अनिल तंवर, बी. कौशिक, शबनम खान, तनिष्क चंदेला और नितिन बाजपेयी जैसे नाम भी सम्मेलन में सहभागिताकरते दिखे। लोकजनशक्ति पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई और लगभग 50 वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दिल्लीप्रदेश लोकजनशक्ति पार्टी की कार्यकारिणी और बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ली। इनमें प्रदेश, जिला, विधानसभा और वार्ड स्तर के कई पूर्व पदाधिकारी शामिल रहे, जिससे संगठनात्मक विस्तार को बल मिला। संयुक्त रूप से काम करने का संकल्प दोहरायासम्मेलन को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीयलोक मोर्चा एक सशक्त वैकल्पिक मंच के रूप में उभर रहा है। उन्होंने नए साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को जन-आंदोलन से जोड़ने का आह्वानकिया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को सड़क से संसद तक उठाने औरआने वाले समय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।नई दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली। विभिन्न राज्यों से आएप्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय के लिए संयुक्त रूप से काम करने का संकल्प दोहराया।
भारतीय नौसेना को बड़ी ताकत MH‑60R ‘रोमियो’ हेलीकॉप्टरों का दूसरा स्क्वॉड्रन जल्द होगा शामिल

भारतीय नौसेना को जल्द ही बड़ी ताकत मिलने वाली है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी बहुत जल्द MH-60 रोमियो मल्टीरोल हेलीकॉप्टरोंके दूसरे स्क्वॉड्रन INAS 335 ‘ऑस्प्रे’ को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। ये हेलीकॉप्टर दुश्मन की पनडुब्बियों को खोजने, समुद्रीनिगरानी, राहत-बचाव और लड़ाकू अभियानों में इस्तेमाल किए जाते हैं। भारतीय नौसेना ने ऐसे कुल 24 MH-60 रोमियो हेलीकॉप्टर अमेरिका सेखरीदने का ऑर्डर दिया है।इन आधुनिक हेलीकॉप्टरों के शामिल होने से नौसेना की समुद्री सुरक्षा और निगरानी क्षमता और मजबूत होगी। खास तौरपर हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ेगी और किसी भी खतरे से निपटने में नौसेना को बड़ी मदद मिलेगी। 60आर हेलीकॉप्टर खरीदने का समझौताबता दें कि एमएच 60 आर हेलीकॉप्टर्स एक मल्टी मिशन हेलीकॉप्टर है। नौसैन्य तौर पर इसे सबसे आधुनिक हेलीकॉप्टर्स में शुमार किया जाता है।समुद्री सीमा की निगरानी करने, मेरीटाइम गतिविधियों पर नजर रखने और पानी के भीतर के खतरों से निपटने में यह हेलीकॉप्टर बेहद अहम है। नौसेनाआईएनएस विक्रांत पर इस हेलीकॉप्टर की सफलतापूर्वक लैंडिग करा चुकी है। इसकी मदद से भारत की हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थिति मजबूतहुई है। भारत ने साल 2020 में अमेरिका से लगभग 15,000 करोड़ रुपए में 24 एमएच-60आर हेलीकॉप्टर खरीदने का समझौता किया था। सबमरीन को पूरी तरह बर्बाद करने में सक्षमसमुद्री इलाके के लिए इसे दुनिया का सबसे उपयुक्त और शक्तिशाली हेलीकॉप्टर माना जाता है। इसकी मारक क्षमता करीब 834 किलोमीटर हैऔर वजन 689 किलो है। इसे विमानन क्षेत्र की आधुनिक और चुनौतीपूर्ण नई प्रौद्योगिकियों के साथ कई मिशनों में सहयोग देने के लिए डिजाइनकिया गया है। यह हेलीकॉप्टर हिंद महासागर में चीनी पनडुब्बियों की मौजूदगी का भी पता लगाने में भी माहिर है। ये हेलीकॉप्टर ऐसे समय में भारतीयनौसेना में शामिल किए जा रहे हैं जब चीनी पनडुब्बियों और जंगी जहाजों के हिंद महासगर में घुसपैठ की रिपोर्टस मिलती रही हैं। एमएच-60आरमल्टी-रोल हेलीकॉप्टर में निगरानी और हमला करने की कई गुणा अधिक क्षमता इसे खास बनाते हैं। इसमें कई रेडार,रात में दिखाई देने वालेउपकरण, हेलिफायर मिसाइलें, टॉरपीडो और रॉकेट लगे हैं जो दुश्मन की सबमरीन को पूरी तरह बर्बाद करने में सक्षम हैं।
दिल्ली में गंभीर प्रदूषण का असर व्यापार पर, बाजारों में गिरावट से व्यापारी चिंतित

प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो रहा है। सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के पीछे भीप्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। लेकिन इसके कारण दिल्ली में होने वाले व्यापार पर भी जबरदस्त असर पड़ा है। दिल्ली के एक व्यापारीसंगठन ने दावा किया है कि दिल्ली में गंभीर प्रदूषण के कारण राजधानी में होने वाले थोक व्यापार में जबरदस्त गिरावट आई है। पहले दिल्ली मेंप्रतिदिन तीन से चार लाख व्यापारी तक खरीदारी के लिए राजधानी आते थे, लेकिन गंभीर प्रदूषण को देखते हुए व्यापारी दिल्ली आने से बच रहे हैं।इससे व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान हो रहा है। गंभीर स्तर पर बना हुआसरकार प्रदूषण को कम करने के लिए अलग-अलग उपाय अपनाकर इस पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। सड़कों पर पानी का छिड़काव, लगातार चलने वाले जल वाष्प से छिड़काव, निर्माण और औद्योगिक गतिविधियों पर प्रतिबंध और स्कूल-कार्यालयों को ऑनलाइन और वर्क फ्रॉमहोम से जोड़कर लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोकने की कोशिश की जा रही है। बाहर से आने वाले बीएस-6 से अलग प्रकार के वाहनों कोरोककर भी प्रदूषण को कम करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। यह अभी भी गंभीर स्तर पर बना हुआहै। निर्णायक काम किया जा सकेव्यापारियों के संगठन सीटीआई ने दावा किया है कि इस गंभीर प्रदूषण के कारण लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं। खुदरा बाजार में भी खरीदारी पर असरपड़ा है क्योंकि लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। आने वाले सप्ताह-पंद्रह दिनों के अंदर क्रिसमस और नये वर्ष के कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। इसकोलेकर पहले ही खरीदारी कर ली जाती है। लेकिन इस समय लोग खरीदारी करने से बच रहे हैं जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। इससे नए साल केरंग में भंग भी पड़ सकता है। व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) चेयरमैन बृजेश गोयल ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा किप्रदूषण से अकेले सरकार नहीं निपट सकती। लेकिन इसके लिए हर संभव उपाय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार चाहे तो बाजारों कोखोलने के समय में परिवर्तन कर व्यापारी प्रदूषण को कम करने में अपनी तरफ से योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदूषण को रोकनेके विभिन्न उपाय अपनाकर इसमें नागरिकों का भी सहयोग लेना चाहिए जिससे इस पर निर्णायक काम किया जा सके।
BJP का आरोप, TMC सरकार ने पश्चिम बंगाल में औद्योगीकरण को रोक रखा ग्लोबल बिजनेस समिट रहा ‘फ्लॉप शो’

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में औद्योगीकरण ठप होने का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा राज्य में जब सेतृणमूल कांग्रेस सत्ता में आई है, तब से पश्चिम बंगाल औद्योगीकरण से जूझ रहा है। इसको लेकर बीजेपी ने राज्य में औद्योगीकरण की स्थिति पर एकबुकलेट, ‘West Bengal: Industrialisation graveyard’ जारी किया है। जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि राज्य में रोजगार पैदा करने केलिए बड़े उद्योग लगाना समय की जरूरत है। मामले को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सामिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया किबड़े औद्योगिक घरानों ने पश्चिम बंगाल छोड़ दिया है, जिससे राज्य में औद्योगीकरण की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा है। साथ ही उन्होंने यह भीआरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के सिंगूर और नंदीग्राम में हुई घटनाओं ने देश भर के उद्योगपतियों को गलत संदेश दिया है। उन्होंने कहा, पश्चिमबंगाल को फिर से औद्योगीकरण करने का एकमात्र समाधान बड़े उद्योग लगाना है और किसानों से ली गई जमीन पर बनने वाली इकाइयों में उन्हेंमालिकाना हक दिया जाना चाहिए। गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआइसी मामले पर बोलते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि 2015 से कोलकाता में हो रहे बंगालग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) एक ‘फ्लॉप शो’ रहे हैं। अधिकारी कहा, इन समिट को आयोजित करने में जो लागत आती है, वह उन फायदों सेकहीं ज्यादा है जो जमीनी स्तर पर होने वाले असल निवेश के मामले में पश्चिम बंगाल को मिलने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल काआंतरिक कर्ज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। राज्य को ऊपर उठाने का एकमात्र समाधान बड़े उद्योग लगाना है। अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को जोबड़े निवेश मिले हैं, वे केंद्र सरकार के उपक्रमों से किए गए हैं, चाहे वह एयरपोर्ट, रेलवे, बंदरगाह, सड़कें या पेट्रोलियम सेक्टर हो। बता दें कि पश्चिमबंगाल सरकार राज्य की औद्योगिक प्रगति को उजागर करने के लिए 18 दिसंबर को शहर में एक व्यापार सम्मेलन आयोजित करेगी। इस व्यापारसम्मेलन से पहले विपक्ष नेताओं का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
BMW प्लांट दौरे के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान भारत में मैन्युफैक्चरिंग कमजोर, मजबूत इकोसिस्टम की ज़रूरत

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि निर्माण मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ होती है, लेकिन दुर्भाग्य से भारत में यहलगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने जोर दिया कि तेज आर्थिक विकास के लिए देश को सार्थक और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार करनेहोंगे। राहुल गांधी ने यह बात जर्मनी की यात्रा के दौरान कही। म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू वेल्ट और बीएमडब्ल्यू प्लांट म्यूनिख के गाइडेड टूर के बादउन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बीएमडब्ल्यू की विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग को करीब से देखना एक शानदारअनुभव था। इस दौरे की खास बात टीवीएस मोटर कंपनी की 450सीसी मोटरसाइकिल को देखना रही, जिसे बीएमडब्ल्यू के साथ साझेदारी मेंविकसित किया गया है। राहुल गांधी ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि जर्मनी में भारतीय इंजीनियरिंग को प्रदर्शित होते देखना खुशी की बात है। म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू प्लांट का दौरा कियाउन्होंने कहा, ‘मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की नींव मैन्युफैक्चरिंग पर टिकी होती है। लेकिन भारत में मैन्युफैक्चरिंग घट रही है। अगर हमें विकास की रफ्तारबढ़ानी है तो हमें ज्यादा उत्पादन करना होगा, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने होंगे और बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण नौकरियां पैदा करनीहोंगी।’ बता दें कि राहुल गांधी जमर्नी की यात्रा पर प्रोग्रेसिव अलायंस के निमंत्रण पर गए हैं। इस दौरान वे भारतीय प्रवासी समुदाय से संवाद करेंगेऔर जर्मन सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर हैं, इस दौरान वे वहां रह रहे भारतीय समुदायके लोगों से और जर्मनी सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जर्मनी के दौरे पर हैं, इसदौरान उन्होंने म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू प्लांट का दौरा किया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा- भारत में मैन्युफैक्चरिंग घट रही है, मजबूत इकोसिस्टमबनाने की जरूरत है।
अमेठी के लाल प्रशांत वीर ने रचा इतिहास, IPL नीलामी में बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने अमेठी की पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से क्रिकेटर प्रशांत वीर के पिता रामेंद्र त्रिपाठी से फोन परबातचीत कराई। इस दौरान स्मृति ईरानी ने प्रशांत वीर की उपलब्धि की सराहना करते हुए परिवार को बधाई दी। बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी नेकहा कि जैसे ही वह अमेठी आएंगी प्रशांत वीर के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रशांत वीर ने अपनी मेहनत और लगन सेजिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है, जो अमेठी के लिए गर्व की बात है। आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच मंगलवार को अबू धाबी में हुईमिनी नीलामी अमेठी के लिए गर्व का पल लेकर आई। जिले के होनहार क्रिकेटर प्रशांत वीर ने नीलामी में इतिहास रचते हुए टूर्नामेंट के अब तक केसबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल की। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में अपनी टीममें शामिल किया। हरसंभव सहयोग मिलना चाहिएभाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि प्रशांत वीर हमारे घर के काफी समीप के हैं और उनका परिवार से पुराना पारिवारिक रिश्ता रहा है।उन्होंने बताया कि प्रशांत वीर को उन्होंने पहले यहां की लोकल क्रिकेट प्रतियोगिताओं में कई बार खेलते हुए देखा है तभी से उनकी प्रतिभा साफ नजरआती थी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब बहुत जल्द प्रशांत वीर को आईपीएल के मैदान में खेलते हुए देखा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिनभी दूर नहीं जब प्रशांत वीर देश के लिए खेलते हुए नजर आएंगे और अमेठी का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। प्रशांत वीर की सफलता युवाओंके लिए प्रेरणा है और ऐसे खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए। इतनी बड़ी बोली लगना यह साबित करतासंग्रामपुर के गूजीपुर गांव निवासी प्रशांत वीर की इस ऐतिहासिक कामयाबी से न सिर्फ पैतृक गांव बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। उनकीसफलता के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत और अनुशासन छिपा है। प्रशांत वीर की प्राथमिक शिक्षा ब्लॉक संग्रामपुर स्थित भारद्वाज एकेडमी औरकेपीएस स्कूल से हुई। बचपन से ही उनमें क्रिकेट के प्रति विशेष रुचि दिखाई देने लगी थी। शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में तैनात क्रिकेटकोच गालिब अंसारी के मार्गदर्शन में उन्होंने क्रिकेट की विधिवत तैयारी शुरू की। प्रतिभा को निखारने के बाद उनका चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल मैनपुरी मेंहुआ, जहां से उन्होंने कक्षा नौ और 10 की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सहारनपुर से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही प्रशांतवीर स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-19 टीम में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल ही में उनका चयन रणजी में हो चुका है।आईपीएल जैसी बड़ी लीग में इतनी बड़ी बोली लगना यह साबित करता है कि प्रशांत वीर में भविष्य का स्टार बनने की पूरी क्षमता है। उनकी इसउपलब्धि ने अमेठी के युवाओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की नई प्रेरणा दी है।
मोकिम का पत्र ‘भाजपा की मानसिकता’ से प्रेरित, कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल गलत: भक्त चरण दास

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि निष्कासित कांग्रेस नेता मोहम्मद मोकिम का हाल में सोनिया गांधी को लिखागया पत्र ‘भाजपा की मानसिकता’ से तैयार किया हुआ लगता है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाने वाला यह पत्र भाजपाके पसंदीदा मुद्दों से भरा हुआ है। पूर्व विधायक मोकिम को सोमवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने अपने पत्र में कांग्रेस नेता राहुलगांधी के नेतृत्व और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र से जुड़े सवाल उठाए थे। भक्त चरण दास ने मंगलवार शाम पीटीआई से कहा, यह पत्रभाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। इसमें उठाए गए मुद्दे वही हैं, जिन्हें भाजपा बार-बार उठाती रहती है। उन्होंने बताया कि यह पत्र 14 दिसंबर कोउसी दिन सार्वजनिक किया गया, जब कांग्रेस की शीर्ष इकाई अखिल भारतीय कांग्रेस समिति दिल्ली में एक बड़ी रैली कर रही थी। दास ने कहा, पत्रके समय और उसकी सामग्री पर ध्यान दीजिए। इसे स्थानीय मीडिया से ज्यादा राष्ट्रीय मीडिया में फैलाया गया। ऐसे में यह शक करने की पूरी वजह हैकि यह पत्र भाजपा के हितों को ध्यान में रखकर लिखा गया। सक्रिय नेतृत्व भूमिका’ देने की भी मांग कीबाराबती-कटक के पूर्व विधायक के पत्र की मंशा पर सवाल उठाते हुए दास ने कहा कि अगर कोई पार्टी में सुधार लाना चाहता है, तो वह पहले अपनेपत्र के जवाब का इंतजार करता है। उन्होंने कहा, सोनिया जी को पत्र देना ठीक है, लेकिन उसे मीडिया में जारी करना गलत है। इससे साफ होता है किवह कांग्रेस में रहना नहीं चाहते। ओपीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने मोकिम को एक बार विधायक रहने के बावजूद पूरा सम्मान दिया था। उन्होंनेकहा, उनके व्यवहार से कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्धता की कमी झलकती है। कोई व्यक्ति पार्टी में रहकर उसके वरिष्ठ नेताओं को कैसे चुनौती दे सकता है? दास ने यह भी कहा कि मोकिम अल्पसंख्यक समुदाय से होने के कारण ओपीसीसी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्य थे। उन्होंनेकहा, मोकिम पीएसी के पास अपनी बात रख सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाने को लेकर दास नेकहा, मोकिम उनके बारे में क्या जानते हैं? राहुल गांधी ने पूरे देश में पदयात्रा की और लोगों को जागरूक किया। क्या अब वह राहुल गांधी जैसे नेताको पत्र लिखकर मार्गदर्शन देंगे? अपने पत्र में मोकिम ने पार्टी के कामकाज में राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘केंद्रीय, स्पष्ट और सक्रियनेतृत्व भूमिका’ देने की भी मांग की थी।
नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, कोर्ट ने ईडी की याचिका पर संज्ञान से किया इनकार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न की कहानी है। वहीं, कांग्रेस ने कहा किकानून ने शोर से ज्यादा जोर से बात की है। बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड मामले में धनशोधन के आरोपों सेजुड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ये लोग ईडी, सीबीआईजैसी एजेंसियों का उपयोग करके हमारे लोगों को बदनाम कर रहे हैं। खासकर गांधी परिवार को सताने के लिए उन्होंने ये केस डाला है। नहीं तो उसमेंकुछ नहीं है। कोई एफआईआर नहीं है। कोई व्यक्ति शिकायत डालता है और ये उस पर कार्रवाई करते हैं। जिस चीज में कोई दम नहीं है, उसमें दमभरने की कोशिश करके हमारे लोगों का उत्पीड़न करते हैं। हमारी कांग्रेस पार्टी के बहुत से नेता, 50 बड़े नेता जो उनसे सहानुभूति नहीं रखते हैं, उनकेखिलाफ ईडी का केस डालकर उन्हें सता रहे हैं। उन्होंने धनशोधन का मुकदमा डालकर कई लोगों को अपनी ओर किया है। कई सांसदों को अपनी ओरकिया है और कई जगह सरकारें बनाई हैं। साक्ष्यों को इकट्ठा करना जारी रख सकतीकांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को मंगलवार को बड़ी राहत मिली, जब कोर्ट ने दोनों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ सेदोनों के खिलाफ दायर किए गए आरोपपत्र का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। ईडी ने दोनों नेताओं को धनशोधन मामले में आरोपी बनाया है।आरोपपत्र में सोनिया और राहुल पर एसोसिएट्स जर्नल लिमिटेड (एजेएल) के अंतर्गत आने वाली 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति को हड़पने का आरोपथा। इसके साथ ही कोर्ट ने ईडी को अपनी जांच जारी रखने की अनुमति दी और स्पष्ट किया कि आगे की जांच के लिए उसे स्वतंत्रता है। साथ ही कहाहै कि ईडी का मामला सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से दायर एक निजी शिकायत और मजिस्ट्रेट के समन आदेशों पर आधारित है, न कि किसी प्राथमिकीपर। हालांकि, एजेंसी इस मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को इकट्ठा करना जारी रख सकती है। काटजू के पिता के नाम पर एजेएल में शेयरदेश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने 20 नवंबर 1937 को एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड यानी एजेएल का गठन किया था। इसका उद्देश्यअलग-अलग भाषाओं में समाचार पत्रों को प्रकाशित करना था। तब एजेएल के अंतर्गत अंग्रेजी में नेशनल हेराल्ड,भले ही एजेएल के गठन में पं. जवाहर लाल नेहरू की भूमिका थी, लेकिन इसपर मालिकाना हक कभी भी उनका नहीं रहा। क्योंकि, इस कंपनी को 5000 स्वतंत्रता सेनानी सपोर्टकर रहे थे और वही इसके शेयर होल्डर भी थे। 90 के दशक में ये अखबार घाटे में आने लगे। साल 2008 तक एजेएल पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादाका कर्ज चढ़ गया। तब एजेएल ने फैसला किया कि अब समाचार पत्रों का प्रकाशन नहीं किया जाएगा। अखबारों का प्रकाशन बंद करने के बादएजेएल प्रॉपर्टी बिजनेस में उतरी। बता दें कि शांति भूषण और मार्कंडेय काटजू के पिता के नाम पर एजेएल में शेयर थे।
इथियोपिया ने तोड़ी परंपरा, पीएम मोदी को मिला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

इथियोपिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान- द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया। इथियोपिया ने पीएम मोदी कोसम्मानित करने में पुरानी परंपराएं तोड़ दीं। पीएम मोदी दुनिया के पहले विदेशी राष्ट्र प्रमुख हैं, जिन्हें इथियोपिया ने देश के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट ऑनरनिशान ऑफ इथियोपिया से नवाजा। उन्हें दुनिया के 25वां देश सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। मोदी से पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्रीको इतने शीर्ष सम्मान हासिल नहीं हुए हैं। पीएम मोदी को यह सम्मान अदीस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदानकिया गया। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री को भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनकेअसाधारण योगदान और वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया गया है। महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जॉर्डन का दौरा खत्म कर इथियोपिया पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमदअली के साथ बैठक की। पीएम मोदी ने इथियोपियाई पीएम अहमद अली को अपना भाई और दोस्त बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया कासर्वोच्च सम्मान दिए जाने पर कहा, ‘आप सभी के बीच इथियोपिया की इस महान भूमि पर होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज दोपहर मैंइथियोपिया पहुंचा। यहां पहुंचते ही यहां के लोगों ने मुझे अद्भुत आत्मीयता और अपनेपन का अनुभव कराया। प्रधानमंत्री अली मुझे हवाई अड्डे पर लेनेआए थे। वे मुझे फ्रेंडशिप पार्क और विज्ञान संग्रहालय लेकर गए। यहां नेतृत्व से मेरी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।’ दोगुना करने का निर्णय लियाइससे पहले इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘इथियोपिया की यात्रा से मुझे बहुत खुशी हुईहै। यह मेरी इथियोपिया की पहली यात्रा है। लेकिन यहां कदम रखते ही मुझे एक गहरा अपनापन और आत्मीयता का अहसास हुआ।’ पीएम मोदी नेकहा, ‘पहलगाम आतंकी हमले पर आपकी सहानुभूति और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में आपके समर्थन के लिए हम आपके आभारी हैं।आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘भविष्य की अपार संभावनाओंको साकार करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जाएगा। आज हमें अर्थव्यवस्था, नवाचार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण औरबहुपक्षीय सहयोग जैसे हमारे सहयोग के मुख्य पहलुओं पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिला। मुझे खुशी है कि आज हमने भारत में इथियोपियाके छात्रों के लिए छात्रवृत्ति को दोगुना करने का निर्णय लिया है।’