शीतकालीन सत्र से पहले सियासी टकराव तेज़, विपक्ष का हमला, सरकार ने कहा ‘संसद शांत चलेगी’

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। केंद्र और विपक्ष के बीच इस शीतकालीन सत्र में कई मुद्दों को लेकर हंगामा छिड़ने के आसारअभी से नजर आ रहे हैं। शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को हुई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक मेंजेपी नड्डा, किरेन रिजिजू समेत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, गौरव गोगोई और अन्य नेता शामिल हुए। सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस केलोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि सरकार, भाजपा, प्रधानमंत्री भारत के लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं को खत्म करना चाहतेहैं।’ उन्होंने कहा, ये संभवतः सबसे छोटा शीतकालीन सत्र; ऐसा लगता है कि सरकार संसद को पटरी से उतारना चाहती है। उन्होंने संसद में पार्टी कीरणनीति को लेकर कहा, सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा, वायु प्रदूषण, लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता सूची की सुरक्षा पर चर्चा की मांग की।सर्वदलीय बैठक के बाद माकपा नेता जॉन ब्रिटास ने कहा, दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट ने सरकार की पोल खोल दी है। हमारी पार्टीसुरक्षा से मुद्दों पर संसद में विस्तृत चर्चा चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि संसद बाधित होती है और ठप्प होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार कीहोगी। कोई व्यवधान नहीं होगासर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘किसी ने नहीं कहा कि संसद नहीं चलेगी या चलने नहीं देंगे। कुछ नेताओं ने कहाकि वे SIR पर सदन में हंगामा कर सकते हैं। मैं सकारात्मक रूप से कह रहा हूं कि हम विपक्ष की बात सुनने के लिए तैयार हैं। संसद सबकी है, देशकी है। संसद में हर मुद्दे पर चर्चा करने का एक तरीका होता है। नियम होते हैं, परंपराएं होती हैं।’ किरेन रिजिजू ने कहा, ‘शीतकालीन सत्र में हम आशाकरते हैं कि सभी लोग शांत मन से काम करेंगे और गरमागरम बहस से बचेंगे। संसद में बहस होगी और मुझे उम्मीद है कि कोई व्यवधान नहीं होगा।अगर हम शांत मन से काम करेंगे, तो यह देश के लिए फायदेमंद होगा और संसद सत्र सुचारू रूप से चलेगा’ संसद में बहस होगी और मुझे उम्मीदशीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार असैन्य परमाणु क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने संबंधी विधेयक के साथ अपने सुधार एजेंडे को आगेबढ़ाएगी। वहीं, विपक्ष 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के संशोधन का मुद्दा उठाने की तैयारी में है। संसद का तीन सप्ताह लंबासत्र बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की भारी जीत के बाद आयोजित हो रहा है। विपक्ष की ओर से शीतकालीन सत्र मेंसोनिया-राहुल गांधी पर नई प्राथमिकी, दिल्ली प्रदूषण, दिल्ली आतंकी हमला और वोट चोरी जैसे मुद्दों को उठाने की संभावना है। सर्वदलीय बैठकपर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘शीतकालीन सत्र में हम आशा करते हैं कि सभी लोग शांत मन से काम करेंगे और गरमागरम बहस सेबचेंगे। संसद में बहस होगी और मुझे उम्मीद है कि कोई व्यवधान नहीं होगा।’
किंग कोहली का कमाल, होम ODI में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर, सचिन भी पीछे

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को इतिहास रच दिया। वह घर में वनडे में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने वालेबल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आजतीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमानों ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।इस मुकाबले में किंग कोहली का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 48 गेंदों में अपने वनडे करियर का 76वां अर्धशतकपूरा किया। इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली। वह घर में वनडे खेलते हुए 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।कोहली ने यह कारनामा 59 बार किया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 58 बार वनडे में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली। तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीकाके जैक्स कैलिस हैं जबकि चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं। 109 गेंदों पर 136 रनों की साझेदारी हुईविराट कोहली ने इस दौरान रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। नांद्रे बर्गर ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारतको पहला झटका दिया। यशस्वी ने तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और विकेट के पीछे डि कॉक को कैचथमा बैठे। इसके बाद रोहित ने कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच 109 गेंदों पर 136 रनों की साझेदारी हुई।रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन मार्को यानसेन ने एलबीडब्ल्यू आउट कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इस तरह रोहित और कोहली के बीचयह साझेदारी टूट गई। रोहित 51 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए।इसी के साथ रोहित और कोहली के बीच घर में वनडे में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। 41 पारियों में दोनों के बीच 2598 रनों की साझेदारीहुई। इस मामले में दूसरे स्थान पर कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने हैं, जिन्होंने 57 पारियों में 2596 रनों की साझेदारी की। भारतीय टीम के स्टारबल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को इतिहास रच दिया। वह घर में वनडे में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसमामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।
यौन शोषण केस की पीड़िता पर बढ़े साइबर हमले, पुलिस ने सोशल मीडिया निगरानी तेज “कांग्रेस विधायक राहुल ममकुटाथिल के खिलाफयौन शोषण की शिकायत”

निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल ममकुटाथिल के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत करने वाली महिला पर साइबर हमले बढ़ गए हैं। ऐसे में पुलिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी तेज तेज कर दी है। शिकायतकर्ता महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं, जिसके चलतेयह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अभियान शाखा अपनी नियमितसाइबर निगरानी के तहत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखेगी। साइबर अपराध शाखा, साइबर थानों और विशेष साइबरडोम इकाई की निगरानीभी संभालता है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि शिकायतकर्ता की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करके उन्हें निशानाबनाया जा रहा है। केरल में निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल ममुकाथिल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़िता पर साइबर हमले बढ़ गएहैं। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही उनकी तस्वीर साझा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया खाते से ऐसे साइबर हमले नहीं किए गएएक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, अगर कोई शिकायत मिलती है तो साइबर थानों में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया जाएगा। हमारी नियमितसाइबर निगरानी के दौरान अगर किसी सोशल मीडिया खाते को पीड़िता की तस्वीरें फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्जकिया जाएगा। इस बीच, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि कांग्रेस के किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया खाते से ऐसेसाइबर हमले नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस से जुड़ा कोई व्यक्ति ऐसी हरकत करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभीतक किसी भी आधिकारिक खाते या पार्टी से जुड़े लोगों की ओर से ऐसी गतिविधि नहीं की गई है। केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सनी जोसेफने भी कहा कि पार्टी के किसी नेता का साइबर हमलों में कोई हाथ नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर पार्टी का कोई कार्यकर्ता ऐसीगतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इमरान खान की हालात पर बढ़ी अफवाहें, शशि थरूर बोले ‘पाकिस्तान का आंतरिक मामला, पर चुप्पी चिंताजनक’

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर अटकलों का दौर जारी है। उनके परिवार की ओर से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ गंभीर आरोपलगाए गए हैं। उनके परिवार ने इरफान खान से मुलाकात न करने दिए जाने पर शक जताया है। इस मामले पर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर कीप्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चलरही अफवाहों पर कहा कि मुझे लगता है कि किसी दूसरे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना हमारे लिए उचित नहीं है। शशि थरूर ने आगेकहा कि यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है कि इस मामले पर इतनी चुप्पी है। उन्होंने कहा, ‘कई लोग दावा कर रहे हैं कि इससे भी बुरा हुआ है।लेकिन पाकिस्तान सरकार और अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा है। यह चुप्पी बुरी है।’ पाकिस्तान का आंतरिक मामलाउन्होंने कहा, ‘आपने उनके बेटे का संदेश देखा होगा, जिसमें कहा गया था कि वह अपने पिता के जीवित होने का सबूत चाहता है। जाहिर है, अभी तककिसी ने भी उनके पिता के जीवित होने का कोई सबूत नहीं दिया है।’ उन्होंने इसे चिंता का विषय बताते हुए साफ किया, ‘मैं केवल भारत के एकसामान्य नागरिक के रूप में बोल रहा हूं, यह हमारी विदेश नीति का मामला नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘यह पाकिस्तान का आंतरिक मामला है। लेकिन एकइंसान दांव पर लगा है। क्रिकेट प्रशंसक और अन्य लोग हैं जो जानना चाहेंगे कि उनके साथ क्या हुआ? आप किसी को जेल में डालकर उसे गायबनहीं कर सकते। इसलिए, अगर कुछ हुआ है, तो मेरे विचार से, अधिकारियों को इस पर सफाई देनी चाहिए।’ देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना हमारे लिए उचित नहींलंबे समय से पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को उनके परिवार से मिलने नहीं दिया गया है। इसकी वजह से उनके परिवार ने इमरान को लेकर चिंता जताईहै। परिवार का कहना है कि हमें उनके जिंदा होने का कोई सबूत नहीं दिया गया है। हालांकि, पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने कहा है किइमरान खान को जेल में पांच सितारा सुविधाएं मिल रही हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरानखान के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों पर कहा कि मुझे लगता है कि किसी दूसरे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना हमारे लिए उचितनहीं है।
गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन ‘घबराइए मत… हर समस्या का समाधान होगा’ जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन, रविवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकीसमस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। हरपीड़ित की शिकायत का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ितव्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण कराएं। इससे पहले शनिवार को भी सीएमने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी थीं। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनतादर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। जनतादर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने उन्हें आश्वस्तकिया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों कोउन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण कराया जाए। बच्चे का पता लगाने को जरूरी कदम उठाए जाएंजनता दर्शन में कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर सीएम योगी ने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीबकी जमीन पर यदि कोई कब्जा करने की कोशिश करे तो उसे ठीक से सबक सिखाया जाए। गरीब की जमीनों पर दबंग या माफिया का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अफसरों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए। जनता दर्शन में अंबेडकरनगर से आई एक महिला ने बाजार गए अपने बच्चे केसाइकिल सहित गायब होने की पीड़ा बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस प्रकरण को संवेदनशीलता से लिया जाए और बच्चे कापता लगाने को जरूरी कदम उठाए जाएं। कब्जा करने की कोशिश करे तो उसे ठीक से सबक सिखाया जाएजनता दर्शन में इस बार भी कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें मदद का भरोसा दियाऔर अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीनकोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। एक महिला द्वारा किडनी के इलाज में डायलिसिस कराने की जरूरत और उसके लिए धनराशि नहोने की बात कहने पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अफसरों को निर्देशित किया कि डायलिसिस के लिए पैसे की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने महिलाको यह कहते हुए भरपूर आत्मीय संबल दिया, ‘घबराओ मत उपचार की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन मेंपरिजनों के साथ बच्चों पर खूब प्यार-दुलार बरसाया। उन्होंने इन बच्चों चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।जनता दर्शन में कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर सीएम योगी ने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीबकी जमीन पर यदि कोई कब्जा करने की कोशिश करे तो उसे ठीक से सबक सिखाया जाए। गरीब की जमीनों पर दबंग या माफिया का कब्जा बर्दाश्तनहीं किया जाएगा।