हिमाचल कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष बने विनय कुमार, अनुसूचित जाति से पहली बड़ी नियुक्ति

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष विनय कुमार बनाए गए हैं। पार्टी आलाकमान ने लंबे मंथन के बाद अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले विनयकुमार के नाम पर मोहर लगाई है। शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विनय को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बनाने के आदेश जारीकिए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी सूचना साझा की। इससे पहले ही विनय कुमार ने शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष पदसे इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने मंजूर भी कर लिया। विनय शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत सिरमौर में आने वालीआरक्षित विधानसभा सीट रेणुका से विधायक हैं। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी और अर्की के विधायक संजय अवस्थी दौड़ में रहेएक साल से हिमाचल में कांग्रेस संगठन भंग चल रहा है। प्रतिभा सिंह का बतौर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पिछले वर्ष नवंबर में तीन साल का कार्यकालपूरा हो गया था। उसके बाद से उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हाईकमान के पास नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति पर पिछले लंबे समयसे मंथन चल रहा था। आगामी दिनों में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव हैं। उससे पहले कांग्रेस हाईकमान का यह निर्णयमहत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्षित कर भी अनुसूचित जाति के वोट बैंक को साधने के लिएविनय को अध्यक्ष बनाया है। राज्य में राजपूतों के बाद अनुसूचित जाति की जनसंख्या सबसे अधिक है। शिमला संसदीय क्षेत्र से संबंध रखने वालेपांच कांग्रेस नेता अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे थे। विनय कुमार के अलावा शिक्षा मंत्री राेहित ठाकुर, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान मेंपार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी और अर्की के विधायक संजय अवस्थी दौड़ में रहे हैं। दिल्ली जाकर उनसे अक्सर मिलते रहेविनय कुमार ने कहा कि पिता से विरासत में मिली राजनीति का उन्हें पूरा-पूरा लाभ मिला है। उनके पिता स्व. डॉ प्रेम सिंह भी छह बार विधायक बनकररेणुका विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें कांग्रेस का कट्टर व ईमानदार सिपाही माना जाता था। विनय ने अध्यक्ष बनाने के लिए हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है वह बखूबी निर्वहन करेंगे। पार्टी संगठन को मजबूत करनाउनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी हाईकमान के समक्ष नया अध्यक्ष अनुसूचित जाति से बनाने की पैरवी की थी।विनय कुमार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोनों से ही अच्छे संबंध हैं। उन्हें अध्यक्ष बनाने में जहां मुकेशअग्निहोत्री की विशेष दिलचस्पी रही है, वहीं मुख्यमंत्री ने भी उनके नाम पर सहमति प्रकट की। होलीलॉज के करीबी रह चुके सरल स्वभाव के विनयकुमार का किसी अन्य खेमे से कोई विरोध भी नहीं रहा। हालांकि होलीलॉज की पंसद कुलदीप राठौर भी थे। विनय कुमार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षमल्लिकार्जुन खरगे के भी करीबी बताए जाते हैं। वह नई दिल्ली जाकर उनसे अक्सर मिलते रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी अध्यक्ष बननेपर विनय कुमार को बधाई दी है।
एनसीआर में 1 जनवरी 2026 से डीजल-पेट्रोल वाहनों पर पाबंदी, सिर्फ सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन ही चलेंगे

एनसीआर में वायु प्रदूषण में सुधार के लिए शासन ने एक जनवरी 2026 से डीजल और पेट्रोल से चलने वाले कैब-डिलीवरी वाहनों के संचालन पररोक लगाने का निर्देश जारी किए हैं। इससे मोटर वाहन एग्रीगेटर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल वाहन हीचल सकेंगे। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने सभी डीजल व पेट्रोल वाहनों को सीएनजी और इलेक्ट्रिक श्रेणी में बदलने के लिए 31 दिसंबर 2025 तक का समय दिया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सड़कों पर डीजल और पेट्रोल वाहनों के बढ़ते दबाव को वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारणमाना है। आयोग का मानना है कि कैब और डिलीवरी सेवाओं में बड़ी संख्या में डीजल और पेट्रोल कारों के इस्तेमाल से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।दिल्ली-एनसीआर के मेरठ समेत सभी शहरों में पांच लाख से अधिक डीजल व पेट्रोल चालित कार मोटर वाहन एग्रीगेटर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों केसाथ जुड़कर कारोबार कर रही हैं। रिक्शा संचालन को चरणबद्ध तरीके बंद किया जाएगाऑनलाइन फूड आपूर्ति करने वाली कंपनियों के बड़ी संख्या में डिलीवरी वाहन भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है। आयोग के निर्देशपर शासन ने एनसीआर में आने वाले जनपदों में एक जनवरी से चार पहिया एलसीवीएस, एलजीवीएस (एन वन श्रेणी के 3.5 टन तक) और सभीपेट्रोल-डीजल से चलने वाले दो-पहिया डिलीवरी वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगाई है। डीजल-पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन रोकने संबंधीआदेश मिल गया है। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह के निर्देश पर इस संबंध में जनजागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है। यह आदेश नए औरपुराने सभी ऐसे कॉमर्शियल वाहनों पर लागू होगा जो मोटर वाहन एग्रीगेटर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ मिलकर कारोबार करना चाहते हैं। एकजनवरी के बाद ऐसी कारों और बाइकों के खिलाफ धरपकड़ का अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के उत्तर प्रदेश वालेहिस्से में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए डीजल ऑटो के संचालन पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। इससे मेरठ में करीब 15 हजार ऑटो रिक्शा बंद हो जाएंगे। इसके अलावा मेरठ क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने प्रतिबंधित वाहनों के लिए नए परमिट जारी करने और परमिट केनवीनीकरण पर रोक लगा दी है। आगामी 31 दिसंबर, 2026 तक डीजल ऑटो रिक्शा संचालन को चरणबद्ध तरीके बंद किया जाएगा।
एसआईआर के दबाव में 16 बीएलओ की मौत, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

अलग-अलग राज्यों में कुछ बूथ लेवल अफसरों की मौत की खबरें सामने आई हैं। इनमें से कई मौतों के पीछे एसआईआर के काम के भारी दबाव कोवजह बताया जा रहा है। अब इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि काम काबोझ बीएलओ और पोलिंग अफसरों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहा है। कांग्रेस ने दावा किया कि एसआईआर को जल्दबाजी में लागू कियागया और ये नोटबंदी और लॉकडाउन के फैसलों की याद दिलाता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी अबजानलेवा हो गई है। खरगे ने X पर साझा एक पोस्ट में दावा किया कि ’19 दिनों में, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान 16 BLO कीमौत हो गई है। काम का बोझ बीएलओ और पोलिंग अफसरों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रहा है।’ खरगे ने लिखा कि, ‘हर उस परिवार केसाथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। जमीनी हकीकत के हिसाब से, यह संख्या बताई गई संख्या से कहीं ज्यादा है, जो बहुत चिंताकी बात है। इन परिवारों को इंसाफ कौन दिलाएगा?’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘भाजपा चोरी की सत्ता का मजा ले रही है, जबकि चुनाव आयोगमूकदर्शक बनकर देख रहा है।’ मौत के लिए जिम्मेदारखरगे ने दावा किया, ‘एसआईआर को जल्दबाजी में, बिना किसी योजना के जबरदस्ती लागू करना नोटबंदी और कोरोना लॉकडाउन की याद दिलाताहै।’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सत्ता की भूख संस्थाओं को आत्महत्या करने, संविधान को खत्म करने और सत्ता का गलत इस्तेमाल करकेलोकतंत्र को कमजोर करने पर मजबूर कर रही है। खरगे ने कहा, ‘बस बहुत हो गया! अगर हम अब भी नहीं जागे, तो लोकतंत्र के आखिरी खंभों कोगिरने से कोई नहीं बचा सकता। जो लोग एसआईआर और वोट चोरी पर चुप रहते हैं, वे इन बेगुनाह बीएलओ की मौत के लिए जिम्मेदार हैं।’ शनिवारको पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के तौर पर काम करने वाली एक महिला शनिवार को अपने घर पर मृत मिली।उसके परिवार वालों का कहना है कि वह एसआईआर काम से जुड़े बहुत ज्यादा तनाव में थी और उसने सुसाइड कर लिया। खरगे ने कहा, ‘बस बहुतहो गया! अगर हम अब भी नहीं जागे, तो लोकतंत्र के आखिरी खंभों को गिरने से कोई नहीं बचा सकता। जो लोग एसआईआर और वोट चोरी पर चुपरहते हैं, वे इन बेगुनाह बीएलओ की मौत के लिए जिम्मेदार हैं।’
विजय ने कांचीपुरम में डीएमके पर किया हमला, टीवी के जनसभा में 1,500 लोगों ने लिया हिस्सा

तमिलागा वेत्री कषगम के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय रविवार को कांचीपुरम जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभाइनडोर जगह पर हुई, जिसमें विजय ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी डीएमके पर खुलकर निशाना साधा। इस जनसभा के साथ विजय ने अपने राजनीतिकप्रचार को फिर से शुरू किया है, जो करूर भगदड़ हादसे के बाद से बंद था। टीवीके से जुड़े लोगों ने बताया कि जनसभा को आसानी से कराने के लिएसभी इंतजाम किए गए हैं। टीवीके चीफ और एक्टर विजय ने जनसभा के दौरान कहा, ‘मेरा इरादा सभी लोगों की बराबर सेवा करना है। हम अन्नादुरईके उसूलों की भावना से जनता से मिल रहे हैं। लेकिन आज अन्नादुरई को कौन याद करता है? डीएमके अब विचारधारा की कीमत पूछती है। वे हमसेहमारी विचारधारा के बारे में सवाल करते हैं। हमने जाति के आधार पर जनगणना की मांग की है, वक्फ एक्ट का विरोध किया है और ऐसा करने वालीपहली पार्टी के तौर पर सुप्रीम कोर्ट गए हैं, और हमने सीएए का भी कड़ा विरोध किया है। लेकिन, डीएमके की विचारधारा भ्रष्टाचार है। सोचिए उनकीअपनी पार्टी के अंदर क्या हो रहा है। पूरा राज्य एक ऐसी डीएमके को देख रहा है जो 75 साल के बच्चे जैसा बर्ताव करती है। हमने अभी तक पूरीताकत से डीएमके का विरोध करना भी शुरू नहीं किया है; वे पहले से ही कांप रहे हैं।’ पास से ही कार्यक्रम में लोगों की एंट्री हुईविजय ने कहा कि ‘कांचीपुरम पूर्व सीएम अन्नादुरई की धरती है। डीएमके हमारी पार्टी टीवीके से निजी दुश्मनी रखती है। हम ऐसी कोई नाराजगी नहींरखते, लेकिन हम उनसे सवाल करेंगे क्योंकि उन्होंने उन्हीं लोगों को धोखा दिया है जिन्होंने उन पर भरोसा किया और उन्हें वोट दिया। उनकी हरकतेंसिर्फ ड्रामा हैं। हम इस बारे में चुप नहीं रहेंगे। कांचीपुरम से हमारा एक कनेक्शन है, क्योंकि हमारा पहला प्रचार अभियान इसी जिले के परंदूर में शुरूहुआ था।’ टीवीके की जनसभा कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचट्टीराम में एक निजी शिक्षण संस्थान की जगह में हुई। करूर हादसे के बाद टीवीके ने सबकलेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई इंतजाम किए। इस जनसभा में लगभग 1,500 लोग शामिल हुए, जिन्हें QR-कोड वाले पास दिएगए थे। खास बात ये है कि पास से ही कार्यक्रम में लोगों की एंट्री हुई। QR-कोड वाले पास दिए गएकार्यक्रम स्थल पर चमकीले पीले रंग की टीशर्ट और कैप पहने पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें और भीड़ का प्रबंधन किया। भीड़ का प्रबंधन करने वालेकार्यकर्ताओं को रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्रेनिंग दी थी। साथ ही कई निजी सुरक्षा एजेंसियों ने भी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मुहैया कराई।बाउंसर मौजूद रहें और लोगों को लाने-ले जाने, खाने पीने का भी इंतजाम किया गया। जहां भी जरूरी हो, वहां टिन की चादरें लगा दी गई हैं ताकिबिना इजाजत के लोग अंदर न आ सकें। करूर हादसे से सबक लेते हुए टीवीके पार्टी की इस जनसभा में लगभग 1,500 लोग शामिल हुए, जिन्हेंQR-कोड वाले पास दिए गए थे। खास बात ये है कि पास से ही कार्यक्रम में लोगों की एंट्री हुई।
योगी आदित्यनाथ ने दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में कहा, गीता है 140 करोड़ भारतीयों के लिए जीवन का मंत्र

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता के 18 अध्यायों मेंवर्णित 700 श्लोक सनातन धर्मावलंबियों के लिए जीवन का मंत्र हैं। हमने धर्म को मात्र उपासना विधि नहीं माना है। यह तो अपनी आस्था के अनुसारतय होती है। वास्तव में धर्म हमारे यहां जीवन जीने की कला है। गीता हमें जीवन जीने की ही कला सिखाती है। हमने कभी भी अपनी श्रेष्ठता का डंकानहीं पीटा। जीयो और जीने की अवधारणा भारत की धरती ने ही विश्व को दी है। वसुधैव कुटुंबकम् की प्रेरणा भी हमने ही दी। उन्होंने कहा कि सनातनधर्म ने हमें सिखाया है कि अच्छे कर्म का फल अच्छा मिलता है और बुरे कर्म का फल बुरा होता है। सीएम ने कहा कि हमें गीता ने बताया कि फल कीइच्छा से इतर निष्काम कर्म ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। कोलाहल में ही गीता के उपदेश की जरूरतसीएम ने कहा, लोग पूछते हैं कि आरएसएस की फंडिंग कहां से होती है तो मैं यह बताना चाहूंगा कि यहां कोई देश या संगठन फंडिंग नहीं करता।लोग निःस्वार्थ भाव से जुड़ते हैं। आरएसएस, राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ पिछले सौ वर्षों से लोगों की निःस्वर्थ सेवा में लगा है। हर वर्ग के लिए औरउनके जीवन के उत्थान के लिए आरएसएस काम कर रहा है। 140 करोड़ लोगों के लिए गीता आवश्यक है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुखमोहन भागवत भी मौजूद रहे। उत्सव में स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान देने के लिए मोक्षदा एकादशी का दिनचुना था। इस आयोजन का उद्देश्य प्रेरणा के साथ एक आह्वान भी है कि आज के समय में गीता के साथ जीने की आवश्यकता है। कोलाहल में हीगीता के उपदेश की जरूरत है। गीता देश के 140 करोड़ लोगों के लिए आवश्यकउन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का क्या फायदा जब स्मार्ट सिटीजन ही नहीं होंगे। ऐसे में गीता का ज्ञान लोगों को स्मार्ट बनाने के लिए है। स्वार्थगततुष्टिकरण के बादल छंट रहे हैं। सनातन का उदय हो रहा है। ऐसे में हमारा उद्देश्य है कि गीता के संदेश को घर घर और जन जन तक पहुंचाने का है।शिक्षा के क्षेत्र में भी गीता आए और बच्चों को शुरुआत से ही गीता के संस्कारों की शिक्षा दी जाए। समाज के हर क्षेत्र में गीता का संदेश पहुंचानाचाहिए। राजधानी लखनऊ के दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता देश के 140 करोड़ लोगों के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे।