विश्व चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का स्वर्ण बचाने का मिशन शुरू, नदीम और वेबर से कड़ी टक्कर तय

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिताब बचाने के इरादे से उतरेंगे नीरज बुधवार को क्वालिफिकेशनदौर से अभियान की शुरुआत करेंगे. इस टूर्नामेंट में नीरज के सामने सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के अरशद नदीम और जर्मनी के जूलियन वेबर होंगेनदीम ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में नीरज को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता था, जबकि वेबर ने हाल ही में डायमंड लीग का खिताब जीता था. विश्व चैंपियनशिप में नीरज का लक्ष्य स्वर्ण पदक का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी बनना होगा. टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ीने 2023 में बुडापेस्ट में आयोजित हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था चेक गणराज्य के दिग्गज और वर्तमान में नीरज के कोचजान जेलेंजी (1993, 1995) और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (2019, 2022) ने ही अब तक लगातार दो मौकों पर विश्व चैंपियनशिप का ताज जीताहै.ब्राजील के लुईज दा सिल्वा बाकी स्टार खिलाड़ियों में शामिलनीरज 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार नदीम का सामना करेंगे जिससे उन्हें फ्रांस की राजधानी में दूसरे स्थान पर रहने का बदला लेने कामौका मिलेगा. नदीम ने पेरिस में 92.97 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था, जबकि नीरज का उस दिन सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.45 मीटर थाऔर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था नीरज और नदीम का मुकाबला बुधवार को नहीं होगा क्योंकि दोनों प्रतिद्वंद्वियों को क्वालिफाइंग दौर मेंदो अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है गुरुवार को फाइनल में उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है वेबर, पीटर्स, केन्या के 2015 के विश्व चैंपियनजूलियस येगो, त्रिनिदाद और टोबैगो के 2012 के ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वाल्कोट, चेक गणराज्य के अनुभवी जैकब वाडलेज और ब्राजील केलुईज दा सिल्वा बाकी स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतायह भारत के लिए एक ऐतिहासिक प्रतियोगिता होगी क्योंकि सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव मैदान पर नीरज के साथ शामिल होंगे, जोइस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों में सबसे बड़ी संख्या है नीरज को गत विजेता के रूप में वाइल्ड कार्ड दिया गया है, जबकि अन्य तीन ने विश्वरैंकिंग के जरिए क्वालिफाई किया. नीरज को बुधवार को 19 सदस्यीय ग्रुप ए क्वालिफिकेशन राउंड में वेबर, वाल्कोट, वाडलेज और सचिन के साथरखा गया है, जबकि 18 सदस्यीय ग्रुप बी में नदीम, पीटर्स, येगो, डा सिल्वा, रोहित, यशवीर और उभरते हुए श्रीलंकाई खिलाड़ी रमेश थरंगा पथिरगेशामिल हैं जो खिलाड़ी 84.50 मीटर की दूरी तक पहुंचेंगे या सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ी गुरुवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगे. विश्व चैंपियनशिपमें नीरज का लक्ष्य स्वर्ण पदक का बचाव करने वाले तीसरे खिलाड़ी बनना होगा टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ने 2023 मेंबुडापेस्ट में आयोजित हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था.
पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगों और बुजुर्गों को सौगात, दिल्ली में खुलेंगे तीन नए विशेष केंद्र “अटल आशा गृह और वरिष्ठ नागरिक गृह का उद्घाटन”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े में दिल्ली सरकार दिव्यांगों और बुजुर्गों को भी खास तोहफा देगी. कॉलेज जाने वाली दृष्टिबाधित छात्राओं को अटल दृष्टि छात्रावास, बौद्धिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को अटल आशा गृह और बुजुर्गों को सावित्रीबाईफुले वरिष्ठ नागरिक गृह मिलेंगे कुल 64.66 करोड़ रुपये की लागत से बने ये केंद्र विशेष वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर और सम्मान से जीने के अवसरदेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्यागराज स्टेडियम से इनका शुभारंभ उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री ने रविवार को बताया कि उनकी सरकार असहाय वर्ग केलोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए काम कर रही है. किसी भी वर्ग को सुविधाएं देने से सरकारी पीछे नहीं हटेगी. 96 बुजुर्गों के लिए रहने का इंतजामतिमारपुर में डीयू के पास 13.42 करोड़ रुपये की लागत से दृष्टिबाधित छात्राओं के लिए चार मंजिला छात्रावास बनाया गया है करीब 3703.43 वर्गमीटर में बने इस भवन में 96 छात्राओं के रहने की जगह है इसे छात्राओं की सुविधा के लिहाज से डिजाइन किया गया है, उसी के अनुरूप सहायकसुविधाएं लगाई गई हैं. पश्चिम विहार में 10.64 करोड़ रुपये से 2257 वर्गमीटर में चार मंजिला सावित्रीबाई फुले वरिष्ठ नागरिक गृह बनाया गया हैइसमें 96 बुजुर्गों के लिए रहने का इंतजाम है इस केंद्र में चिकित्सा, पौष्टिक भोजन और मनोरंजन की सुविधाएं भी मिलेंगी. मुख्यमंत्री ने बताया किविशेष वर्ग के लोगों के लिए ये केंद्र अटल बिहारी वाजपेयी और सावित्रीबाई फुले की स्मृति में बनाए गए हैं ये पहल कमजोर वर्गों को सुविधाएं देगीप्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में 75 योजनाएं शुरू होंगी. सम्मानजनक जीवन के लिए सुविधाएं प्रदान करेंगेनरेला में 40.60 करोड़ रुपये की लागत से 12,500 वर्गमीटर में चार मंजिला अटल आशा गृह बनाया गया है. इसमें बौद्धिक रूप से दिव्यांग 220 लोग रहेंगे, इन्हें भोजन, स्वास्थ्य जांच, शिक्षा, खेल और मनोरंजन की सुविधाएं भी यहीं पर मिलेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्लीसरकार सेवा पखवाड़े में 64.66 करोड़ की लागत से दृष्टिबाधित छात्राओं, बौद्धिक रूप से दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अटल दृष्टि छात्रावास, अटलआशा गृह और सावित्रीबाई फुले वरिष्ठ नागरिक गृह का उद्घाटन करेगी। ये केंद्र आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन के लिए सुविधाएं प्रदान करेंगे.