चार इंजन की कूड़े वाली सरकार ‘आप’ ने कूड़ा प्रदर्शनी लगाकर भाजपा के सफाई अभियान की खोली पोल, जानें क्या कुछ कहा

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जगह-जगह जमा कूड़े को लेकर भाजपा की चार इंजन की सरकार के खिलाफ एक नए अंदाज में विरोध जताया।मंगलवार को एमसीडी में ‘‘आप’’ के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से लोगों द्वारा भेजी गई कूड़े की तश्वीरों का बैनर बनाकर एक प्रदर्शनी लगाकर भाजपा के मेगा सफाई अभियान की पोल खोल दी। जीबी पंत अस्पताल के पास वार्ड 77 में आयोजित कूड़ा प्रदर्शनी के दौरान अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पहले 1 से 31 अगस्त तक सफाई अभियान चलाया था। जो अब 2 अक्टूबरतक बढ़ाया गया है। इसके बावजूद दिल्ली में जगह-जगह कूड़े का अंबार पड़ा है। भाजपा वालों को नसीहत है कि अगर दिल्ली को कूड़े से आजादीदिलानी है तो उनको जमीन पर उतरना होगा। सिर्फ फोटो खिंचवाने से दिल्ली साफ नहीं होगी। विधायक बनने का देख रहे है सपनाअंकुश नारंग ने कहा कि हमने कूड़ा प्रदर्शनी को चार इंजन की सरकार, कूड़े वाली सरकार’ पंचलाइन दी है। यह दिल्ली की स्थिति है, जिसे कूड़े नेबेहाल कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और एमसीडी के मेयर राजा इकबाल सिंह ने मिलकर ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ का अभियानचलाया। भाजपा के लोग सिर्फ उन सड़कों पर जाते हैं, जहां कर्मठ सफाई कर्मचारी पहले ही सफाई कर चुके होते हैं। वहां पर थोड़े से कागज फैलाकरझाड़ू मारने लगते हैं। एक जगह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गईं, जहाँ बहुत सारा कूड़ा था, लेकिन उन्होंने कूड़े वाली जगह पर सफाई अभियान नहीं चलाया।मेयर के वार्ड और उनकी पूरी विधानसभा में उनके घर के पास ही चारों तरफ कूड़ा-कूड़ा है, लेकिन वे उस कूड़े को नहीं हटा पा रहे हैं। जबकि मेयरविधायक बनने का सपना देख रहे हैं। अभियान है चलानाअंकुश नारंग ने कहा कि अगर सिर्फ कागजों पर कूड़ के खिलाफ अभियान चलाना है और दिल्ली को कूड़े से आजादी’ सिर्फ कागजों पर दिलाना है, तबतो बहुत बेहतरीन बात है या फिर सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए खड़े हो रहे हैं, तो यह अलग बात है। आज पूरी दिल्ली कूड़े में तब्दील हो चुकी है, हरजगह कूड़ा फैला हुआ है। अगर सचमुच दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलवानी है, तो जमीन पर इस स्थित स्थिति को सुधारना होगा। एमसीडीअधिकारियों के साथ बैठकर उनकी जवाबदेही तय करनी होगी और कड़े कदम उठाने होंगे। लेकिन भाजपा और उसकी सरकार के चार इंजन पूरी तरहविफल हैं और दिल्ली कूड़े में तब्दील हो रही है। हर एक सड़क वलनेरेबल पॉइंट्स बन गई है।
मराठा आरक्षण आंदोलन पर मुंबई पुलिस का अल्टीमेटम, छगन भुजबल ने जताई ओबीसी आरक्षण में बदलाव की आशंका

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे और उनकी टीम को एक नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द आजाद मैदान खालीकरने को कहा है. पुलिस ने नोटिस में कहा कि दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में 5,000 प्रदर्शनकारियों के जमावड़े की अनुमति थी, लेकिन महाराष्ट्र केविभिन्न हिस्सों से 40,000 से ज़्यादा आंदोलनकारी आजाद मैदान पहुंच गए. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्यामें इकट्ठा होकर दक्षिण मुंबई में सड़कें जाम कर दीं और आजाद मैदान और आसपास के इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों पर 5,000 से ज़्यादा वाहनभी खड़े कर दिए, जिससे भारी यातायात जाम हो गया. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर खाना पकाया, नहाए, सार्वजनिक जगहों परनृत्य किया और क्रिकेट खेला, जिससे आरक्षण आंदोलन के लिए पहले से तय शर्तों का उल्लंघन हुआ. सभी डटे हुए है आजाद मैदान मेंबॉम्बे उच्च न्यायालय ने सोमवार को उनके समर्थकों से मंगलवार दोपहर तक शहर की सभी सड़कों को खाली करने और साफ-सफाई करने औरसामान्य स्थिति बहाल करने को कहा पुलिस ने बताया कि नोटिस अमरन पोषण और उसकी कोर टीम के आठ सदस्यों के नाम पर जारी किया गया था. मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच अब महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने चेतावनी दी है कि अगर मराठों को आरक्षण देने के लिए ओबीसी के मौजूदाआरक्षण में कोई भी बदलाव करने की कोशिश की गई, तो ओबीसी समुदाय सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा. भुजबल ने सोमवार को अन्यपिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की वहीं मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा प्रदर्शनकारी 29 अगस्त से अपनी आरक्षण की मांगको लेकर दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में डटे हुए हैं. 17 प्रतिशत बचता है कोटामराठों को ओबीसी वर्ग से आरक्षण दिए जाने का विरोध करते हुए वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल ने दावा किया कि महाराष्ट्र में ओबीसी के लिए27 प्रतिशत आरक्षण में से 6 प्रतिशत खानाबदोश जनजातियों के लिए, 2 प्रतिशत गोवारी समुदाय के लिए, जबकि अन्य छोटे हिस्से विभिन्न समूहोंके लिए निर्धारित हैं, जिससे 374 समुदायों के लिए केवल 17 प्रतिशत कोटा बचता है. सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए, भुजबल ने दावा कियाकि ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) कोटे के आठ प्रतिशत लाभार्थी मराठा समुदाय के सदस्य हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने हाथ जोड़कर निवेदनकिया है कि मराठों को ओबीसी श्रेणी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए. अगर उन्हें ओबीसी कोटे में बदलाव किए बिना आरक्षण मिलता है तो हमेंकोई आपत्ति नहीं है.
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी छात्रों पर लाठी चार्ज, सीएम योगी ने कड़े कदमों के निर्देश दिए

यूपी के बाराबंकी में रामस्वरूप विश्वविद्यालय के एलएलबी छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की घटना का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लियाहै. उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई पर सख्त नाराजगी जताई है सीओ सिटी हर्षित चौहान को हटाने निर्देश दिए हैं लाठी चार्ज की घटना की जांचआईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार को सौंपी गई है. इसके अलावा शहर कोतवाल आरके राणा और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया हैसीओ को एसपी ऑफिस में संबद्ध किया गया है. लाठी चार्ज में घायल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को जिला अस्पताल मेंइलाज कराने के बाद वापस घर भेज दिया गया. साथ ही मंडलायुक्त अयोध्या को रामस्वरूप विवि की डिग्री की वैधता की जांच के आदेश दिए गए हैंसीएम ने आज शाम तक रिपोर्ट मांगी है. अस्पताल में कराया गया भर्तीगदिया के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के चल रहे पाठ्यक्रमों को लेकर सोमवार को छात्रों का आक्रोश भड़क उठा आक्रोशित छात्रों नेएबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा काटा सुबह से ही शुरू हुए धरना प्रदर्शन व हंगामे के कारण परिसर में दिनभर अराजकता रहीदोपहर में छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद किया तो संस्थान प्रबंधन के लोगों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई. इस दौरान मौजूद पुलिस ने हालात बेकाबू होतेदेख छात्रों को लाठी फटकार कर खदेड़ना शुरू कर दिया इससे नाराज कुछ छात्रों ने गदिया पुलिस चौकी पर पथराव कर शीशे इत्यादि तोड़ दिए तोपुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया. इसकी चपेट में आकर करीब 24 लोग जख्मी हो गए. इनमें से आठ को अस्पताल में भर्तीकराया गया है. लाठी चार्ज करवाने का लगा आरोपछात्रों का आरोप है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता न होने के बाद भी यहां एलएलबी, बीबीए एलएलबी व बीए एलएलबी में अवैध तरीकेसे प्रवेश लेकर कक्षाओं का संचालन हो रहा है. बीते कई दिनों से इस मामले पर यहां के छात्र आंदोलित हैं सोमवार सुबह छात्र यूनिवर्सिटी परिसरपहुंचकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान लखनऊ व समीप के जिले के कुछ एबीवीपी कार्यकर्ता भी समर्थन में पहुंच गए छात्रों को खदेड़ने के लिएपुलिस द्वारा चलाई गई लाठी की चपेट में आकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री अभिषेक बाजपेई, जिला संयोजक अनुराग मिश्रा, अभय शंकर पांडे,अंकित पांडे, नवीन, अर्पित शुक्ला, आशुतोष राय, प्रत्यूष पाण्डेय, अंकुर अवस्थी, सिद्धार्थ तिवारी, विदित प्रताप सिंह, योगेश सिंह, पुष्पेंद्र बाजपेई अभय शुक्ला समेत करीब 24 छात्रों को चोट आने का दावा किया गया है इनमें छह को अधिक चोट आने पर मेयो अस्पताल में व दोको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है छात्रों ने सीओ सिटी हर्षित चौहान पर लाठी चार्ज करवाने का आरोप लगाया है.
सेमिकॉन इंडिया 2025 प्रधानमंत्री के सामने ‘विक्रम 3201’ प्रोसेसर पेश, भारत बना सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भर

सेमिकॉन इंडिया 2025 सम्मेलन में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ‘विक्रम 3201’ पेश किया. इसेभारत की सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है. इस प्रोसेसर को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और चंडीगढ़ स्थित सेमीकंडक्टर लेबोरेटरी (SCL) के सहयोग से तैयार किया गया है. यह एक 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर है, जिसे खासतौर पर अंतरिक्षमिशनों की कठोर परिस्थितियों में काम करने के लिए बनाया गया है. इसकी –55 डिग्री सेल्सियस से लेकर +125 डिग्री सेल्सियस तक तापमानझेलने की क्षमता इसे बेहद मजबूत बनाती है. इसका काम रॉकेट और लॉन्च व्हीकल्स में नेविगेशन, कंट्रोल और मिशन मैनेजमेंट को संभालना है इसेमिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड्स के हिसाब से तैयार किया गया है ताकि यह रेडिएशन और वाइब्रेशन जैसी कठिन परिस्थितियों में भी काम करता रहे. व्यापक रुप से अपनानेइससे पहले इसरो 2009 से ‘विक्रम 1601’ (16-बिट प्रोसेसर) का इस्तेमाल कर रहा था. अब ‘विक्रम 3201’ न सिर्फ 32-बिट आर्किटेक्चर लाता है, बल्कि इसमें 64-बिट फ्लोटिंग-प्वाइंट ऑपरेशन, Ada प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का सपोर्ट और बेहतर कम्युनिकेशन के लिए ऑन-चिप 1553B बसइंटरफेस जैसे कई बड़े अपग्रेड शामिल हैं. इसे SCL की चंडीगढ़ यूनिट में 180-नैनोमीटर CMOS तकनीक से बनाया गया है, जो एयरोस्पेसएप्लिकेशंस के लिए भरोसेमंद है. विक्रम 3201’ को पहले ही PSLV-C60 मिशन में टेस्ट किया जा चुका है। इसने PSLV Orbital Experimental Module (POEM-4) के मिशन मैनेजमेंट कंप्यूटर को सफलतापूर्वक संचालित किया. इस सफलता के बाद इसरो अब इसे अपनेआगामी लॉन्च व्हीकल्स में व्यापक रूप से अपनाने जा रहा है. आयात निर्यात में आई भारी कमीस्पेस-ग्रेड प्रोसेसर आमतौर पर बाजार में उपलब्ध नहीं होते और इन्हें विदेशों से आयात करना पड़ता है. ‘विक्रम 3201’ के साथ भारत ने इस क्षेत्र मेंआत्मनिर्भरता हासिल कर ली है इससे सप्लाई चेन बाधाओं और आयात निर्भरता में कमी आएगी. इसरो ने इसके लिए पूरा सॉफ्टवेयर ईकोसिस्टम भीतैयार किया है, जिसमें एडीए कंपाइलर, असेंबलर, लिंकर्स, सिमुलेटर और डेवलपमेंट एनवायरनमेंट शामिल हैं ईसरो के मुताबिक, जल्द ही C कंपाइलर भी तैयार किया जाएगा. तीन दिन चलने वाले सेमिकॉन इंडिया सम्मेलन में प्रोसेसर लॉन्च के साथ ही सरकार ने बताया कि देश में 5 नएसेमीकंडक्टर यूनिट्स का निर्माण हो रहा है. डिजाइन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के तहत भारत अब वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत स्थान बनाने की ओर बढ़रहा है.
तेलंगाना में राजनीतिक तूफान, के. कविता को बीआरएस से निलंबित, केसीआर परिवार में उठे सवाल

तेलंगाना की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने अपनी एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी के. कविता को पार्टीसे निलंबित कर दिया है. बीआरएस ने कहा कि हाल के दिनों में कविता के व्यवहार और उनकी गतिविधियां पार्टी के हितों के खिलाफ रही हैं उन पर’पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में शामिल होने और संगठन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। बीआरएस ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखरराव ने एमएलसी कविता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया है.कविता को पार्टी से ऐसे समय में बर्खास्त किया गया है, जब बीआरएस पहले से ही अंदरूनी चुनौतियों का सामना कर रही है. बर्खास्तगी से एक दिनपहले कविता ने उस समय पार्टी के भीतर तूफान खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर केसीआर की छवि को नुकसान पहुंचानेका आरोप लगाया. उन्होंने वरिष्ठ नेता टी. हरीश राव और पूर्व सांसद मेघा कृष्णा रेड्डी पर उनके पिता पर ‘भ्रष्टाचार का ठप्पा’ लगाने का आरोप लगायाऔर दावा किया कि हरीश राव और संतोष कुमार ने उन्हें हाशिये पर धकेलने की साजिश रची. भाजपा से होगा गठबंधन22 अगस्त को कविता जब विदेश थीं, तब उन्हें अचानक तेलंगाना तेलंगाना बोग्गु घानी कर्मिका संघम (टीबीजीकेएस) की मानद अध्यक्ष पद से हटादिया गया था उन्होंने इसे एक साजिश बताया था और कहा था कि यह कदम पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. कविता ने आरोप लगाया था किटीबीजीकेएस के लिए चुनाव उनकी बिना जानकारी के पार्टी दफ्तर में हुआ और यह श्रम कानूनों का उल्लंघन भी हो सकता है. उन्होंने कहा, मैंने केवलपार्टी के अंदरूनी कामकाज पर सवाल उठाया, इसी बात की मुझे सजा दी जा रही है। उन्होंने इसके लिए पार्टी के कुछ लोगों को सीधे तौर परजिम्मेदार ठहराया. उन्होंने यह भी बताया कि बीआरएस की बैठक के बाद जो पत्र उन्होंने अपने पिता और पार्टी अध्यक्ष को लिखा था, उसका लीकहोना उनके खिलाफ माहौल बनने की वजह बना. उस पत्र में कविता ने लिखा था, आप (केसीआर) ने केवल दो मिनट बोला और उसी से कुछ लोगयह अटकलबाजी करने लगे कि भविष्य में भाजपा से गठबंधन होगा. जेल में रहते किया था विरोधमुझे भी व्यक्तिगत रूप से लगा कि आपको भाजपा के खिलाफ और तीखा बोलना चाहिए था शायद इसलिए क्योंकि मुझे भाजपा की वजह से हीकष्ट झेलना पड़ा. लेकिन पापा, आपको और सख्त रुख अपनाना चाहिए था. उन्होंने सार्वजनिक रूप से पूछा कि यह पत्र किसने लीक किया. कविताने पार्टी के भीतर ही कुछ लोगों पर संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया कविता ने कहा, मैंने सैकड़ों पत्र लिखे हैं, इसमें गलत क्या है? उन्होंनेयह भी आरोप लगाया कि पत्र लीक की जांच करने के बजाय पार्टी नेतृत्व ने उनके खिलाफ कार्रवाई की. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पासझूठी जानकारियां पहुंचाई गईं जो केसीआर के नाम से थीं उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि बीआरएस को भाजपा में मिलाने की कोशिशें हो रही हैं, जिसका उन्होंने जेल में रहते हुए भी विरोध किया था.
मोहल्ला क्लीनिक बंदी से कर्मचारियों का भविष्य अनिश्चित, स्वास्थ्य सेवा प्रभावित

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने 31 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने को लेकर सोमवार को आदेश जारी कर दिया. इसमें क्लीनिक केबुनियादी ढांचे और वहां काम कर रहे लोगों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं. महानिदेशालय के राज्य आम आदमी मोहल्ला क्लीनिकप्रकोष्ठ के आदेश के अनुसार सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुपालन और प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करनेका निर्णय लिया गया है इसमें 17 क्लीनिक पोर्टा केबिन और 14 क्लीनिक किराये की जमीन पर संचालित हो रहे थे. यह क्लीनिक डॉक्टर की अनुपलब्धता और नजदीकी आयुष्मान आरोग्य केंद्र के संचालित होने के कारण पहले से निष्क्रिय थेइसमें 11 क्लीनिक उत्तरीजिला, आठ क्लीनिक दक्षिण जिला, पांच क्लीनिक दक्षिण पश्चिम जिला, तीन क्लीनिक शाहदरा, दो क्लीनिक दक्षिण-पूर्वी जिला, एक-एकक्लीनिक पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी जिला में स्थित थे. आदेश में क्लीनिक के बुनियादी ढांचे, दवाएं, रिकॉर्ड, आईटी से जुड़े उपकरण, मैनपावर कोस्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं बुनियादी ढांचे से जुड़े साजो-सम्मान को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं. आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली में 31 मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर दियागया है. इससे कर्मचारियों के आगे रोजगार का संकट खड़ा हो गया है. मई में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि क्लीनिक के स्टाफ कोआयुष्मान आरोग्य केंद्र में स्थानांतरित किया जाएगा. मगर, उस दिशा में अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। महानिदेशालय के राज्य आम आदमीमोहल्ला क्लीनिक प्रकोष्ठ के आदेश के अनुसार सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुपालन और प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर मोहल्लाक्लीनिकों को बंद करने का निर्णय लिया गया है.
9 सितंबर से T20 फॉर्मेट में शुरू होगा टूर्नामेंट, UAE करेगा मेज़बानी, भारत खिताब बचाने उतरेगा

एशिया कप का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है और नौ सितंबर से इसके मुकाबले शुरू हो जाएंगे. टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट मेंआठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है. अब तक मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को छोड़कर अन्य सात टीमों नेइसके लिए टीम का एलान कर दिया है भारत इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा जहां उसकी नजरें खिताब बचाने पर टिकीहोंगी.बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है. जताई आपसी सहमतिटूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण दोनों देशों ने2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही मैच खेलने पर आपसी सहमति जताई है इसी के तहत इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबानपाकिस्तान था, पर भारत ने सारे मुकाबले दुबई में खेले थे और चैंपियनशिप अपने नाम की थी। एशिया कप का यह संस्करण टी20 प्रारूप मेंआयोजित किया जाएगा. चूंकि, अगला आईसीसी टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप है, ऐसे में परंपरा के हिसाब से इस बार एशिया कपटी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. टूर्नामेंट को जीतने वाली है टीमएशिया कप के मैचों के समय में परिवर्तन किया गया है पहले ये मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होने थे, लेकिन स्थानीयसमयानुसार अब शाम 6.30 बजे यानी भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होंगे. यूएई की गर्मी के कारण यह फैसला लिया गया है.एशिया कप के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है. ग्रुप ए में ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, भारत और पाकिस्तानहैं, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें मौजूद हैं। भारतीय टीम 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में एशिया कप का खिताब जीत चुकी है भारत सर्वाधिक बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम है.
Delhi AAP Chief Saurabh Bharadwaj Urges Party Cadre to Follow Sikh Tradition of Seva, Join Hands with Punjab in Time of Crisis

The Aam Aadmi Party (AAP) has called on its workers across India to come forward and aid those devastated by the floods in Punjab. Delhi AAP President Saurabh Bharadwaj said the state’s Chief Minister, ministers, MLAs, and party volunteers are working round the clock to provide every possible relief. The AAP Delhi unit chief noted that just as the Sikh community has always selflessly served humanity in times of disaster, AAP too must draw inspiration and stand shoulder to shoulder with Punjab in this crisis. Senior AAP leaders including Delhi Vice President Jarnail Singh, Sanjeev Jha, Rituraj Jha, and Kuldeep Kumar were also present.Support for Punjab Flood Relief EffortsAddressing a press conference at the AAP headquarters on Tuesday, AAP Delhi State President Saurabh Bharadwaj said that heavy rains across North India have created flood-like situations in several states, with multiple districts in Punjab severely affected. “The AAP government in Punjab is extending all possible assistance to flood victims, with volunteers, office bearers, the Chief Minister, ministers, and MLAs actively engaged in relief efforts,” he noted. The AAP Delhi unit chief highlighted that Punjabis are such people that whenever a calamity strikes anywhere in the world—be it a natural disaster or even a war between nations—they are the first to set up langars in gurdwaras and offer help. AAP Mobilizes Nationwide“Today, we too will try to follow in their footsteps. Punjabis have taught the whole world the meaning of service and assistance. We are appealing to all Aam Aadmi Party workers to dedicate themselves to this seva,” said Saurabh Bharadwaj.Speaking at the press conference, AAP Delhi Vice President and Tilak Nagar MLA Jarnail Singh said, “In the past few days, several districts of Punjab, thousands of villages, lakhs of cattle, countless families, and thousands of acres of farmland have been devastated by the floods. Punjab CM Bhagwant Mann, his ministers, and numerous NGOs are working tirelessly to provide relief.”
Delhi BJP Demands Action Against Pawan Khera Over Dual Votes Allegation

Delhi BJP President Shri Virendra Sachdeva has stated that the revelation of Congress Spokesperson Pawan Khera possessing two votes has shocked the people of Delhi. They demand that a case be filed against him for violating Election Commission rules and attacking the foundation of democracy by holding dual votes. Virendra Sachdeva Slams Rahul Gandhi for SilenceThe Delhi BJP President said that Rahul Gandhi, who is spreading confusion across the country in the name of “vote theft”, is maintaining silence even after his closest spokesperson Pawan Khera has been exposed with two EPICs and votes. This silence clearly indicates that Rahul Gandhi is practicing double standards in politics.Virendra Sachdeva further stated that Rahul Gandhi, who claimed to drop a “hydrogen bomb” on the issue of vote theft, and Shri Mallikarjun Kharge must respond. While the law will certainly take its course against Pawan Khera, as the head of the Congress party — which is running a campaign against vote fraud — what organizational action will they take against their own leader who holds two votes ? Calls It ‘Political Hypocrisy’ Amid CongressThe people of Delhi and the nation want Rahul Gandhi, who does not hesitate to accuse even the Election Commission, to immediately expel vote fraudster Pawan Khera from the Congress and set an example of ideal disciplinary action.