Purvanchal’s “Badariya” Festival to be Celebrated for the First Time in New Delhi at Connaught Place

People from the Purvanchal region celebrate the retreating monsoon as the “Badariya” festival. This year, a few social and political activists associated with Purvanchal have decided to organize this celebration as a festival in New Delhi.For the first time, under the initiative of the Mata Chakeri Devi Foundation and with the support of the Department of Art and Culture, Government of Delhi, the Badariya Festival will be celebrated at Connaught Place in New Delhi.The inaugural Badariya FestivalMr. Brijesh Rai, the founder of Mata Chakeri Devi Foundation has said that the Badariya Festival will be organized on September 1st from 4 PM at Central Park, Connaught Place, through the Department of Art and Culture, Government of Delhi. The event will feature music, dance performances, and an exhibition. According to Mr. Rai, the festival will see performances by Padma Shri Malini Awasthi, Maithili singer Mr. Kunj Bihari Mishra, along with Ms. Rimpa Shiv, Ms. Vaishnavi Joshi, Ms. Megha Raut, Mrs. Nayyanika Ghosh, the Pathak Sisters, and the Pushpanjali Group. Featuring renowned artists and key political dignitariesAs per the Foundation’s President Mrs. Yogita Singh, the Chief Minister of Delhi, Mrs. Rekha Gupta, along with other dignitaries, will inaugurate the Badariya Festival. Delhi BJP President Shri Virendra Sachdeva will also join.Key individuals responsible for organizing the event include Mr. Upendra Rai, Mr. Santosh Ojha, Mr. Rajeev Pathak, Mr. Pramod Kumar, and Ms. Apoorva Singh.
जाति-धर्म नहीं, योग्यता आधार, सीएम योगी ने नवचयनित मुख्य सेविकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

लखनऊ के लोकभवन सभागार में नवचयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश के युवाओं के सपनों को मंच देना सरकार का काम होता है पर जब युवाओं से जाति-धर्म के आधार पर भेदभावकिया जाता है तो क्षति सिर्फ युवाओं की ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का होता है. प्रदेश में 20 वर्षों से यही होता था जब नियुक्ति का मौका आता था तोबंदरबांट होती थी. प्रदेश बीमारू राज्य नहीं था बल्कि राज्य का नेतृत्व करने वाले बीमार मानसिकता के थे पर अब पूरी शुचिता के साथ नियुक्ति कीजा रही है. जब चयन प्रक्रिया पारदर्शी और शुचितापूर्ण होती है तो आजमगढ़, शामली और अलग-अलग जिलों की बेटियों का चयन किया जाता है. उठा रहे है नाकारात्मक मुद्देअभी हमने देखा कि थारू जनजाति की एक बेटियों को अवसर मिला जो कि दिखाता है कि चयन की प्रक्रिया शुचितापूर्ण है अब जिले और जाति कोदेखकर नियुक्ति नहीं दी जाती है. मुख्यमंत्री योगी ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि जब आप ईमानदारी से काम करेंगे और कठिन परिश्रम करेंगे तोसफलता जरूर मिलती है। ऐसे में अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी है कि वो भी बिना किसी भेदभाव के काम करें और अपने कर्तव्य को पूरी प्रतिबद्धता केसाथ निभाएं. मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर विपक्ष पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 20 साल से यूपी को बीमारू राज्य बना दियाथा वो अब भी नकारात्मक मुद्दे उठा रहे हैं. यशोदा का भी आता है नामहम जर्जर विद्यालयों को ठीक करने का और पेयरिंग करने का काम कर रहे हैं और जो बेहतर विद्यालय हैं वहां पेयरिंग के बाद बाल वाटिका का शुभारंभकर रहे हैं. इन लोगों ने इसका भी विरोध किया है. अभी एक राज्य में जर्जर विद्यालय ढह जाने से बच्चों की मौत हो गई थी क्या उनका जीवन लायाजा सकता है. हमने आंगनबाड़ी भवन बनाने का भी काम कर रहे हैं. जब प्रदेश का बचपन अच्छा होगा तो जवानी भी अच्छी होगी. मुख्यमंत्री योगी नेकहा कि आंगनबाड़ी में मुख्य सेविकाओं की जिम्मेदारी मां यशोदा की तरह है. जिस तरह मां यशोदा ने बच्चों का पालन पोषण किया वैसे ही आपकीभी जिम्मेदारी है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की देखरेख करें। याद रखें कि जब भी भगवान श्रीकृष्ण का नाम आता है मां यशोदा का भी नाम आता है.
उत्तर भारत में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, भारत ने तवी नदी जलस्तर पर पाकिस्तान को भेजा मानवीय अलर्ट

उत्तरी भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी जलस्तरबढ़ने की चेतावनी जारी की है. नई दिल्ली से बुधवार को जारी अलर्ट के मुताबिक, कई बड़े बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है, जिससे पाकिस्तानके क्षेत्रों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है भारत ने यह चेतावनी मानवीय आधार पर भेजी है. सूत्रों के अनुसार, भारत ने सोमवार को पहला अलर्ट जारीकिया था इसके बाद मंगलवार और बुधवार को भी पाकिस्तान को नई चेतावनियां भेजी गईं अलर्ट में कहा गया कि तवी नदी में बाढ़ की “उच्चसंभावना” है. संपत्ति का रोका जा सके नुकसानतवी नदी हिमालय से निकलकर जम्मू क्षेत्र से गुजरती है और पाकिस्तान में चेनाब नदी से मिलती है लगातार बारिश की वजह से कई बांधों के गेटखोलने पड़े हैं, जिससे जलस्तर और बढ़ गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से सिंधु जल संधि हुई थी। इससंधि के तहत दोनों देशों में जल संसाधनों और नदियों से जुड़े आंकड़े साझा किए जाते थे हालांकि इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाममें पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने नियमित हाइड्रोलॉजिकल डेटा का आदान-प्रदान रोक दिया था. इसकेबावजूद भारत ने इस बार अलर्ट भेजा ताकि पाकिस्तान में जनहानि और संपत्ति का नुकसान रोका जा सके. सहयोग का माना जा रहा है उदाहरणउत्तरी राज्यों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी नदियां तथा कई छोटे-छोटे मौसमी नाले अपने खतरे केस्तर से ऊपर बह रहे हैं. वहीं जम्मू में भी लगातार बारिश ने नदियों को उफनने पर मजबूर कर दिया है जलस्तर इतना बढ़ गया कि प्रशासन को मजबूरहोकर प्रमुख जलाशयों के गेट खोलने पड़े. अधिकारियों ने बताया कि अगर पानी रोका जाता तो बड़े हादसों की आशंका और बढ़ जाती. भारत ने स्पष्टकिया है कि यह चेतावनी पाकिस्तान को केवल मानवीय दृष्टिकोण से दी गई है. बाढ़ की स्थिति में सीमा पार भी गंभीर नुकसान हो सकता है, इसलिएसमय रहते अलर्ट भेजना जरूरी था. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो स्थिति और बिगड़ सकतीहै। भारत के इस कदम को सीमा पार आपदा प्रबंधन सहयोग का उदाहरण माना जा रहा है.
भारत के शुभमन गिल और रोहित शर्मा टॉप पर कायम, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष परबरकरार हैं जबकि विराट कोहली चौथे नंबर पर मौजूद हैं वहीं हाल में मकाय में सीरीज के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका पर रिकॉर्ड जीत के बादऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी फायदा मिला है हालांकि सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने जीती. गिल (784 रेटिंग अंक) और रोहित (756) क्रमशः पहलेऔर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम (739) शीर्ष तीन में शामिल हैं कोहली के 736 अंक हैं. हाल के महीनों में भारतीयटीम ने वनडे में हिस्सा नहीं लिया है लेकिन गेंदबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग में कुलदीप यादव (650) और रवींद्र जडेजा (616) अब भी क्रमश: तीसरेऔर नौवें नंबर पर बने हुए हैं. पहुंचे 64 वें स्थान पररोहित और कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन ये दोनों वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं. रोहित और कोहली दोनों ने आखिरी बारफरवरी 2025 में संयुक्त अरब अमीरात में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वनडे मैच खेला था जिसमें उन्होंने भारत के खिताबी अभियान में अहमभूमिका निभाई थी.ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मकाय में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में दो विकेट पर 431 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें उसकेतीन बल्लेबाज ट्रेविस हेड (142), मिचेल मार्श (100) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 118) ने शतक जड़े इन तीनों को इस प्रदर्शन की बदौलत रैंकिंग मेंकाफी फायदा मिला है. हेड एक पायदान के सुधार से 11वें स्थान पर, मार्श चार पायदान की छलांग के साथ 44वें स्थान पर और ग्रीन 40 पायदानकी छलांग के साथ 78वें स्थान पर पहुंच गए. ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथी जोश इंगलिस ने भी सूची में जगह बनाई है दाएं हाथ का यहबल्लेबाज 23 पायदान के सुधार के साथ 64वें स्थान पर पहुंच गया है. पहुंचे 65वें स्थान परवनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर कड़ी प्रतिस्पर्धा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज समाप्त होने के बाद श्रीलंका के स्पिनर महीशतीक्षणा 671 रेटिंग अंक के साथ साथी स्पिनर केशव महाराज के साथ शीर्ष पर आ गए हैं. सीरीज के अंतिम मैच में 57 रन देकर एक विकेट केप्रदर्शन के कारण महाराज की रैंकिंग में गिरावट आई और उनकी रेटिंग तीक्षणा के बराबर आ गई जबकि श्रीलंकाई स्पिनर पूरे सप्ताह मैदान पर नहींखेला गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में सबसे बड़ी उछाल लुंगी एनगिडी ने लगाई जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सर्वाधिक सात विकेट चटकाएऔर छह पायदान की छलांग से 28वें स्थान पर आ गए. ऑस्ट्रेलिया के सीन एबॉट नौ पायदान के फायदे से 48वें स्थान पर और नाथन एलिस 21 पायदान ऊपर चढ़कर 65वें स्थान पर पहुंच गए.
बिहारियों का अपमान करने वालों के साथ क्यों?’ BJP का विपक्ष पर तीखा वार, वोटर अधिकार यात्रा पर उठाए सवाल

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार की राजनीति भी इन दिनों गरमा गई है. ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और राजदपर सीधा हमला बोला है. भाजपा नेताओं का आरोप है कि जो लोग बिहार और बिहारियों का अपमान कर रहे थे, उन्हीं को विपक्षी दल अपना स्टारप्रचारक बना रहा है. इसके साथ ही ये भी आरोप लगाया कि ये गैर-नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने की साजिश कर रहे हैं। इन सभी मुद्दोंको लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है. खड़े होने की है राजनीतिकेंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह ने कहा कि बिहार में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव यात्रा निकाल रहे हैं. उनकाआरोप है कि इस यात्रा के बहाने गैर-नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कोशिश हो रही है. इस यात्रा में तमिलनाडु मुख्यमंत्री स्टालिन भीशामिल हुए. बीते कुछ महीने पहले स्टालिन के बेटे ने बिहारियों पर गलत टिप्पणी भी की थी। ऐसे में लल्लन सिंह ने ये भी कहा कि कांग्रेस और राजदकी राजनीति बिहारियों का अपमान करने वालों के साथ खड़े होने की राजनीति है.लल्लन सिंह ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और डीएमके नेता एमके स्टालिन को बिहारियों से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगायाकि हैदराबाद और चेन्नई में बिहारियों का अपमान किया गया। सिंह ने याद दिलाया कि उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि बिहारी मजदूरी करने औरशौचालय साफ करने तमिलनाडु आते हैं. उन्होंने पूछा कि जब तेजस्वी यादव ने पहले इस बयान का विरोध किया था तो अब वे उनके साथ क्यों खड़ेहैं. सचेत रहने की अपीलभाजपा नेता गौरव भाटिया ने भी कांग्रेस और राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग उत्तर भारतीयों और बिहारियों का अपमान करते हैं, उन्हेंकांग्रेस स्टार प्रचारक बनाती है उन्होंने कहा कि डीएमके के उदयनिधि स्टालिन, जिन्होंने बिहारियों का अपमान किया, अब बिहार की धरती पर यात्राकर रहे हैं। भाटिया ने यह भी कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी बिहारियों की तुलना डीएनए से की थी और अपमान किया था इसकेबावजूद कांग्रेस उन्हें मंच साझा करने का मौका देती है भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन पूरी तरह अवसरवाद पर टिका हैबिहारियों के सम्मान की अनदेखी की जा रही है उनका आरोप है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस और राजद ऐसे नेताओं को साथ ला रहे हैंजिन्होंने बिहारियों का बार-बार अपमान किया है भाजपा ने इसे बिहार के स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा बताया और लोगों से सचेत रहने की अपील की.
सीएम रेखा गुप्ता ने गणेश चतुर्थी पर प्राचीन शिव मंदिर में की पूजा, दिल्ली की प्रगति के लिए की प्रार्थना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणेश चतुर्थी के दिन कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान गणेश से दिल्ली कीप्रगति और सभी विकास कार्यों को बिना किसी विघ्न के पूर्ण होने की प्रार्थना की. इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को गणेश चतुर्थी कीशुभकामनाएं दीं. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मैं देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. मैं प्रार्थनाकरती हूं कि सभी विकास कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हों और दिल्ली तरक्की करे भगवान गणेश हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें. आज 27 अगस्त 2025 को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है. इस पावन दिन को भगवान गणेश केजन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. जिन्हें ज्ञान, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. गजानन, एकदंत, वक्रतुंड, सिद्धि विनायक जैसे कईनामों से पूजे जाने वाले बप्पा का आगमन भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होता है. इस दिन लोग अपने घरों में बप्पा की स्थापना करविधिपूर्वक पूजन करते हैं आरती के जरिए उनका स्वागत करते हैं माना जाता है कि इस दिन “जय गणेश जय गणेश देवा” जैसी आरतियों का श्रद्धाभाव से गायन करने से भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 1:53 बजे होगी और इसका समापन 27 अगस्तको दोपहर 3:43 बजे होगा. उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए पर्व 27 अगस्त को ही मनाया जाएगा। गणपति स्थापना का सबसे शुभमुहूर्त सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है यह समय अभिजीत मुहूर्त माना गया है, जो अत्यंत शुभ और फलदायक होता है इस दिन सूर्योदयसे पहले स्नान करके गणेश जी के सामने व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इससे व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है और जीवन में सुख-शांति आती है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणेश चतुर्थी पर प्राचीन शिव मंदिर में पूजा की और दिल्ली की प्रगति के लिए प्रार्थना की उन्होंने देशवासियों कोशुभकामनाएं दी हैं.
PM की डिग्री पर सवाल उठते ही सौरभ भारद्वाज के घर ED का छापा, मनीष सिसोदिया का भाजपा पर हमला

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा. यहकार्रवाई अस्पताल निर्माण में हुए घोटाले को लेकर की गई. इस कार्रवाई को लेकर आप में रोष है आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “कल ईडी नेसौरभ भारद्वाज के घर पर 20 घंटे तक छापेमारी की… आजकल ईडी का एक ही काम है कि जब भी भाजपा किसी संकट में आती है, और जनताअमित शाह, पीएम मोदी से सवाल पूछती है, तो ईडी आकर छापेमारी करती है. बनता है नकली केसआप नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कल का सारा ड्रामा इसलिए रचा गया क्योंकि परसों इस देश ने पीएम मोदी सेसवाल पूछा था कि आपकी डिग्री असली है या नकली, आप दिखाते क्यों नहीं मामला कोर्ट में गया. पूरा देश जानता है कि डिग्री नकली हो तो नकलीकेस बनता है, इसलिए नकली छापेमारी हुई, ईडी नकली केस बनाने में माहिर है, इसलिए कल ईडी की छापेमारी हुई ताकि भाजपा को बदनामी सेबचाया जा सके और देश का ध्यान प्रधानमंत्री पर उठ रहे सवालों से हट सके.आप नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल का सारा ड्रामा इसलिए रचा गया क्योंकि परसों इस देश ने पीएम मोदी से सवाल पूछाथा कि आपकी डिग्री असली है या नकली… आप दिखाते क्यों नहीं?