एनसीईआरटी के नए विभाजन मॉड्यूल पर कांग्रेस का हमला, कहा भाजपा को इतिहास की नहीं है कोई समझ जानें क्या है पूरा मामला

भारत-पाकिस्तान बंटवारे को लेकर जारी एनसीईआरटी के नए मॉड्यूल पर कांग्रेस ने हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि एनसीईआरटी को भारत-पाकिस्तान विभाजन के बारे में कोई जानकारी नहीं है. कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में आरएसएस का जिक्र करने पर पीएम मोदी को भी घेरा. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि मैं एनसीईआरटी को विभाजन पर चर्चा के लिए चुनौती देता हूं. भाजपा के पास एनसीईआरटी है. वे विभाजन केबारे में कुछ नहीं जानते. प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण और उसमें आरएसएस के जिक्र पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बहुतनिराशाजनक था. ऐसा लग रहा था जैसे यह उनका विदाई भाषण हो. ऐसा लग रहा था कि वह किसी को खुश करने के लिए ऐसा कह रहे हैं. कक्षा की पाठ्यपुस्तक का नहीं है हिस्साराष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर विशेष मॉड्यूल जारी किया है. इसमॉड्यूल में विभाजन के लिए मुहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस और लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्मेदार ठहराया गया है. इस मॉड्यूल को ‘विभाजन के अपराधी’ (Culprits of Partition) शीर्षक दिया गया है और इसे कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए अलग-अलग रूप में तैयार किया गयाहै. हालांकि, यह किसी भी कक्षा की पाठ्यपुस्तक का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह पूरक शैक्षिक सामग्री के तौर पर पेश किया गया है, जिसे पोस्टर, वाद-विवाद, प्रोजेक्ट्स और चर्चाओं के माध्यम से बच्चों को सिखाया जाएगा. प्रमुख शख्सियतों को ठहराया गया जिम्मेदारएनसीईआरटी द्वारा जारी मॉड्यूल में भारत-पाक विभाजन के लिए तीन प्रमुख शख्सियतों को जिम्मेदार ठहराया गया है- मुहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेसऔर लॉर्ड माउंटबेटन। मॉड्यूल के मुताबिक, जिन्ना ने विभाजन की मांग की, कांग्रेस ने इसे स्वीकार किया और माउंटबेटन ने इसे लागू किया. इसकेसाथ ही इसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू का जुलाई 1947 में दिया गया एक एतिहासिक भाषण भी शामिल किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था. विभाजन बुरा है, लेकिन एकता की कीमत चाहे जो भी हो, गृहयुद्ध की कीमत उससे कहीं ज्यादा होगी. यह उद्धरण उस समय की राजनीतिक औरसामाजिक स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है, जब देश कठिन फैसलों के मोड़ पर खड़ा था.
अंतरिक्ष से वापसी ISS मिशन के बाद भारत लौटेंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

अंतरिक्ष में कदम रखने वाले भारत के दूसरे और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशुशुक्ला रविवार को भारत आ जाएंगे. वे अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं. शुभांशु शुक्ला ने विमान में बैठने के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरसाझा की और अपने अंतरिक्ष सहयात्रियों को याद किया. अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की अपनीऐतिहासिक यात्रा के बाद रविवार को भारत लौटेंगे. यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इसके बाद अपने गृहनगर लखनऊ जाएंगे. इसके बाद 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली आएंगे. अमेरिका से रवाना होते वक्त शुभांशु शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर एकहवाई जहाज में बैठे हुए अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट की और इसके कैप्शन में लिखा कि अमेरिका छोड़ते समय मेरे दिल में तमाम भावनाएंउमड़ रही हैं. जीवन में बढ़ते रहना चाहिए आगेशुभांशु ने पोस्ट में लिखा कि भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे दिल में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं. मुझे उन शानदार लोगों कोपीछे छोड़कर जाने का दुख है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे. मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने को लेकर भी उत्साहित हूं. मुझे लगता है जिंदगी यही है, सब कुछ एक साथ. उन्होंने कहा कि मिशन के दौरानऔर उसके बाद सभी से अविश्वसनीय प्यार और समर्थन पाकर मैं भारत वापस आकर आप सभी के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए उत्सुक हूं. अलविदा कहना कठिन होता है, लेकिन हमें जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए. जैसा कि मेरी कमांडर पैगी व्हिटसन बड़े प्यार से कहती हैं कि अंतरिक्षउड़ान में एकमात्र स्थिर चीज परिवर्तन है. मेरा मानना है कि यह बात जीवन पर भी लागू होती है. बधाई देने का कर रहे है इंतजारउन्होंने लिखा कि मुझे लगता है कि दिन के अंत में ‘यूं ही चला चल राही, जीवन गाड़ी है समय पहिया’ उन्होंने बॉलीवुड फिल्म स्वदेश के उस गीत कोयाद किया जो 25 जून को अमेरिका से आईएसएस के लिए एक्सिओम-4 मिशन पर रवाना होने से ठीक पहले उनकी प्लेलिस्ट में था. शुभांशु शुक्लाएक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे. जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा. वह15 जुलाई को पृथ्वी पर वापस लौटे शुभांशु शुक्ला के भारत लौटने पर उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हमारा बेटा लौट रहा है. हम बहुतखुश हैं। हम उससे मिलने दिल्ली जा रहे हैं अब वो लौट रहा है तो ये पूरे देश और हमारे लिए खुशी की बात है. प्रधानमंत्री और सभी गणमान्य लोगों नेउसे आशीर्वाद दिया. मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं क्योंकि उनकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद से उसका मिशन सफल हुआ. शुभांशु की बहन शुचिमिश्रा ने कहा कि हम इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब जब वो लौट रहे हैं तो हम बहुत उत्साहित हैं. हम बस उनसे मिलने, उन्हेंगले लगाने और देश के लिए इतना अच्छा काम करने के लिए बधाई देने का इंतजार कर रहे हैं.
सिंगूर नर्स मौत मामला बंगाल में सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी ने सरकार पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर स्थित एक नर्सिंग होम में एक नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने राज्यभर की सियासत में गर्माहटला दी है. इस घटना के बाद राज्य में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है. मृतका की पहचान नंदीग्राम की रहनेवाली एक युवती के रूप में हुई, जिसे कुछ समय पहले नर्सिंग की नौकरी के लिए सिंगूर भेजा गया था. मामले में अब भाजपा विधायक और पश्चिमबंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है. बात अगर मामले में कोलकाता पुलिस के बयानकी करें तो कोलकाता सेंट्रल पुलिस की डीसी इंदिरा मुखर्जी ने कहा कि कोलकाता पुलिस मॉर्चरी में शव को सुरक्षित रखने की पूरी व्यवस्था है. अभीतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि हमने सभी पक्षों से अनुरोध किया है कि वे पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराएं. मामले को बताया गंभीरअगर कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज होती है, तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले कोगंभीर बताया. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के एक गांव से एक लड़की को सिंगूर में नर्सिंग की नौकरी के लिए भेजा गया था. नर्सिंग होम वालों ने उसकेमाता-पिता को फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है. यह बहुत ही दुखद घटना है हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं और वकीलों ने इसकाविरोध किया. अधिकारी ने आगे कहा कि हम मांग कर रहे हैं कि पोस्टमार्टम किसी केंद्रीय अस्पताल में या केंद्र सरकार के डॉक्टर से कराया जाए. उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और जबरन शव को कोलकाता पुलिस मॉर्चरी में पोस्टमार्टम केलिए ले जाया गया. शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि वे मृतका के परिवार का पूरा सहयोग करेंगे और संभव है कि परिवार सोमवार को इस मामलेको लेकर हाई कोर्ट का रुख करे.शिकायत मिलने पर की जाएगी कानूनी कार्रवाईबता दें कि इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. एक तरफ पुलिस जांच की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर मामलेको दबाने का आरोप लगा रहा है. परिजनों और राजनीतिक दलों की मांग है कि निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले. पश्चिम बंगाल के हुगलीमें नर्सिंग होम में नंदीग्राम की नर्स की संदिग्ध मौत ने बंगाल की सियासत में उबाल ला दिया है. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आत्महत्या के दावे परसवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने पोस्टमार्टम केंद्रीय अस्पताल में कराने की मांग की. वहीं कोलकाता पुलिस ने कहा कि शिकायतमिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली में जलभराव पर आप का भाजपा पर हमला, ‘हर गली में राफ्टिंग, जिम्मेदारों का नहीं कोई अता-पता’-“आप नेता सौरभ भारद्धाज ने साधा जमकर निशाना”

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और उससे पैदा हुए जलभराव ने लोगों की जान जोखिम में डाल दी है. आए दिन कहीं दीवार गिर रही है, तो कहीं पेड़या बिजली के खंभे गिरने से हादसे हो रहे हैं इस बात को लेकर अब राष्ट्रीय राजधानी में सियासत तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीयजनता पार्टी (भाजपा) पर जोरदार हमला बोला है. आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में जलभराव और इससे होरही मौतों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दिल्लीवालों के लिए विपदा बन चुकी है. वह दूसरों पर दोष मढकर जलभराव रोकने में अपनी नाकामी को नहीं छिपा सकती. बता दें कि शुक्रवार को बारिश में पानी जमा होने से दरगाह शरीफ पट्टे शाह परिसर मेंछत गिरने से 6 लोगों की मौत बेहद दुखद है। गुरुवार को भी बारिश के चलते पेड़ गिरने से बाइक सवार और डीडीए की दीवार गिरने के दो बच्चों कीदुखद मौत हो गई थी. कानून में भी सुधार जरुरीसौरभ ने कहा कि पिछले तीन महीनों में दिल्ली में बारिश से जुड़ी घटनाओं में लगभग 30 लोगों की जान जा चुकी है. पेड़, दीवारें, खंभे और अब छतेंगिर रही हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार सिर्फ डीसिल्टिंग के दावे करती रही, लेकिन नतीजा क्या निकला? दिल्ली हर बारिश में पानी-पानी हो रहीहै. सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर तंज कसते हुए कहा कि क्या कालकाजी में पेड़ गिरने से मरे व्यक्ति की मौत के लिए भी अरविंदकेजरीवाल जिम्मेदार हैं? क्या बिजली कटने, स्कूलों की फीस बढ़ने के लिए भी केजरीवाल जिम्मेदार हैं? उन्होंने कहा कि कई बार लोग अपनी पुरानीइमारतों की मरम्मत भी नहीं करवा पाते क्योंकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी आकर रोक देते हैं या पैसे मांगते हैं. पंचशील, चिराग दिल्ली, शाहपुर जाट जैसे इलाकों में लोग परेशानी झेल रहे हैं. सौरभ ने कहा कि इस कानून में भी सुधार जरूरी है. नहीं देना पड़ेगा कोई टैक्सइसके साथ ही आप नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है. वे सिर्फ दूसरोंपर आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं, जैसे केंद्र सरकार हर मुद्दे के लिए नेहरू जी को दोष देती है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिर्फ भाषणदेने और दूसरों पर दोष मढ़ने से कुछ नहीं होगा. भाजपा को जमीन पर उतरकर काम करना पड़ेगा. दिल्लीवासियों ने उन्हें शासन करने के लिए चुना है, जिम्मेदारी से भागने के लिए नहीं. उधर तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दिल्ली सरकार परजमकर निशाना साधा. वीडियो में सिंह जलभराव वाली सड़क पर बोटिंग करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब ऋषिकेश जाने की जरूरत नहीं है, दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने हर गली-मोहल्ले में राफ्टिंग की सुविधा दे दी है. दिल्लीवासी बोट खरीद लें और हर बारिश में मुफ्त राफ्टिंग का मजालें टैक्स भी नहीं देना पड़ेगा.
उपराष्ट्रपति चुनाव इंडिया गठबंधन ने तेज़ की रणनीति, संयुक्त उम्मीदवार के लिए विपक्ष में मंथन शुरू “कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा जमकर निशाना”

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने भी तैयारी शुरू कर दी है विपक्षी गठबंधन का साझा उम्मीदवार उतारने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है. कांग्रेसअध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का नाम तलाशने और आम सहमति बनाने के लिए गठबंधन के सहयोगी दलों से संपर्ककर रहे हैं. विपक्षी गठबंधन इंडिया का मानना है कि वे चुनाव में अपने दमदार प्रदर्शन के जरिये सत्ताधारी दल को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. उपराष्ट्रपतिका चुनाव नौ सितंबर को होना है चुनाव को लेकर सत्ताधारी एनडीए गठबंधन और विपक्षी गठबंधन इंडिया ने कमर कस ली है. राष्ट्रीय जनतांत्रिकगठबंधन (एनडीए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सत्तारूढ़ गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने का अधिकारदिया है. वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ने भी उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने पर चर्चा शुरू कर दी है. संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श के लिए इंडिया ब्लॉक के साझेदारों के बीच बातचीत चल रही है जबकि खरगे आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं. उम्मीदवार करना चाहिए तयकांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टियों के बीच आम सहमति है कि इंडिया गठबंधन उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करेगा. विपक्षी खेमेके एक वर्ग का मानना है कि भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा के बाद ही इंडिया गठबंधन को अपना उम्मीदवार तय करना चाहिए. उपराष्ट्रपति चुनावके लिए नामांकन 21 अगस्त तक दाखिल किए जा सकते हैं. मतदान 9 सितंबर को होगा और मतगणना भी उसी दिन होगी. भारतीय निर्वाचन आयोग(ईसीआई) ने उपराष्ट्रपति के चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है. इससे पहले जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों काहवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. धनखड़ के त्यागपत्र में कहा गया, ‘स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाहका पालन करने के लिए मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं. हाल ही में विपक्षीगठबंधन इंडिया में शामिल दलों के बीच एकता बढ़ी है विपक्षी गठबंधन बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित चुनाव धांधलीके खिलाफ एकजुट है. डिनर पार्टी पर हुई चर्चागुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी गठबंधन के नेताओं की डिनर पार्टी में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई. अब खरगे सोमवार कोइंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन करेंगे.उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्यों वाले एक निर्वाचक मंडल की ओर से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकलसंक्रमणीय मत के माध्यम से किया जाता है. ऐसे चुनाव में मतदान गुप्त मतदान द्वारा होता है. आगामी चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) को स्पष्ट बढ़त हासिल है. 543 सदस्यीय लोकसभा में पश्चिम बंगाल के बशीरहाट की एक सीट रिक्त है, जबकि 245 सदस्यीय राज्यसभा मेंपांच रिक्तियां हैं. राज्यसभा की पांच रिक्तियों में से चार जम्मू-कश्मीर से और एक पंजाब से है. पंजाब की यह सीट पिछले महीने हुए उपचुनाव में राज्यविधानसभा के लिए चुने जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. दोनों सदनों की प्रभावीसदस्य संख्या 782 है और जीतने वाले उम्मीदवार को 391 मतों की आवश्यकता होगी, बशर्ते सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें.