कुरुक्षेत्र में सनसनीखेज हत्या, शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद कस्बे में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मीना मार्केट में दो बाइक सवार बदमाशोंने शराब ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या कर दी। यह वारदात रात करीब 8 बजे उस समय हुई जब ठेकेदार चंडीगढ़ जाते वक्त सिगरेट लेने के लिएकार रोककर मीना मार्केट में उतरे थे। 7 से 9 राउंड फायरिंग, तीन गोलियां ठेकेदार को लगींप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने लगभग 7 से 9 राउंड फायरिंग की। तीन गोलियां ठेकेदार को लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल ठेकेदार को पास के मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतघोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटीहत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक सोनीपतनिवासी था और शाहबाद क्षेत्र में शराब ठेके का संचालन कर रहा था। जांच टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू करदिया है।आपसी रंजिश या कारोबारी विवाद की आशंकाप्राथमिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश या कारोबारी दुश्मनी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लियाहै और उनकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Massive Arms Haul in Manipur, Security Forces Recover Over 328 Weapons in Coordinated Operation

In a significant development amid ongoing tensions in Manipur, security forces recovered a large cache of arms and ammunition from five districts in the Imphal Valley. Acting on intelligence inputs, a coordinated operation was carried out by the Manipur Police, Central Armed Police Forces (CAPFs), and the Indian Army from late Friday night to early Saturday morning. Over 328 firearms were seized, including 151 self-loading rifles (SLRs), 65 INSAS rifles, 73 other rifles, 5 carbines, 2 MP5 submachine guns, 12 light machine guns, 6 rifles from the AK series, 2 Amogh rifles, 1 mortar, 6 pistols, 1 AR-15 rifle, and 2 flare guns. This recovery is seen as a major breakthrough in the effort to curb the circulation of illegal arms in the region. Police officials have reiterated their commitment to restoring peace and stability in Manipur and have appealed to the public to support security efforts by reporting any suspicious activity or information related to illegal arms to the nearest police station or central control room. Senior officers have confirmed that such joint operations will continue across the state to ensure the safety of citizens and their properties. Given Manipur’s fragile law-and-order situation, this operation marks a critical step toward re-establishing normalcy in the state.
लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने एयर इंडिया हादसे पर जताई नाराजगी, न्यायिक जांच की मांग

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने हाल ही में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि केंद्र सरकार कीनीतिगत विफलता का परिणाम बताया है। उन्होंने एयर इंडिया के निजीकरण और सरकार के रवैये पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब किसीसेवा को मुनाफे की दौड़ में झोंक दिया जाता है, तब सुरक्षा और रखरखाव जैसे बुनियादी मुद्दों की अनदेखी होने लगती है। सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होना चाहिए: सुनील सिंहसुनील सिंह ने कहा, “एयर इंडिया का निजीकरण एक राजनीतिक निर्णय हो सकता है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च होनी चाहिए। चाहे वहसरकारी हो या निजी क्षेत्र में संचालित एयरलाइन, लोगों की जान की जिम्मेदारी सबसे पहले आती है।” उन्होंने इस हादसे की स्वतंत्र न्यायिक जांचकराने और सभी संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। लोकदल ने जताया शोक, दिवंगतों को श्रद्धांजलिलोकदल अध्यक्ष ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लोकदल परिवार इस त्रासदी सेगहरे दुख में है और मृतकों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस भारी पीड़ा को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है। साथ ही घायलों केशीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
Priyanka Gandhi Inaugurates Civic Projects in Wayanad’s Payyampally

Congress General Secretary lays foundation stone for new municipal building and inaugurates sub-office in Mananthavady LAC Wayanad, Kerala – In a significant boost to civic infrastructure development in Kerala’s Wayanad district, Congress General Secretary and Wayanad Member of Parliament, Smt. Priyanka Gandhi Vadra, visited Payyampally in the Mananthavady Legislative Assembly Constituency (LAC) on Saturday. She took part in two major local governance initiatives aimed at strengthening municipal services in the region. During her visit, Priyanka Gandhi Vadra inaugurated the newly constructed municipal sub-office at Payyampally, which is expected to improve accessibility and administrative efficiency for residents of the area. The sub-office will cater to local civic needs, enabling faster service delivery and reducing the burden on the central municipal office in Mananthavady. Following the inauguration, the Congress leader also laid the foundation stone for a new municipal building of the Mananthavady Municipality. This upcoming facility is envisioned as a modern administrative center, equipped to handle a growing population and the increasing demand for public services in the region. The ceremonies were attended by local Congress leaders, elected representatives, municipal officials, and residents. In her address, Priyanka Gandhi Vadra emphasized the importance of grassroots development and strengthening local self-government institutions. She reaffirmed her commitment to working closely with local authorities to ensure Wayanad’s overall progress. Her visit marks an important step in the Congress party’s continuing efforts to promote decentralized governance and responsive administration in Kerala. The new civic infrastructure is anticipated to enhance the quality of life for citizens by offering streamlined services, increased transparency, and improved civic engagement. These initiatives also reflect the growing importance of Wayanad as a model constituency where sustainable development and community empowerment go hand-in-hand.
एयर इंडिया विमान हादसे पर सरकार का बड़ा बयान, उड़ान से पहले सबकुछ था सामान्य

सरकार ने शनिवार को जानकारी दी कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान ने इससे पहले पेरिस-दिल्ली और फिर दिल्ली सेअहमदाबाद की उड़ान बिना किसी तकनीकी समस्या के पूरी की थी। ATC को ‘मेडे’ कॉल, फिर संपर्क टूटानागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12 जून को दोपहर 1:39 बजे विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ‘मेडे’ कॉलदी, जो किसी भी आपात स्थिति का संकेत होता है। इसके तुरंत बाद जब ATC ने विमान से संपर्क साधने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहींमिला। ठीक एक मिनट बाद, विमान अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग थे सवारमंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा के अनुसार, फ्लाइट AI-171 लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी। इसमें कुल 242 लोग सवार थे — जिनमें230 यात्री, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे। टेकऑफ के बाद विमान करीब 650 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा था, इसके बाद वह गिरनेलगा। दुर्घटना स्थल एयरपोर्ट से 2 किमी दूरविमान एयरपोर्ट से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित मेघानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट की पहचान कैप्टन सुमित सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसरकी पहचान क्लाइव सुंदर के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोपहर 2:30 बजे एयरपोर्ट का रनवे बंद कर दिया गया था, जिसे शाम 5 बजे सीमित उड़ानोंके लिए फिर से खोला गया। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू पहुंचे घटनास्थल परकेंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना पूरे देश के लिए बेहद दर्दनाक है। वह स्वयंमौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की टीमें राहत और बचाव कार्य में तत्पर थीं और शवों को जल्दअस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रही थीं। ब्लैक बॉक्स से मिल सकती है अहम जानकारीउन्होंने बताया कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम को ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया है, जिसकीडिकोडिंग से हादसे के कारणों का गहराई से पता लगाया जा सकेगा। पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारणों का खुलासा होगा।
इस्राइल-ईरान तनाव चरम पर, रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज की कड़ी चेतावन,.”तेहरान जल जाएगा”

इस्राइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने शनिवार को ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तेहरान ने मिसाइल हमले बंद नहीं किए, तो उसकीराजधानी को अंजाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा, “अगर अयातुल्ला खामेनेई इस्राइल के घरेलू क्षेत्रों को निशाना बनाना जारी रखते हैं, तो तेहरान कोजला दिया जाएगा।” यह बयान उन्होंने एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान दिया। शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ रणनीतिक बैठकइस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ इयाल जमीर, खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों केसाथ बैठक के दौरान काट्ज ने ईरानी हमलों का सख्त जवाब देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्राइली नागरिकों को नुकसान पहुंचानेकी सूरत में ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ईरान का जवाबी हमला, 200 मिसाइलें दागींशुक्रवार सुबह इस्राइल द्वारा ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर किए गए हमले के जवाब में ईरान ने शनिवार रात को इस्राइल पर जवाबी हमला किया।IDF के मुताबिक, ईरान ने करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से अधिकांश को वायु सुरक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया। कुछ मिसाइलें रक्षाकवच को पार कर गईं और तेल अवीव, रमत गण और रिशोन लेजियन जैसे क्षेत्रों में गिरीं, जिससे तीन लोगों की मौत और 70 से अधिक लोग घायलहुए। मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंदतनाव की गंभीरता को देखते हुए इस्राइल ने अपने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सामान्य होनेतक हवाई यातायात निलंबित रहेगा। ड्रोन हमलों को भी किया गया नाकामIDF के अनुसार, ईरान द्वारा शुक्रवार को भेजे गए लगभग 100 ड्रोन और उसके बाद शनिवार रात दागे गए अन्य ड्रोन को इस्राइली वायु सेना औरनौसेना ने सफलतापूर्वक मार गिराया। सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके सभी सैन्य बेस सामान्य रूप से संचालन कर रहे हैं और उन्हें कोई क्षति नहींहुई है।
Air India विमान हादसा, पीएम मोदी ने घायल यात्रियों से की मुलाकात, इकलौते जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार ने सुनाया भयावह मंजर

एयर इंडिया की भयावह विमान दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने इसदर्दनाक हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। 241 यात्रियों की मौत, 242 थे सवारयह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने दोपहर करीब 1:38 बजे उड़ान भरी। टेक-ऑफ के कुछ ही सेकंडबाद विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई, केवल एक यात्री—विश्वास कुमार—इस हादसे में जिंदा बच पाए। कैसे बच पाए विश्वास कुमार? जानिए उनकी आपबीती40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश, जो ब्रिटिश नागरिक हैं, भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे। वह अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ यूकेलौट रहे थे। विश्वास फ्लाइट में सीट नंबर 11A पर बैठे थे, जबकि उनके भाई किसी अन्य पंक्ति में थे।हादसे के बारे में बताते हुए विश्वास ने कहा, “उड़ान भरने के लगभग 30 सेकंड बाद तेज धमाका हुआ और विमान गिर गया। मुझे कुछ समझ नहींआया। जब होश आया, तो मैंने अपने चारों ओर लाशें देखीं। मैं डर के मारे खड़ा हुआ और भागा। विमान के टुकड़े चारों तरफ बिखरे पड़े थे। किसी नेमुझे वहां से खींचकर बाहर निकाला।” सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोहादसे के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खून से लथपथ विश्वास कुमार को एंबुलेंस की ओर जाते हुए देखागया। यह वीडियो देशभर में चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि वही हादसे में जीवित बचे अकेले व्यक्ति हैं। मैं कूदा नहीं, सीट समेत बाहर आ गयाविश्वास ने साफ किया कि वह विमान से कूदे नहीं थे, बल्कि दुर्घटना के दौरान वह अपनी सीट समेत बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना इतनीभयानक थी कि हर चीज बहुत तेजी से हुई और उन्हें सोचने तक का मौका नहीं मिला।
कोविड-19 का नया वैरिएंट फिर बना खतरा, देश में बढ़े एक्टिव केस और मौतें

देश में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। हाल ही में मामूली राहत के बाद संक्रमण के मामलों में फिर इजाफा देखा गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 14 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 269 नए कोविड मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को जहांएक्टिव मामलों की संख्या 7,131 थी, वहीं अब यह बढ़कर 7,400 हो गई है। 9 मरीजों की मौत, महाराष्ट्र और केरल में सबसे अधिक मौतेंपिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण से 9 लोगों की जान चली गई है। इनमें से महाराष्ट्र में 4, केरल में 3, जबकि राजस्थान और तमिलनाडु में एक-एकमौत दर्ज की गई है।केरल में जिन मरीजों की मौत हुई, उनमें 83, 67 और 61 साल के पुरुष शामिल हैं। महाराष्ट्र में एक 79 वर्षीय शुगर मरीज, 85 वर्षीय किडनी रोगी, और 55 व 34 साल के दो अन्य संक्रमितों की मौत हुई है। राजस्थान और तमिलनाडु में भी जानलेवा साबित हुआ संक्रमणराजस्थान में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोविड संक्रमण से मृत्यु हुई है, जबकि तमिलनाडु में 73 वर्षीय एक बुजुर्ग, जो पहले से अन्य बीमारियों सेजूझ रहे थे, ने दम तोड़ दिया। तीन राज्यों को छोड़कर पूरे देश में फैला नया वैरिएंटकोविड-19 का नया वैरिएंट अब त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर देश के सभी राज्यों में फैल चुका है। सबसे ज्यादा असर केरल मेंदेखा गया है, जहां अब तक 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यसंक्रमण की चपेट में हैं।
NEET UG 2025 रिजल्ट घोषित, महेश कुमार देशभर में टॉपर, 12 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए सफल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस वर्ष देशभर से कुल 22,09,318 अभ्यर्थियों ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए यह परीक्षा दी, जिनमें से 12,36,531 छात्रों ने सफलता हासिल की। उम्मीदवार अपनेस्कोरकार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में 12,71,896 लड़कियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 7,22,462 सफल रहीं, जबकि 9,37,411 लड़कों में से 5,14,063 ने परीक्षा पास की। थर्ड जेंडर के 11 अभ्यर्थियों में से 6 ने सफलतापाई। नीट यूजी 2025 के टॉपर्स की बात करें तो राजस्थान के महेश कुमार ने 99.9999547 परसेंटाइल स्कोर करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की हैऔर पूरे देश में टॉप किया है। मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने 99.999095 पर्सेंटाइल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र केकृषांग जोशी ने 99.9998189 परसेंटाइल के साथ तीसरी रैंक प्राप्त की। चौथे स्थान पर दिल्ली के मृणाल किशोर झा और पांचवें स्थान पर दिल्लीकी अविका अग्रवाल रहीं। इस वर्ष की टॉप 10 सूची में केवल एक ही महिला उम्मीदवार जगह बना सकी हैं। दिल्ली की अविका अग्रवाल ने 99.9996832 परसेंटाइल केसाथ पांचवीं रैंक हासिल कर महिला वर्ग में टॉप किया है। अन्य शीर्ष महिला अभ्यर्थियों में दिल्ली की आशी सिंह (12वीं रैंक), महाराष्ट्र की बाधेसिद्धि मंजबापू (26वीं रैंक), राजस्थान की तनिशा (29वीं रैंक) और महाराष्ट्र की ऊर्जा राजेश शाह (31वीं रैंक) शामिल हैं। टॉप 10 उम्मीदवारों में शामिल अन्य नामों में गुजरात के जेनिल विनोदभाई भयानी, पंजाब के केशव मित्तल, गुजरात के झा भव्य चिराग, दिल्ली के हर्षकेदावत और महाराष्ट्र के आरव अग्रवाल का नाम प्रमुख है। एनटीए ने रिजल्ट के साथ-साथ नीट यूजी 2025 की फाइनल आंसर की भी अपनीवेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी अब देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। एनटीए ने उम्मीदवारों कोउनका रिजल्ट लिंक ईमेल के माध्यम से भी भेजा है, जिससे वे अपने स्कोरकार्ड सीधे मेल से भी देख सकते हैं।