फिल्मों के फ्लॅाप होने पर विक्रम भट्ट ने दिए लोगों को सुझाव, बोले हम जनता को गए है भूल

पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो रही हैं जिससे इंडस्ट्री में कहीं न कहीं परेशानी बनी हुई है. हर कोईइसका उपाय निकालने का प्रयास कर रहा है. अब निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने इसको लेकर कुछ सुझाव दिए हैं और इसको कैसे सुधारा जा सकताहै. इस पर अपने विचार रखे हैं निर्देशक का कहना है कि हमें आम जनता की जरूरतों को पूरा करने की जरूरत है. हमें उस पर जोर देना चाहिए.हाल हीमें एएनआई के साथ बातचीत में विक्रम भट्ट में इंडस्ट्री की हालत में सुधार लाने के लिए कुछ सुझाव देते हुए कहा, “हर कोई आम जनता को भूल गयाऔर खास फिल्मों की ओर चला गया. वहीं कोविड के दौरान से सिनेमाघरों में फिल्में देखने की दर्शकों की आदत गायब हो गई है. हमने बड़े पैमाने परफिल्में बनाना बंद कर दिया अगर आप साउथ की इंडस्ट्री को देखें. तो यह फल-फूल रहा है क्योंकि यह हमेशा बड़े पैमाने पर दर्शकों को अहमियत देताहै. वे अभी भी सुपरहीरो देखना चाहते हैं पुष्पा देखना चाहते हैं. कंतारा देखना चाहते हैं. खलनायक को मानते है खलनायकवे अभी भी खलनायक को खलनायक मानते हैं अभी भी सीटी बजाते हैं और ताली बजाते हैं. हम तो वैसी फिल्में बनाना भूल गए जिसे देखकर दर्शकसीटी और ताली बजाएं.विक्रम भट्ट ने आगे फिल्म बनाते समय फिल्ममेकर्स को कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने के लिए सुझाव दिए हैं. उन्होंने कहा“हमें ऐसी फिल्में बनानी चाहिए जिनकी बहुत जरूरत हो. मैंने इसे हाल ही में सीखा है जब मेरी फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ नहीं चली. इसे बहुत अच्छीसमीक्षाएं मिलीं लेकिन यह इसलिए नहीं चली क्योंकि यह जरूरत वाली फिल्म नहीं थी. भले ही मेरी फिल्म नहीं चली इसलिए हमें ऐसी फिल्में बनानीहोंगी जो जरूरी हों. फिल्म के नाम पर कुछ भी नहीं बनाना चाहिए फिल्में इस तरह से बनाई जानी चाहिए कि लोग पहले दिन के पहले शो का बेसब्रीसे इंतजार करें.निर्देशक ने आगे स्टारकास्ट की बजाय कंटेंट पर जोर देने का सुझाव देते हुए कहा “यह पूरी समस्या एक मिनट में हल हो सकती है अगरम्यूजिक कंपनियां डिजिटल और सैटेलाइट कंपनियां यह संदेश देना शुरू कर दें कि हमें अच्छे गाने चाहिए. हमें अच्छी तस्वीरें चाहिए अगर आपस्टारकास्ट को नहीं बल्कि अच्छी फिल्म को सपोर्ट करते हैं तो निर्माता पर बोझ नहीं पड़ेगा हमें कंटेंट पर जोर देना चाहिए.
CSK के खराब प्रदर्शन पर फूटा स्टीफन फ्लेमिंग का गुस्सा, कहा अब नहीं करेंगें बर्दाश्त

IPL 2025: पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सत्र में निराशाजनक रहा है सात मैचों में दो जीत के साथ टीम अंक तालिका मेंआखिरी पायदान पर है. रविवार को सीएसके का सामना मुंबई इंडियंस से होगा इस मैच में चेन्नई जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. इससे पहलेकोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर अगले दो मैच योजना के अनुसार नहीं होते हैंतो टीम आईपीएल के दूसरे भाग में अनुभवी खिलाड़ियों की जगह नए चेहरों को लाने में संकोच नहीं करेगी.मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेसकॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग ने कहा यह एक नाजुक दौर है. हम अभी भी टूर्नामेंट में बने हुए है हम खिलाड़ियों को लय हासिल करने के लिए अधिक समय देनेऔर परिणाम प्राप्त करने की चाहत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. दुर्भाग्य से हम जिस स्थिति में हैं उसमें हमारे पास धैर्य रखने के लिएसमय नहीं है. दूसरी ओर हम जादुई फॉर्मूला खोजने की कोशिश में लगातार बदलाव नहीं करना चाहते है. नए खिलाड़ी दिख सकते है मैदान परइस दौरान फ्लेमिंग ने साफ किया अगले दो मैचों में स्थिति ठीक नहीं होती है तो नए खिलाड़ी मैदान पर दिख सकते हैं उन्होंने आगे कहा हम इस सत्र केसाथ थोड़ा आगे की ओर भी देख रहे हैं. हम भविष्य के लिए खिलाड़ियों के विकास को सुनिश्चित करना चाहते है अगले कुछ मैचों में अगर चीजें ठीकनहीं रही तो नए खिलाड़ी मैदान में दिख सकते है. हमारे अब तक के परिणामों ने सभी खिलाड़ियों को खेल में शामिल किया है.अतीत में अधिकअनुभवी खिलाड़ियों के साथ बने रहना हमारी परंपरा रही है और उन्होंने हमें वह परिणाम दिया है जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे.चेन्नई के खिलाफ सत्रका पहला मैच गंवाने के बावजूद मौजूद फॉर्म के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी है. रोहित शर्मा ने अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बनाया है लेकिनसनराइजर्स के खिलाफ उनकी तेज शुरुआत ने टीम को बिना किसी दबाव के लक्ष्य का पीछा करने की आजादी दी. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादवके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी है लेकिन रियान रिक्लेटन ने शीर्ष क्रम में अच्छा योगदान दिया है. अनुभवी जसप्रीत बुमराह की वापसी से मुंबईकी गेंदबाजी मजबूत हुई है. ट्रेंट बोल्ट भी अपने पुराने अंदाज में दिख रहे है. हार्दिक ने गेंदबाज और बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका अच्छी तरहनिभाई है लेकिन आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए वह नमन धीर पर निर्भर रहेंगे.
पीएम मोदी को लिखा SCBA के पूर्व अध्यक्ष ने पत्र,भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के बयान को लेकर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के पूर्व अध्यक्ष अदिश सी. अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने भारतीय जनतापार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी को लेकर गहरी चिंता जताई है. निशिकांत दुबे ने कथित तौर पर कहा था किअगर सुप्रीम कोर्ट को ही कानून बनाना है तो फिर संसद को बंद कर देना चाहिए उनके इस बयान पर कानूनी समुदाय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. वरिष्ठवकील अग्रवाल ने इस टिप्पणी को ‘चौकाने वाला’ करार दिया और कहा कि सत्तापक्ष के नेताओं की ओर से ऐसे बयान लोगों के मन में न्यापालिकापर भरोसा खत्म कर सकते हैं. पंजाब राज्य बनाम पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव’ और ‘तमिलनाडु राज्य बनाम तमिलनाडु के राज्यपाल’ मामले मेंसुप्रीम कोर्ट के 2023 के ऐतिहासिक फैसलों का जिक्र करते हुए अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 200 और 201 में कोई तयसमयसीमा नहीं है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को विधेयकों पर फैसला लेने के लिए तीन महीने की एक तार्किक समयसीमा तयकी और ये फैसला संविधान की सीमा में रहकर ही लिया गया. न्यायपालिका की सीमा लांघने का नहीं है उदाहरणउन्होंने कहा यह फैसला न्यायपालिका की सीमा लांघने का उदाहरण नहीं हैं. कोर्ट ने न तो राष्ट्रपति और न ही राज्यपाल को कोई आदेश दिया बल्किसिर्फ इतना कहा कि अगर तीन महीने से ज्यादा देर होती है तो उसमें उनकी स्वीकृति मानी जाएगी. अग्रवाल ने कहा कि अगर सरकार को कोर्ट की ओरसे तय समयसीमा पर असहमति है.तो उसके पास कानून बनाने और मौजूदा प्रावधानों में संशोधन करने का अधिकार है. उन्होंने लिखा समयसीमा कोलेकर मतभेद हो सकता है लेकिन इसका सही तरीका सार्वजनिक आलोचना नहीं बल्कि कानून में संशोधन है. अग्रवाल ने न्यायपालिका के प्रति अबतक दिखाए गए सम्मान के लिए सरकार की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि वे अपनी पार्टी के नेताओं को ऐसी सार्वजनिकटिप्पणियां करने से रोकें जो संविधान द्वारा स्थापित शक्तियों के संतुलन को कमजोर करती हैं और न्यायपालिक व कार्यपालिका के बीच सौहार्दपूर्णसंबंधों को नुकसान पहुंचाती हैं.उधर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की ओर से सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्म पर किएगए ट्वीट पर निशाना साधा. उन्होंने कहा यह भाजपा का नया फैशन है. उनके कट्टरपंथी तत्व संविधान तिरंगा और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ बोलेंगे औरवे चुपचाप कहेंगे कि हम इस बयान से खुद को अलग रखते हैं. पीएम मोदी को निशिकांत दुबे के बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए.
अर्जुन बाबुता मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से रह गए पीछे,भारत पदक तालिका में रहे तीसरे स्थान पर

पेरिस ओलंपिक में भाग ले चुके भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबुता यहां आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा मेंमामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि आर्या बोरसे महिलाओं की स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहीं. पिछले साल पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे बाबुता (252.3) रोमांचक फाइनल में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चीन के शेंग लिहाओ (252.4) से सिर्फ 0.1 अंक से हार गए.विश्व कप में 40 से अधिक पदक जीत चुके हंगरी के निशानेबाज इस्तवान पेनी ने 229.8 के कुल स्कोर के साथ कांस्यपदक जीता. फाइनल में कई स्टार निशानेबाज पहुंचे थे जिनमें मौजूदा विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता स्वीडन के विक्टरलिंडग्रेन, नॉर्वे के जॉन-हरमन हेग और भारत के पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल शामिल थे.भारत के पास दो पदक जीतने का मौका था लेकिन दुर्भाग्यसे तकनीकी खराबी के कारण पाटिल को जूरी ने अपना 11वां शॉट नहीं लेने दिया. इस तरह से यह भारतीय निशानेबाज पहले एलिमिनेशन चरण मेंहारकर आठवें स्थान पर रहा. फाइनल में बाबुता और पाटिल दोनों ने समान 10.1 के साथ मजबूत शुरुआत की. पाटिल ने पिछले सप्ताह ब्यूनसआयर्स में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था. लेकिन इस बार भाग्य उनके साथ नहीं था और उन्हें फाइनल के शुरू बाहर होना पड़ा. 10.9 अंक का निशाना साधकर बनाई बढ़तपाटिल के बाहर हो जाने के बावजूद बाबुता शांत रहे और उन्होंने 14वें शॉट के बाद पहली बार बढ़त ले ली. शेंग ने इसके बाद अच्छी वापसी कीबाबुता को एक समय 0.3 अंक की मामूली बढ़त हासिल थी लेकिन चीन के निशानेबाज में 10.9 अंक का निशाना साधकर बढ़त बना दी. बाबुता काअंतिम स्कोर 10.5 फिर से बढ़त हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं था. क्योंकि शेंग ने 10.3 के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम पक्का कर दिया.इससेपहले क्वालिफिकेशन में बाबुता ने पहली रिले में 631.9 का मजबूत स्कोर बनाया जबकि शेंग ने 635.0 के साथ सहजता से शीर्ष स्थान हासिलकिया. पाटिल ने दूसरी रिले में 632.0 का स्कोर बनाकर ग्रुप का नेतृत्व किया और कुल मिलाकर तीसरा स्थान हासिल किया. भारत के हृदय हजारिकामामूली अंतर से फाइनल में जगह बनाने से चूक गए और 629.3 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहे. वांग रहे जिफेई से पीछेआईएसएसएफ विश्व कप सर्किट के दूसरे चरण में 10 मीटर एयर राइफल महिला स्पर्धा में आर्या ने शनिवार को 633.9 का शानदार स्कोर बनाकरपांचवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया वह मौजूदा जूनियर विश्व चैंपियन और स्वर्ण पदक विजेता चीन की वांग ज़िफेई से पीछेरहीं. चीन की निशानेबाज ने इस दौरान तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए. आर्या 24 शॉट के फ़ाइनल के 18वें शॉट के बाद बाहर हो गईं. उनका स्कोर 188.1 था चीन ने इस स्पर्धा में तीनों पदक जीते. हान जिया ने रजत जबकि फैन ज़िनी ने कांस्य पदक जीता.चीन ने इस तरह से तीन स्वर्ण तीन रजत और चारकांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की भारत अब दो स्वर्ण दो रजत और एक कांस्य के साथ पदक तालिका मेंतीसरे स्थान पर है. उसने दूसरे स्थान पर काबिज अमेरिका से एक स्वर्ण पदक कम जीता है पुरुष ट्रैप में अनुभवी जोरावर संधू और महिलाओं की स्पर्धामें प्रगति दुबे ने 25-25 के पहले राउंड में शानदार शुरुआत की.
योगी सरकार में सख्ती के कड़े इंतजाम, संभल फैक्ट्ररी केस में भाजपा नेता के भाई के खिलाफ किया गया केस दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नियमों में सख्ती की नीति संभल के भाजपा नेता के भाई के मामले में भी दिखाई पड़ी है. मुख्यमंत्री से एक सप्ताहपहले की गई मुलाकात भी किसी काम नहीं आ सकी और पुलिस ने चोरी के वाहन काटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है. आगे की छानबीन जारी है. एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि तथ्य जो भी प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी. अपराध किसी को नहीं करने दियाजाएगा. भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और उनके भाई कपिल सिंघल ने लखनऊ पहुंचकर 12 मार्च को मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ से मुलाकात की थी.इस मुलाकात की तस्वीरें तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिखाई दी थीं. अब कपिल सिंघल के खिलाफ स्क्रैपफैक्टरी में चोरी के वाहन कटान के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है. यह कार्रवाई भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर यूजर्स को दिखी मुख्यमंत्री की सख्तीसोशल मीडिया प्लेटफार्म के यूजर्स इसको मुख्यमंत्री की सख्ती के मामले में तटस्थता नीति का उदाहरण बता रहे हैं.कहा जा रहा है कि अपराध कोईभी करे, वह कानूनी कार्रवाई की जद में आएग वहीं दूसरी ओर इस कार्रवाई को लेकर भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल का पक्षजानना चाहा लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका.कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा सलेमपुर में संचालित कबाड़ फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा. मौके पर कई गाड़ियों के पार्ट्स व अन्य सामान मिला है पुलिस ने भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल केखिलाफ चोरी के वाहन काटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस ने शुरु की जांच पड़तालसाथ ही पुलिस आगे की छानबीन कर रही है. इसको लेकर पुलिस प्रशासन का कहना है कि मेरठ की तरह संभल में भी अवैध तरीके से वाहन काटने केमामले की जानकारी प्रकाश में आई थी. इसके बाद ही मुखबिर के माध्यम से पुलिस ने चौकसी शुरू की और कार्रवाई की है. मौके पर दस्तावेज नहींमिले सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे आगे की छानबीन जारी है. फिलहाल फैक्टरी को सील कर दिया गया है. यह रिपोर्ट कैलादेवी थाना प्रभारीसत्यप्रकाश सिंह ने दर्ज कराई है थाना प्रभारी ने अपनी तहरीर में कहा है कि स्क्रैप आरआर एंड आर मैंटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्टरी संचालितहो रही है .शुक्रवार की रात को मुखबिर ने सूचना दी थी कि चोरी के वाहन फैक्टरी में काटे गए हैं मौके पर स्क्रैप पड़ा है.