
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आज लोक नायक अस्पताल (LNJP) का औचक निरीक्षण कर जमीनी हालात का जायजालिया। मंत्री महोदय ने अस्पताल में मौजूद मेडिकल सुविधाओं और मेडिकल उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकजकुमार सिंह ने कहा कि LNJP अस्पताल में मौजूद सभी 80 वेंटिलेटर पूरी तरह से काम कर रहे हैं। साथ ही आपातकालीन मरीजों के उपयोग के लिएअलग से 18 वेंटिलेटर आरक्षित हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार ने LNJP अस्पताल के इमरजेंसी विभाग, ओपीडी, ओटी समेत सभी वार्डों कामौके पर जाकर निरीक्षण करने के साथ डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, मरीजों और उनके परिजनों को भरोसा दिया कि दिल्ली के नागरिकों को गुणवत्तापूर्णऔर विश्व स्तरीय मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी तरह की कोईपरेशानी नहीं हो, इसके लिए हमारी सरकार ने समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सभी अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए हैं।
प्रत्येक नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं और मजबूत
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार राजधानी के प्रत्येकनागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं और मजबूत मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकजकुमार सिंह ने नॉन-फंक्शनल वेंटिलेटर के मुद्दे पर हो रही राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि लोक नायक अस्पताल (LNJP) जैसे राजधानी केप्रतिष्ठित और व्यस्त अस्पताल में इतनी बड़ी संख्या में वेंटिलेटर खराब होना किसी भी सूरत में संभव नहीं है। हमारी सरकार की तरफ से मेडिकलउपकरणों की कार्यशीलता की जांच और कार्यशील होने की पुष्टि करने के लिए पिछले कई महीनों की आधिकारिक रिपोर्ट भी संकलित की गई है।दिल्ली सरकार की प्राथमिकता राजधानी के सभी नागरिकों के लिए उच्च गुणवत्ता और राष्ट्रीय मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूतमेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना है।
222 अतिरिक्त वेंटिलेटर उपलब्ध
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कि सेंट्रल प्रोक्योरमेंट के तहत हमारे पास 222 अतिरिक्त वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। अगर किसी भीसरकारी अस्पताल को अतिरिक्त वेंटिलेटर की आवश्यकता होगी तो वह इस आरक्षित कोटा से वेंटिलेटर को ले सकते हैं। मंत्री महोदय ने कहा कि कहानॉन-फंक्शनल वेंटिलेटर के बारे में गलत और भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की गई जो तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह से गलत है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकजकुमार सिंह ने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों के लिए MRI और CT स्कैन मशीनों के प्रोक्योरमेंट की प्रक्रिया प्रगति पर है। जनवरी 2026 तकदिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में MRI और CT स्कैन मशीनों की सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देते हुए कहा किहमारी सरकार का यह कदम दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने की व्यापक सोच का हिस्सा हैं।