
राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1494 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में हो रहा है. कार्यक्रम में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य लोग मौजूद रहे. इससे पहलेडीजीपी राजीव कृष्णा ने सीएम को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया. बताते चलें कि 60244 सिपाहियों की भर्ती के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवंप्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस के आधुनिकीकरण के प्रक्रिया के तहत दूरसंचार विंग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराया था. इसके आधार पर हीसहायक परिचालकों और कर्मशाला कर्मचारियों का चयन किया गया है. जिन लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, उनमें 1314 सहायक परिचालकऔर 120 कर्मशाला कर्मचारी शामिल हैं.
होना पड़ेगा संवेदनशील
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अभी और 30 हजार भर्ती के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. बिना रुके, बिना डिगे, बिना थकेकाम चल रहा है. हमने प्रदेश में पुलिस की ट्रेनिंग क्षमता बढ़ाई है. पहले मिलिट्री और अर्ध सैनिक बलों के ट्रेनिंग सेंटर लेने पड़ते थे. आज 60244 पुलिस के सिपाही अपने ही सेंटर पर ट्रेनिंग कर रहे हैं. किसी के ट्रेनिंग सेंटर को हायर नहीं किया गया. पुलिस को बेहतर आवासीय सुविधा दी जा रहीहै. कई जिलो में पुलिस लाइन नहीं थी. हम लोगों ने पुलिस लाइन बनाई। 1970-71 से यूपी में पुलिस कमिश्नरी बनाने की मांग की जा रही थी. इसपर भी हमने निर्णय लिया. आज सात जिलों में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था चल रही है. सीएम ने आगे कहा आज यूपी पुलिस देशभर में उदाहरण बनीहुई है. हर भारतवासी आज स्वीकार करता है कि यूपी में कानून व्यवस्था सही हुई है. महाकुंभ जैसे आयोजन में यूपी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलताऔर उसके व्यवहार से इतना भव्य आयोजन सफल हुआ. आज हम उस दौर में आ चुके हैं, जब देश स्वतंत्र है। पुलिस को आम नागरिक के प्रतिसंवेदनशील होना पड़ेगा.
सहभागिका बढ़ाने का देखा था सपना
प्रदेश की आधी आबादी को किनारे करके हम विकास नहीं कर सकते, इसीलिए यूपी पुलिस में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने का सपना देखा थाआज वह भी सफल हुआ है. सीएम ने आगे कहा कि यूपी पुलिस में 20 फीसदी अग्निवीरों को भर्ती करेंगे. हमें ट्रेंड नौजवान मिलेंगे जिस ट्रेड में वहजाना चाहेंगे, उसी ट्रेड में उन्हें भर्ती किया जाएगा. जिन लोगों को आज नियुक्ति पत्र मिला है उनको नसीहत देते हुए सीएम ने कहा कि आपका फार्मलेने से लेकर आज नियुक्ति पत्र मिलने तक सरकार ने आपको पारदर्शी तरीके से भर्ती किया गया है. आपको एक पैसा भी नहीं देना पड़ा है सरकार कोभी आपसे यही उम्मीद है कि आप अपने काम में पूरी ईमानदारी बरतें. यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित सहायक परिचालकों और कर्मशालाकर्मचारियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपा. कार्यक्रम में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे.