"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पूरी मजबूती औरप्रतिबद्धता के साथ INDIA गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी। उन्होंने याद दिलाया कि लोकसभा चुनावों में गठबंधन की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूपमें लोकदल ने निर्णायक और सशक्त भूमिका निभाई थी, और अब बिहार में भी वही ऊर्जा दोहराई जाएगी।

बिहार की जनता निभाएगी निर्णायक भूमिका
सिंह ने विश्वास जताया कि बिहार की जनता इस लोकतांत्रिक संघर्ष में सच का साथ देगी और लोकतंत्र की रक्षा में अहम भूमिका अदा करेगी। उन्होंनेकहा कि देश के नागरिक अब जागरूक हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों से कोई समझौता स्वीकार नहीं करेंगे।

चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत
लोकदल अध्यक्ष ने बिहार राज्य चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की आलोचनात्मक टिप्पणी का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र कीदिशा में एक सकारात्मक और साहसी कदम बताया। उन्होंने मांग की कि बिहार में सामने आई चुनावी अनियमितताओं की निष्पक्ष और पारदर्शी जांचकी जानी चाहिए।

निष्पक्षता नहीं, तो लोकतंत्र नहीं
सुनील सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि यदि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के बजाय एक सरकारी एजेंसी की तरह काम करेगा औरराजनीतिक दबाव में निर्णय लेगा, तो यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों और संविधान की भावना दोनों का उल्लंघन होगा।

लोकसभा जैसी रणनीति अब बिहार में
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव में जनता की भावना के अनुरूप जो रणनीति अपनाई गई थी, वही दृष्टिकोण अब बिहार चुनावों में भी रखाजाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *