
राहुल गांधी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा– कैसे हैं आप लोग? मूड कैसा है? सबसे पहले मैं आप जैसेकरोड़ों बिहार के युवाओं का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने अपनी आवाज इस संविधान को बचाने में लगाई (संविधान की प्रति दिखातेहुए कहा) आपने अपनी शक्ति इस संविधान को, अंबेडकर जी के संविधान को, गांधी जी के संविधान को बचाने में… इसकी रक्षा करने में आपनेअपनी आवाज रखी.
भाईयो और बहनो, बिहार से क्रांति शुरू होती है और आपने दिखाया कि बिहार से ही क्रांति… वोटर अधिकार यात्रा शुरू हुई और पूरे देश में फैलने जारही है। अब आप पूरी दुनिया को यह नारा सुनाइए- वोट चोर– (जनसभा ने नारा पूरा किया– गद्दी छोड़), वोट चोर– (जनसभा ने फिर से नारा पूरा करतेहुए कहा – गद्दी छोड़), वोट चोर– (जनसभा ने एक बार फिर नारा पूरा करते हुए कहा – गद्दी छोड़), वोट चोर – (जनसभा ने एक और बार नारा पूराकरते हुए कहा – गद्दी छोड़)। यह चोरी सिर्फ आपके वोट की नहीं है, यह चोरी आपके अधिकार की है, आपके भविष्य की है.
आपको पहले रास्ते दिए जाते थे, पब्लिक सेक्टर था, यह सारे के सारे रास्ते आपके हाथ से छीन लिए गए है नरेंद्र मोदी, बीजेपी-आरएसएस अडानी-अंबानी की सरकार चलाती है और इसीलिए वह चाहते हैं कि गरीबों की आवाज इस देश में ना सुनी जाए, दबाई जाए और हमने साफ कह दिया है किपूरे देश में गरीब युवाओं की आवाज गूंजेगी, सुनाई देगी और हम बिहार में एक वोट चोरी नहीं होने देंगे. भाईयो और बहनो, इन्होंने महाराष्ट्र में चुनावचोरी किया, हरियाणा में किया, लोकसभा में किया, मगर हम बिहार का चुनाव इनको चोरी नहीं करने देंगे… बात मंजूर है –(जनसभा ने कहा– हां), पक्का– (जनसभा ने कहा– हां)। वोट चोरी होगी बिहार में – जनसभा ने कहा– नहीं), होगी- (जनसभा ने कहा – नहीं) बिल्कुल नहीं होगी. आप सबकादिल से धन्यवाद करता हूं. नमस्कार, जय हिंद, जय बिहार.