
निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल ममकुटाथिल के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत करने वाली महिला पर साइबर हमले बढ़ गए हैं। ऐसे में पुलिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी तेज तेज कर दी है। शिकायतकर्ता महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं, जिसके चलतेयह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अभियान शाखा अपनी नियमितसाइबर निगरानी के तहत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखेगी। साइबर अपराध शाखा, साइबर थानों और विशेष साइबरडोम इकाई की निगरानीभी संभालता है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि शिकायतकर्ता की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करके उन्हें निशानाबनाया जा रहा है। केरल में निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल ममुकाथिल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़िता पर साइबर हमले बढ़ गएहैं। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही उनकी तस्वीर साझा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है।
सोशल मीडिया खाते से ऐसे साइबर हमले नहीं किए गए
एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, अगर कोई शिकायत मिलती है तो साइबर थानों में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया जाएगा। हमारी नियमितसाइबर निगरानी के दौरान अगर किसी सोशल मीडिया खाते को पीड़िता की तस्वीरें फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्जकिया जाएगा। इस बीच, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि कांग्रेस के किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया खाते से ऐसेसाइबर हमले नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस से जुड़ा कोई व्यक्ति ऐसी हरकत करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभीतक किसी भी आधिकारिक खाते या पार्टी से जुड़े लोगों की ओर से ऐसी गतिविधि नहीं की गई है। केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सनी जोसेफने भी कहा कि पार्टी के किसी नेता का साइबर हमलों में कोई हाथ नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर पार्टी का कोई कार्यकर्ता ऐसीगतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।