
बिहार में 11 नवंबर को होने वाले मतदान से यह तय होगा कि राज्य विकास और सुशासन की तरफ बढ़ेगा या फिर जंगलराज की ओर लौटेगा। यहीवह धरा है, जहां माता जानकी ने जन्म लिया। जिसने देश को महावीर दिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पहलेराष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और शारदा सिन्हा जैसी विभूतियों को जन्म दिया। शारदा सिन्हा ने मैथिली और भोजपुरी गीतों के माध्यम से भाषा को विश्वपटल पर पहचान दिलाई। ऐसा बिहार कैसे बीमारू बन गया? यह बातें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुपौल जिला अंतर्गत छातापुरविधानसभा क्षेत्र स्थित भीमपुर के लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय मैदान में कही। वह एनडीए भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह बबलू की चुनावी सभाको संबोधित कर रहे थे। योगी ने लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट की अपील की। कहा कि कांग्रेस एवं राजद के शासनकाल में अराजकता, गुंडागर्दीऔर भ्रष्टाचार चरम पर था। जिन्होंने चारा खा लिया, जमीन हड़प ली, वे नौकरी देने की बात कर रहे हैं। यह गठबंधन नहीं, जनता को धोखा है। मोदीसरकार ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ को आयुष्मान में मुफ्त इलाज, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ परिवार को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया।
पशुओं का चारा तक खा गए
हमने कहा था, मंदिर वहीं बनाएंगे। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार है। अब सीतामढ़ी में मइया का भव्य मंदिर के निर्माण का भाजपा ने संकल्पलिया है। बुलडोजर वहीं चलता है, जहां माफिया और अपराध पलते हैं। अगर बिहार को समृद्ध और सुरक्षित बनाना है तो एनडीए को भारी मतों सेविजयी बनाना है। यह लहर नहीं, प्रचंड जन समर्थन है। परिणाम बताएगा कि बिहार फिर सुशासन चुनेगा। योगी ने कहा कि जिस बिहार ने नालंदाजैसा विश्वविद्यालय था, जिसने दुनिया को ज्ञान दिया, उस बिहार की पहचान आज के विपक्षियों ने जंगलराज से बना दी। तब यहां की साक्षरता दरसबसे कम थी। परिवारवाद, जातीय हिंसा हावी थी। राजद-कांग्रेस का गठबंधन एक धोखा है। ये नौकरी क्या देंगे? जो आपकी जमीन हड़प लेते हैं, पशुओं का चारा तक खा गए, विकास उनका एजेंडा कभी नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि यूपी के माफियाओं की हालत क्या है, यह आपने देखाहोगा। उनके लिए दो ही जगह है। या तो यमराज के पास या यूपी से बाहर। माफियाओं ने अपराध से जो संपत्ति बनाई है, सरकार उसे कब्जे में लेकरगरीबों के लिए आवास बना रही है।
लोगों का अतीत कलंकित और काला
उन्होंने कहा कि राजद के शासन में बिहार में 30 हजार से ज्यादा अपहरण हुए। कोई सुरक्षित नहीं था, न बहनें, न डॉक्टर, न इंजीनियर। बिहार को एकपरिवार की बपौती बनाकर रख दिया था। जिन लोगों ने बिहार के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, वे लोग आज बड़ी-बड़ी घोषणाएंकरके आपके बीच में चुनाव में आ रहे हैं। आपको लालच देने का प्रयास कर रहे हैं। जिन लोगों का अतीत कलंकित और काला है, उन पर विश्वासकरने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि कांग्रेस कहती थी कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा। राजद ने राम मंदिर की रथ यात्रा रोक दी। उत्तर प्रदेश मेंउनकी सहयोगी समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुपौल जिला अंतर्गत छातापुरविधानसभा क्षेत्र स्थित भीमपुर के लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित किया