
अचानक गिरी पहाड़ी, पैदल मार्ग पर मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास सोमवार शाम बिनाबारिश के पहाड़ी का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिससे वहां मौजूद कई तीर्थयात्री मलबे में दब गए।
4 से 5 यात्रियों के दबे होने की आशंका, एक घायल का रेस्क्यू
प्रशासन को सूचना मिलते ही NDRF, SDRF और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अब तक मिलीजानकारी के अनुसार 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका है, जबकि एक घायल यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उसका उपचारजारी है।
सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही पर रोक
उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी के अनुसार, शाम 4:12 बजे अचानक पहाड़ी गिरने की घटना घटी। इसके बाद पुलिस ने नौ कैंची बैंड क्षेत्र मेंआवाजाही को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर के नेतृत्व में राहत दल घटनास्थल पर मौजूद है और फंसेहुए लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहा है।
प्रशासन की सतर्क निगरानी, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या स्थिति की स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से घबराने कीबजाय सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।