"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा पार्टी के नेताओं को प्रताड़ित करने पर भाजपा को आड़े हाथलिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल मांगने पर जेल में बंद ‘‘आप’’ विधायक मेहराज मलिक का मुद्दा दबाने के लिए भाजपा अब हमारे नेताओं कोप्रताड़ित कर रही है। 2024 के विधानसभा चुनाव में ‘‘आप’’ प्रत्याशी मुद्दसर हुसैन को 1.50 लाख रुपए चंदा मिला था। एक साल बाद अब भाजपाकी क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है और पूछताछ के नाम पर उनको और उनके सहयोगी को 8 घंटे तक बैठाकर प्रताड़ित किया। जबकि लोगों नेउनको यह चंदा चुनाव लड़ने के लिए दिया था। भाजपा इसकी खूब जांच करा ले, लेकिन उसे कुछ नहीं मिलेगा। भाजपा सिर्फ आम आदमी पार्टी कोखत्म करने के लिए हमारे नेताओं को परेशान कर रही है।

मेहराज मलिक के समर्थन में सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रही है
मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि जन्मू कश्मीर में डोडा से आम आदमी पार्टी के मेहराज मलिक अपने क्षेत्र कीजनता के लिए अस्पताल मांग रहे थे, लेकिन भाजपा के प्रशासन ने उन पर पीएसए लगाकर उनको जेल में डाल दिया। आज जम्मू कश्मीर की जनतामेहराज मलिक के समर्थन में सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रही है। तमाम संगठन भी मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए अपनीआवाज उठा रहे हैं। मैं खुद भी जम्मू कश्मीर गया, लेकिन मुझे पुलिस ने प्रेसवार्ता करने से रोक दिया। मुझे गेस्ट हाउस में ही हाउस अरेस्ट कर लियागया और लाल चौक के पास आम आदमी पार्टी धरने में नहीं जाने दिया गया। जम्मू कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे फारुक अब्दुल्ला को भी मुझसे मिलने नहीं दिया गया, जबकि उनके बेटे जम्मू कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। मैं गेट पर खड़े होकर फारुक अब्दुल्ला से बात की। पूरे सुरक्षा घेरे में शाम को मुझे एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया और मै दिल्ली वापस आ गया।

आदमी पार्टी के कुछ प्रत्याशी जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़े थे
संजय सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से मेरे वापस आने के बाद भाजपा ने वहां एक नया घटनाक्रम शुरू कर दिया है। अक्टूबर 2024 में आम आदमीपार्टी के कुछ प्रत्याशी जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़े थे। ‘‘आप’’ के ज्यादातर प्रत्याशी आर्थिक तौर पर कमजोर होते हैं और जनता से चंदा लेकर चुनाव लड़ते हैं। ‘‘आप’’ पदाधिकारी युनूस के प्रत्याशी मुद्दसर हुसैन को चुनाव लड़ने के लिए एक ट्वीट कर लोगों से सहयोग की अपील की।लोगों ने उनके खाते में करीब 1.50 लाख रुपए सहयोग के तौर पर दिया। अब तक मेहराज मलिक की अवैध गिरफ्तारी का मुद्दा तूल पकड़ रहा है तोक्राइम ब्रांच ने मुद्दसर हुसैन और युनूस को बुला लिया।

आप’’ के कई प्रत्याशी चंदा मांगते
संजय सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच पूछ रही है कि ये चंदा क्यों मांगा। मुद्दसर हुसैन ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए सार्वजनिक तौर पर चंदा मांगा गया है और ‘‘आप’’ के कई प्रत्याशी चंदा मांगते हैं। क्राइम ब्रांच का कहना है कि चंदे में विदेश से भी पैसा आया है। मुद्दसर हुसैन और युनूस ने बताया कि विदेश में रहने वाले भारतीय लोगों ने चंदा दिया होगा। क्राइम ब्रांच ने पूरी डिटेल मांग तो उन्होंने पूरी डिटेल भी दे दी। क्राइमब्रांच ने 8 घंटे तक दोनों लोगों को बैठाकर टार्चर किया। ‘‘आप’’ के जम्मू कश्मीर प्रभारी इमरान हुसैन की जानकारी मांगी गई।

भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी
संजय सिंह ने कहा कि देश का हजारों लाखों करोड़ रुपए लुटने वाले लुटेरे के पीछे भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी है। मोदी जी इन लुटेरों को सीने सेलगाकर भाजपा शामिल कर रहे हैं। मोदी जी देश की संपत्तियां लूटने और हजार करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार करने वालों को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रीबना रहे हैं। लेकिन कश्मीर में आम आदमी पार्टी बढ़ने न पाए। इसलिए डेढ़ लाख रुपए के चंदे को लेकर ‘‘आप’’ प्रत्याशी की एक साल बाद जांचकरा रहे हैं। भाजपा वाले कितना पाप लेंगे और कितने गुनाह करेंगे? आम आदमी पार्टी के लोगों को कितना प्रताड़ित करोगे। भाजपा को एक ‘‘आप’’ नेताओं को प्रताड़ित करने की एक सीमा तय करके बता देनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *