
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 28 वर्षीय महिला पायलट के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायतके आधार पर उबर कैब चालक और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दक्षिण मुंबई से घर लौटते वक्त हुई घटना
पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब 11:15 बजे की है जब महिला पायलट दक्षिण मुंबई से घाटकोपर स्थित अपने आवास लौट रही थी।महिला का पति भारतीय नौसेना में अधिकारी है और फिलहाल नौसेना के आवासीय परिसर में रह रहा है, जबकि महिला घाटकोपर में अकेली रहती है।घटना की रात महिला अपने पति के साथ एक रेस्तरां में भोजन करने गई थी, जिसके बाद उसके पति ने उसके लिए उबर कैब बुक की।
रास्ता बदलकर दो अन्य यात्रियों को कैब में बैठाया
महिला के अनुसार, कैब ड्राइवर ने यात्रा शुरू करने के करीब 25 मिनट बाद रास्ता बदल दिया और बिना अनुमति के दो अन्य लोगों को कैब में बिठालिया। इनमें से एक शख्स ने कथित तौर पर महिला के साथ अश्लील हरकत की। जब महिला ने विरोध किया तो उसे धमकाया गया, और कैबड्राइवर ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
पुलिस चेकिंग देखकर भागे आरोपी
महिला की शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद जब तीनों ने देखा कि आगे हाईवे पर पुलिस चेकिंग हो रही है, तो दोनों आरोपित युवक कैब से उतरकरभाग गए। महिला ने जब घर पहुंचकर चालक से सवाल किया कि उसने अनजान व्यक्तियों को कैब में क्यों बैठाया, तो ड्राइवर ने कोई संतोषजनकजवाब नहीं दिया।
पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, तीन पर एफआईआर
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने अगली सुबह अपने पति को सब कुछ बताया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर घाटकोपर पुलिस स्टेशन मेंशिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (यौन उत्पीड़न), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहतमामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।