
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में गुरुवार को एक मैतेई किसान को उस समय गोली मार दी गई जब वह अपने खेत में काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, फुबाला अवांग मनींग लीकाई गांव के रहने वाले निंगथोजम बीरेन सिंह पर अज्ञात हमलावर ने हमला किया। घायल किसान को पहले बिष्णुपुर जिलाअस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें इम्फाल स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हालत अब स्थिरहै।
सुरक्षाबलों पर फायरिंग, एक महिला की जान गई
किसान पर हमले के बाद सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के आस-पास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान अज्ञातअसामाजिक तत्वों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। इसी गोलीबारी में एक महिला की जान चलीगई, जिनकी पहचान होइखोलहिंग के रूप में हुई है। वह एक गांव प्रमुख की पत्नी थीं। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए चुराचांदपुर जिला अस्पतालभेजा गया है।
बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा की समीक्षा
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दोषियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है। इसके साथ ही, इम्फाल घाटी के मैतेई-बहुलइलाकों और कुकी-जो समुदायों के बीच स्थित बफर ज़ोन में किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। भविष्य में ऐसीघटनाओं को रोकने के लिए खेती के समय अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और सख्ती की जाएगी।
15 जून की झड़प के बाद बढ़ा तनाव
गौरतलब है कि 15 जून को इम्फाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर कुकी और मैतेई समुदाय के किसानों के बीच झड़प हुई थी। इसकेबाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। प्रशासन फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और स्थिति पर नजररखे हुए है।