
भारतीय जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्थापक सदस्य एवं दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रोफेसरविजय कुमार मल्होत्रा का अंतिम संस्कार आज लोधी रोड़ श्मशान घाट पर सम्पन्न हुआ।
दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज अपने अंतिमसंयुक्त शोक संदेश में कहा – “हमेशा याद आयेगा संगठन के हर कठिन समय में दिया आपका मार्गदर्शन।
दिल्ली में जनसंघ एवं भाजपा दोनों के लिए मजबूत राजनीतिक भूमी तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का निधनकल मंगलवार 30 सितम्बर की प्रातः इलाज के दौरान एम्स अस्पताल में हुआ था। आज दिल्ली सरकार एवं दिल्ली पुलिस द्वारा दिये गये पूरे राजकीयसम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार उनके पुत्र श्री अजय मल्होत्रा ने मुखांगणी देकर सम्पन्न किया और इसी के साथ उनका शरीर पंचतत्व मेंविलीन हो गया।
रेखा गुप्ता की उपस्थिती में बिगुल बजा
लोधी रोड़ श्मशान घाट पर पार्थिव शरीर के पहुंचने पर घोषित राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार की परम्परा अनुसार दिल्ली पुलिस की पलटन नेमुख्य मंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिती में बिगुल बजा कर, पहले बंदूक उल्टी कर फिर हवा में फायर कर दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रो. विजयकुमार मल्होत्रा को अंतिम सलामी दी।अंतिम संस्कार से पूर्व आज प्रातः 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यकर्ताओं के दर्शन हेतू प्रो. विजय कुमारमल्होत्रा का पार्थिव शरीर दिल्ली भाजपा के 14 पंत मार्ग स्थित कार्यालय के सभाकक्ष में रखा गया। दिल्ली के अलग अलग कोनों से आये हजारोंकार्यकर्ताओं के साथ ही प्रबुद्ध नागरिकों एवं खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों ने आल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल के भी दो बार अध्यक्ष रहे प्रो. विजयकुमार मल्होत्रा को अंतिम श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्मशान घाट पर मुख्य मंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्षमल्होत्रा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह एवं आशीष सूद, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्री कमलजीत सहरावत एवं सुश्रीबाँसुरी स्वराज, विधायक श्री नीरज बसोया, श्री अनिल शर्मा आदि, डी.डी.ए. सदस्य श्री राजीव बब्बर के अलावा अनेक प्रदेश एवं जिला भाजपापदधिकारियों के साथ ही खेल संस्थाओं से जुड़े सरदार तरोचलन सिंह एवं श्री ललित भनोट प्रमुख थे।
मंडल स्तर के हजारों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय सभाकक्ष में पार्थिव शरीर रखे जाने के दौरान जिला एवं मंडल स्तर के हजारों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।प्रदेश कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख थे विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अलोक कुमार एडवोकेट, भाजपा के राष्ट्रीयसंगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष, सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश राष्ट्रीय संगठक श्री वी. सतीश, संघ परिवार प्रतिनिधि श्री दयानंद जी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेशसाहिब सिंह, श्री आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा एवं श्री रविन्द्र इन्द्रराज, सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत एवं सुश्री बाँसुरी स्वराज, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, वरिष्ठ नेता डा. हर्षवर्धन एवं श्री राजवरधन सिंह राठौर, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष श्री दिनेशप्रताप सिंह एवं श्रीमती योगिता सिंह, मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, कार्यालय मंत्री श्री बृजेश राय एवं श्री अमित गुप्ता सहित अनेक मुख्यप्रदेश, मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं जिलों के पदाधिकारियों के आलावा विधायक श्री राजकुमार भाटिया, श्री गजेन्द्र यादव एवं श्री हरीश खुराना और अनेकनिगम पार्षद आदि।